परिवार नियोजन पखवाड़ा - आज से 10 जुलाई तक ई. रिक्शा से लोगों को किया जाएगा जागरूक - विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 से 31 जुलाई तक जिला भर में मनाया जाएगा परिवार नियोजन पखवाड़ा - इस वर्ष " परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय " थीम पर मनाया जाएगा पखवाड़ा मुंगेर, 5 जुलाई। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा या परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के प्रति 6 से 10 जुलाई तक ई. रिक्शा (सारथी रथ ) के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने और परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान किया जाना है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान सामुदायिक स्तर पर आमजनों को परिवार नियोजन के लिए उत्प्रेरित करने करने में आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी , विकास मित्र सहित अन्य लोगों की भी सहायता ली जाएगी। इनके द्वारा आमजनों के बीच जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतराल और छोटा परिवार के लाभ के बारे में आम लोगों के बीच चर्चा कर मां और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भ निरोधक उपायों को अपनाने के लिए परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं जैसे कॉपर टी, गर्भ निरोधक सुई( एमपीए), बंध्याकरण एवम नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजनों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही ई. रिक्शा के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के दिशा-निर्देश एवं रूट चार्ट के अनुसार जिला भर के सभी प्रखंडों में आज से 10 जुलाई तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रत्येक प्रखण्ड में कार्यरत पीएचसी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने प्रखण्ड में ई. रिक्शा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिलास्तर पर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया जाएगा।

डॉ पवन अग्रवाल पर बने मोटिवेशनल सांग का पोस्टर हुआ लांच, 5 जुलाई को ऑडियो होगा आउट इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल पर बने एक बेहतरीन गीत का पोस्टर लांच अंतर्राष्ट्रीय पेंटर जैन कमल जी के स्टूडियो प्रेस एनक्लेव, प्रतिक्षा नगर, साइन ईस्ट में ख़ास मेहमान के सामने कर दिया गया है। 5 जुलाई को इसका ऑडियो आउट होगा। पोस्टर लांच के अवसर पर खुद डॉ पवन अग्रवाल और हीरो राजन कुमार के अलावा कई मुख्य अतिथि मौजूद थे। जिनमे सुरजीत शेरगिल, विजय लक्ष्मी, दीपक मेर, सुमन दे, आनंद केसरी, संजय श्रीवास्तव, कुमुद दास, पद्मनाभन बेंद्रे, रत्न कृष्णा साहा, जैन कमल, विजय वर्मा का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। सभी ने एल्बम डॉ पवन अग्रवाल के पोस्टर को काफी अच्छा बताया। आपको बता दें कि हाल ही में मुम्बई में यह खास गाना रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने का कॉन्सेप्ट हीरो राजन कुमार का है। अल्बम डॉ पवन अग्रवाल के संगीतकार और गायक राकेश त्रिवेदी हैं जबकि गाने को राजवीर आर सिंह ने लिखा है। यह गाना आर्ट मूवी स्टूडियो पर रिलीज किया जाएगा। आर्ट मूवी स्टूडियो प्रस्तुत अल्बम डॉ पवन अग्रवाल में पवन अग्रवाल की जीवनी और उनके कारनामे का वर्णन किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो भी बनाया जाएगा। वीडियो डायरेक्टर कौशल किशोर होंगे। श्यामला म्युज़िक द्वारा प्रोड्यूस इस एल्बम के वीडियो की जिम्मेदारी संजीत कुमार संगम की है। इस एल्बम के लिए हीरो राजन कुमार ने ए.जी.आई फैमिली और बफ्टा टीम का धन्यवाद किया है।

बता दे कि रविवार को नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के पास ठेला एवं मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिससे ठेला चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए वहीं ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ठेला चालक बैजनाथ मंडल जो नौवागढ़ी सिंघेश्वर टोला निवासी हैं। वह रोड क्रॉस कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार जोरदार टक्कर मार दी जिससे ठेला चालक बैजनाथ मंडल बुरी तरह से जख्मी हो गए मोटरसाइकिल सवार का पहचान नाथ टोला नौवागढ़ी निवासी के रूप में हुआ है।

बता दें कि रविवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा मुंगेर के कोतवाली चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वहीं जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के पालन कराने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। लोग अभी लापरवाह है। हेलमेट नहीं पहनते हैं। जूता नहीं पहनते हैं। इसी को देखते हुए यह अभियान चला रहे हैं। हम लोग वही आज कुल 9 वाहन चालक से हेलमेट नहीं रहने के कारण ₹9000 जुड़वाने वसूली गई।

रविवार को स्वर्गीय रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण को लेकर लोजपा रामविलास लोक जनशक्ति पार्टी के नौवागढ़ी कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने प्रेस वार्ता किया प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिला अध्यक्ष अभय रजक एवं युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान थे मुख्य अतिथि ने कहे की पदम भूषण स्मृति अशेष रामविलास पासवान की 76 वी जयंती समारोह ऐतिहासिक अवसर पर उनके कर्मभूमि हाजीपुर में आदम कद प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम जयंती समारोह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान द्वारा आयोजित होगा वहीं जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू एवं संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष पवन मंडल ने कहे कि 5 जुलाई 2022 को स्वर्गीय रामविलास पासवान की अनावरण प्रतिमा एवं जयंती समारोह कार्यक्रम में लाखों लाख लोग उपस्थित होंगे उनकी कर्मभूमि हाजीपुर में इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पल को अपनी सहभागिता और उपस्थिति से संकल्पित होंगे प्रेस वार्ता में उपस्थित महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निशी शर्मा, मनोहर दास ,सूरज मंडल, देवास पासवान, दीनानाथ केवट, अशोक जाधव ,मोहम्मद आमिर खान ,अनीता देवी, संतोष चौधरी ,लक्ष्मी देवी, इत्यादि नेतागण उपस्थित थे।

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट

मुंगेर नगर निगम अंतर्गत आने वाले दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत गठित एसएचजी के महिलाओं के क्षमता वर्धन के लिए बुधवार को टाउन हॉल मुंगेर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त निखिल धनराज निपनिकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर नगर मिशन प्रबंधक मोहम्मद फैयाज अंसारी एवं रंजीत कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 300 एसएचजी गठित है ।इन एसएचजी की महिलाओं की क्षमता वर्धन के लिए प्रत्येक सप्ताह में 3 दिन का प्रशिक्षण दिया जाना तय किया गया है। 1 दिन में 10 समूह जिसमें 100 महिलाओं को प्रशिक्षण देना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त विनय कुमार, नगर प्रबंधक अवध किशोर सिंह, नगर मिशन प्रबंधक, सभी सीआरपी तथा एसएचजी की महिलाएं उपस्थित थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य एसएचजी की महिलाओं को समाज की मुख्यधारा एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करना तथा महिलाओं को सशक्त बनाना है।

बुधवार को निखिल धनराज नगर आयुक्त के आदेशा अनुसार मुंगेर शहर के पूरब सराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें उन्होंने स्वयं अतिक्रमण हट बातें दिखे उन्होंने कहा किआज मुंगेर शहर के पूरब सराय में अतिक्रमण साफ करवा रहे हैं क्योंकि लोग समझ नहीं पा रहे हैं। अतिक्रमण रहने के कारण आवागमन में बहुत कठिनाई होती है। इसी को देखते हुए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान एवं राजद के युवा नेता अनुश्रवण समिति सदस्य मुंगेर गाजेंद्र कुमार हिमांशु ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहे की नेता प्रतिपक्ष बिहार के तेजस्वी यादव जी के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं बिहार भर में बढ़ती उनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर ए आई एम आई एम के 5 में से 4 विधायक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए जिससे एक और पुनः बिहार विधानसभा में हमारी पार्टी सबसे बड़ा दल की भूमिका में आ गई वही देश में बिहार के वर्तमान राजनीतिक परीस्थितियों में सेकुलर पोसे॔स को एकजुट होकर बिहार वे देश के संप्रदायिक एवं फासिस्ट वादीशक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मजबूती मिलेगा।

रिमझिम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज। एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी से राहत पाकर काफी खुश हैं तो वहीं दूसरी ओर किसान के चेहरे पर भी मुस्कान व खुशी साफ दिखाई दे रहा है किसान मौसम का रुख बदलते ही रिमझिम बारिश में भींग कर भी अपने खेतों को जोत कर व मोरी लगाने में लग गए हैं। किसान कहते हैं कि अगर मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहे तो फसल पैदावार अच्छी होगी।