धरहरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। धरहरा थाना के माताडीह बिलोखर गांव से कांड संख्या 236/21 के शराब की तस्करी के मामले में फरार चल रहे मंटू सोरेन व सारोबाग बड़ी गोविंदपुर गांव से कांड संख्या 263/19 में गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार को एसबीएन कॉलेज गढ़ी रामपुर मुंगेर में बीए पार्ट वन तथा बीए पार्ट 2 की सब्सिडरी परीक्षा शुरू हुई है। जिसमें प्रथम पाली में 1500 सौ परीक्षार्थी भाग लिए तो द्वितीय पाली में 1700सौ परीक्षार्थी ने भाग लिया वहीं इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के कर्मचारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आज आरबी हिंदी की परीक्षा चल रही है जिसमें आरडी एंड डीजे कॉलेज एवं बीआरएम महिला कॉलेज मुंगेर के परीक्षार्थी इस सेंटर पर परीक्षा दे रहे हैं।
रविवार को अवि॔ट्रैटर द्वारा एनएच 80 फोरलेन किसानों की जमीन पर उचित मुआवजा के लिए 6 सदस्य कमेटी का गठन के 10 दिनों बाद भी समिति सदस्यों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है तो कमिटी कब तक सर्वेक्षण करेगी कब तक रिपोर्ट देगी और कब तक किसानों को मुआवजा मिलेगा उपयुक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय केशरी ने कांतपुर बगीचा मेंआयोजित बैठक को संबोधित करते कहे की उचित मुआवजा मिलने में अत्यंत विलम होने से किसानों का धैर्य चुकता जा रहा है। इसलिए कानून की अदालत के साथ-साथ जनता की अदालत में भी आंदोलन को तेज करने का समय आ चुका है। सचिव विश्वजीत मल्ल तथा कोषाध्यक्ष डब्ल्यू मालाकार ने कहे कि हमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अभीनिर्णय के अनुसार ही मुआवजा चाहिए और इसमें बाधा बने पदाधिकारियों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा प्रवक्ता संतोष चौधरी और मोजुल्फिकार ने पदाधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि किसानों को उत्तेजीत नीति से बजा आए। बैठक में उपस्थित किसान राम बहादुर चौधरी, मो जियाउद्दीन, पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार, अभी राम चौधरी, संतोष यादव ,उमेश मंडल, ओम प्रकाश यादव ,रामानंद शास्त्री, राजेश सिंह अन्य दर्जनों किसान उपस्थित थे
रविवार को पूरब सराय के पास साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर ने मारा धक्का छात्र हुआ घायल बता दे कि नया गांव मोहल्ले निवासी मो हाशिम के पुत्र सैफउल्ला ट्यूशन पढ़ कर अपने घर आ रहे थे जिसे ट्रैक्टर ने धक्का लगा दिया धक्के से छात्र घायल हो गए इलाज होती परिजनों एवं अरोस पड़ोसी के मदद से सदर अस्पताल लाया गया।
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
शनिवार को नगर निगम के अंतर्गत एनजीओ के सफाई कर्मी वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल पर डटे दिखे सफाई कर्मी द्वारा बताया गया कि हम लोगों का जब तक 4 माह का वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे।
शनिवार को राजद परिवार की ओर से राजद जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में किला क्षेत्र स्थित जयप्रकाश उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री का मनाया गया 91 वां जयंती समारोह सर्वप्रथम जयंती समारोह में उपस्थित नेताओं ने स्वर्गीय वी पी सिंह जी के चित्र पर वारी वारी से पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम में उपस्थित आरजेडी नेता गाजेंद्र कुमार हिमांशु ,अशोक रजक, आदर्श राजा ,बबीता भारती, राजेश रमन, शैलेंद्र यादव ,मंटू यादव ,श्रवन यादव ,बमबम यादव, राजेश कुमार, राजीव मिश्रा, अन्य नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
