धरहरा (संवाददाता):-धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में सप्ताह के दो दिन लगने वाला हटिया के दुकानों में पहले जैसा ही भीड़भाड़ देख विफड़ पड़े कांग्रेस नेता। उन्होंने सरकार के नौकरशाहों की उदासीन रवैए पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी को ये भीड़ नहीं दिख रहा है ? क्या सरकार के द्वारा जारी गाईड लाईन सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा या उसे धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन कुछ कदम भी उठाएगी। उन्होंने हटिया में लगाए दुकानदारों और खरीददारी करने आए लोगों को भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सामान खरीदीए पर सावधानी बरतते हुए।"दो गज दूरी मास्क है जरूरी" इसे मत भूलें । नहीं तो आप अपने सामानों के साथ कोरोना को भी अपने घर लेते चले जाएंगे,जो आपके साथ साथ पूरे परिवार और समाज के लिए खतरा साबित होगा।