चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड दुनिया के सबसे लंबे 55 फीट एन्टी कोरोना मास्क लांच करने के लिए राजन कुमार को असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने सर्टिफिकेट से नवाजा चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में देश और दुनिया मे विख्यात राजन कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तो दर्ज है ही, अब उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने राजन कुमार को एक और कारनामे के लिए सर्टिफिकेट से नवाजा है। दरअसल चार्ली चैपलिन के 132 वें जन्मदिन के अवसर पर 16 अप्रैल को मुम्बई के गोरेगांव में स्थित शिवधाम में इंडिया के चार्ली चैपलिन द्वितीय राजन कुमार ने डॉ अनिल काशी मुरारका के सहयोग से दुनिया के सबसे बड़े एन्टी कोरोना मास्क (55 फ़ीट) को लांच किया था. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिएट करने के लिए राजन कुमार को असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाज़ा है। अब तक 5 हजार से अधिक लाइव शोज़ कर चुके राजन कुमार इस कोरोना काल मे भी इस तरह की मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। इस समय पूरा देश कोरोना और लॉक डाउन की मार झेल रहा है. लोग बिखरे हुए हैं लेकिन ऐसे हालात में भी चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 55 फीट का कोविड 19 फेस मास्क लांच किया। राजन कुमार ने बताया कि डॉ अनिल काशी मुरारका की संस्था एम्पल मिशन के द्वारा कोविड 19 को फैलने से रोकने के लिए और लोगों को मास्क पहनने की आदत डालने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई. हम सब को मास्क ठीक से पहनना चाहिए। चार्ली चैपलिन के 132 वें जन्मदिन पर दुनिया का सबसे बड़ा एन्टी कोरोना मास्क लांच किया गया. बढ़ते कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों में मास्क पहनने के लिए इस जागरूकता अभियान को डॉ अनिल काशी मुरारका के सहयोग के बिना संभव नही था। यह 55 फ़ीट लंबा मास्क है, जिसपर चार्ली चैपलिन की तस्वीरें हैं, जिनमे कोरोना से बचने और मास्क पहनने के मैसेज हैं। इस मास्क पे फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मियों इत्यादि के फोटो हैं। मुझे अच्छा लगा कि असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने हमारी इस पहल को पहचाना और इसको एक रिकॉर्ड मानते हुए सर्टिफिकेट पेश किया।" डॉ अनिल काशी मुरारका ने इस रिकॉर्ड और सर्टिफिकेट के संदर्भ में बताया कि 55 फ़ीट लंबा एन्टी कोरोना मास्क लांच करने का आईडिया राजन कुमार जी का ही था। चार्ली चैप्लिन के जन्मदिन के अवसर पर हमने यह पहल की, जिससे जनता को मास्क की अहमियत का एक मैसेज गया। आपको बता दें कि इस 55 फ़ीट लंबे स्पेशल मास्क के अनावरण के मौके पर मौजूद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार के कमिटमेंट की तारीफ की और कहा कि चार्ली चैप्लिन हम सब के गुरु हैं। उनसे ही हम सब ने सीखा है। मैं राजन कुमार की तारीफ करूँगा कि ऐसे हालात में भी इन के चेहरे पर हंसी है, यह लोगों को हंसाने का काम भी कर रहे हैं और इस दौरान लोगों को एक मैसेज भी दे रहे हैं।

प्रखंड के मुख्य बाज़ार में तीनबटिया चौक पर आज बरियारपुर पुलिस द्वारा संघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जहां आने जाने वाले दो पहियों वाहनों की कागजात, लाइसेंस,मास्क व हेलमेट की जाँच की गई।वाहन जांच का नेतृत्व ए एस आई भूपेंद्र सिंह कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में एक बाईक चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए।जिनसे ₹500 जुर्माना दंडस्वरूप वसूला गया और उसे मुक्त किया गया।

मंगलवार को मुंगेर विधिक संघ द्वारा एक अति आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता विधिक संघ के उपाध्यक्ष चंद्रबाबू साहू ने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हम लोग 28 अप्रैल से 7 मई तक खुद को न्याय कार्ड से अलग रखेंगे क्योंकि कोरोना महामारीतेजी से फैल रही है इसको देखते हुए कुछ दिनों के लिए हम लोग कार से अलग रहेंगे

मंगलवार को सदर अस्पताल मुंगेर स्थित जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी कार्यालय की पीछे पीपीई कीटों में आग लगी दिखी आग किसने लगाई इसकी जानकारी है लड़की नहीं मिल पाई सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए

होम्योपैथिक के डॉक्टर संजीत कुमार ने आपबीती में बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण उनके घर के पास कॉन्टेनमेंट जॉन बन गया है जिस कारण रोगी हमारे क्लीनिक पर नहीं आते हैं ।जिससे हमें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।शहर के ठेला चालक, मजदूर ,फुटकर विक्रेताओं को भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आज 40 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 40 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी को सलाह दी जा रही थी कि कोई 14 दिनों तक किसी प्रकार की सुई ना ले।टीका देने के आधे घंटे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी पर नियमित रूप से नज़र रखी गई।

बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज शिविर में माध्यम से 221 लोगों की कोविड जाँच की गई।जिसमें एंटीजन 151,आरटीपीसीआर 60 व ट्रूनेट 10 के सैम्पल लिए गए।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज 221 लोगों की कोविड जाँच की गई।जिसमें जाँच एंटीजन में 17 व्यक्ति संक्रमित पाये गए।

मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जमालपुर क्षेत्र के लोगों को राशन सामग्री घर तक पहुंचाने के लिए 10 दुकानदारों कोहोम डिलीवरी की स्वीकृति दी यह सुविधाजमालपुर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी पत्र जारी कर अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की ताकि लोग घर से बाहर ना निकले और मोबाइल के जरिए ही अपनी खाने पीने की सामग्री घर पर ही मंगा ले यानी होम डिलीवरी

धरहरा (संवाददाता):-धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में सप्ताह के दो दिन लगने वाला हटिया के दुकानों में पहले जैसा ही भीड़भाड़ देख विफड़ पड़े कांग्रेस नेता। उन्होंने सरकार के नौकरशाहों की उदासीन रवैए पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी को ये भीड़ नहीं दिख रहा है ? क्या सरकार के द्वारा जारी गाईड लाईन सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा या उसे धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन कुछ कदम भी उठाएगी। उन्होंने हटिया में लगाए दुकानदारों और खरीददारी करने आए लोगों को भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सामान खरीदीए पर सावधानी बरतते हुए।"दो गज दूरी मास्क है जरूरी" इसे मत भूलें । नहीं तो आप अपने सामानों के साथ कोरोना को भी अपने घर लेते चले जाएंगे,जो आपके साथ साथ पूरे परिवार और समाज के लिए खतरा साबित होगा।

*सदर अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने में बाधक बने हैं सांसद ललन सिंह - केशरी* सांसद ललन सिंह के मुंगेर विरोधी मानसिकता के कारण पीएम केयर फण्ड से देशभर के 551 अस्पतालों में लगने वाले पीएसए ऑक्सीजन प्लांट छह जिलों के प्रमंडलीय और छह विधानसभाओं के संसदीय मुख्यालय मुंगेर में स्थापित नहीं हो पा रहा है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बिहार के पन्द्रह जिलों में स्थापित हो रहा है लेकिन मुंगेर में नहीं, जिसके लिए मुंगेर के सांसद ललन सिंह की जितनी भी लानत-मलामत की जाए कम होगी। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि पिछले साल मुंगेर के मो० सैफ़ ही पूरे बिहार में कोरोना संक्रमण का पहला शिकार हुए थे और उनकी मृत्यु हुई थी। इस साल भी पटना के बाद कोरोना सबसे ज्यादा मुंगेर में दहशत बनाए हुए हैं जिसके कारण पीएसए ऑक्सीजन प्लांट मुंगेर सदर अस्पताल में स्थापित होना चाहिए था। लेकिन मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने में बाधक बने सांसद ललन सिंह के काहिली के कारण पीएसए प्लांट मुंगेर में स्थापित नहीं हो पा रहा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने सांसद ललन सिंह को आगाह करते हुए कहा कि एक सप्ताह में मुंगेर सदर अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की घोषणा हो जानी चाहिए नहीं तो एनसीपी कार्यकर्ता जनता की अदालत में मुंगेर के सांसद ललन सिंह के "नाकारेपन की डुगडुगी" बजाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।