रिमझिम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज। एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी से राहत पाकर काफी खुश हैं तो वहीं दूसरी ओर किसान के चेहरे पर भी मुस्कान व खुशी साफ दिखाई दे रहा है किसान मौसम का रुख बदलते ही रिमझिम बारिश में भींग कर भी अपने खेतों को जोत कर व मोरी लगाने में लग गए हैं। किसान कहते हैं कि अगर मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहे तो फसल पैदावार अच्छी होगी।
