शनिवार को योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन के सदस्य पत्रकार गौरव मिश्रा ने सैयद इमाम अली के 5 वर्षीय पुत्र को रक्तदान कर मानवता का परिचय दिए हैं। पत्रकार इससे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। वही इस संबंध में गौरव मिश्रा ने बताया कि मानव को ही मानव का काम आना चाहिए तभी वह मानव कहलाने योग्य होते हैं। हमने रक्तदान कर अपना मानवता का परिचय दिया।

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान यूको आरसेटी की ओर से सदर ब्लाक परिसर स्थित सभागार में आयोजित दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया शिविर में शंकरपुर तथा नौवागढ़ी के 32 महिला तथा एक पुरुष उत्पादन, रखरखाव और मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए यूको आरसेटी के निर्देशक गौतम कुमार ने कहे कि बाजार में मशरूम की काफी डिमांड है इसके मद्देनजर आप लोगों ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इससे स्वरोजगार में बदलाने का प्रयास करें यूको आरसेटी आपको स्वरोजगार स्थापित करने में हरसंभव मदद करेगी उन्होंने यह भी कहे कि बाजार की मांग को देखते हुए मशरूम उत्पादन आपका आर्थिक बढ़ाएंगे मौके पर उपस्थित मुख्य प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

शुक्रवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा कोतवाली चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट वाले कुल 13 वाहन चालक से ₹13000 जुर्माना वसूली गई इसकी जानकारी जांच कर रहे एसआई अनिल कुमार ने दिए।

शुक्रवार को हर सप्ताह के भांति इस हफ्ते भी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें कुल 14 नए मामले आए पूर्व से 2 मामले लंबित थे वही सुनवाई कर रहे राजस्व अधिकारी रजत प्रकाश ने बताया कि कुल 13 मामले का निष्पादन कर दिया गया है तीन मामले अभी लंबित हैं अगले हफ्ते इनका भी निष्पादन कर दिया जाएगा ।

*जगन्नाथ मिश्र ने ही चौकीदारों को दिया चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा - केशरी* (पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की मनाई गई 85वीं जयंती) गॉड फादर ऑफ द मंडल रिजर्वेशन राम अवधेश बाबू के दबाव पर तत्तकालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने ही चौकीदारों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया था। उपर्युक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में दफादार-चौकीदार पंचायत के मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी ने स्व. जगन्नाथ मिश्र की 85वीं जयंती पोलो मैदान में मनाते हुए कहा। श्री केशरी ने इस अवसर पर कहा कि एवजी बहाली की लड़ाई को प्राथमिकता के आधार पर लड़ा जाएगा। इसके अलावे अनर्गल ड्यूटी लगाकर चौकीदारों को प्रताड़ित करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि चौकीदारों का मान-सम्मान बरकरार रखा जा सके। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चौकीदार रावण पासवान ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद मुंगेर जिला में चौकीदारों को एसीपी एमएसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे चौकीदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर सनोज पासवान, मो० इंसान, अशोक पासवान, दशरथ पासवान, संजय पासवान, मो० हारुन रशीद, सुबोध पासवान, पप्पू पासवान, प्रयाग पासवान सहित पचासों चौकीदार उपस्थित थे।

गुरुवार को सेविका सहायिका संघ मुंगेर जिला द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मुंगेर को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें संघ द्वारा बताया गया कि अभी जो सरकार द्वारा कुछ सामानों की मूल्य हम लोगों को दिया जा रहा है। वह बाजार से काफी कम है। इसी को देखते हुए हम लोग आज जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंप रहे हैं। मौके पर उपस्थित मुंगेर जिला अध्यक्ष रश्मि कुमारी के साथ सभी प्रखंड के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1574 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें एक पुरुष संक्रमित मिले हैं। इसकी जानकारी सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ पीएम सहाय ने दिए

मिन्नत नगर के पास अपना घर लौट रहे साइकिल रिपेयरिंग करने वाली मिस्त्री बशीर आलम को तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने पीछे से धक्के मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए ।परिजन के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि बशीर आलम का सिर फट गया और छाती की हड्डी टूट गई है ।बशीर आलम की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।

सदर अस्पताल में दंत रोगियों के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट शुरू हो गया दांत दर्द या दो से जुड़ी अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है सदर अस्पताल के दंत विभाग के दंत चिकित्सक डॉक्टर कामिल शाहनवाज और डॉक्टर प्रीति वर्मा ने आज से रूट कैनाल ट्रीटमेंट शुरू कर दिया

*सदर अस्पताल का आपातकालीन पूर्वी द्वार बंद करना मानवाधिकार का घोर उल्लंघन - केशरी* (शनिवार को होगा डीएम कार्यालय का घेराव) दलाली एवं विधि-व्यवस्था के नाम पर सदर अस्पताल का आपातकालीन पूर्वी द्वार बंद करना मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है और जिला प्रशासन तथा अस्पताल प्रशासन को आपातकालीन पूर्वी द्वार अविलंब खोलना पड़ेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बंद पूर्वी द्वार पर आयोजित धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि दलालों एवं विधि-व्यवस्था के नाम पर आपातकालीन पूर्वी द्वार बंद करना मानवता के साथ गंभीर अपराध है जिसका जवाब प्रशासन को देना होगा। वरीय नेता नरेश कुमार गुप्ता एवं अजय प्रसाद सिंह ने कहा कि आपातकालीन द्वार किसी भी जिला अस्पताल में अत्यावश्यक है जिसे बंद नहीं किया जा सकता है। मो० राजा एवं हेमंत जोशी ने कहा इससे पहले कि जनाक्रोश अनियंत्रित हो जाए सदर अस्पताल के आपातकालीन पूर्वी द्वार को प्रशासन अविलंब खुलवाये। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि शनिवार 25 जून को बंद किए गए आपातकालीन पूर्वी द्वार से स्थानीय नागरिकों जुलूस की शक्ल में जिला पदाधिकारी कार्यालय जाकर घेराव करेंगे तथा त्वरित चिकित्सकीय सुविधा से वंचित लोगों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। धरना-प्रदर्शन में उदय कुमार, सत्यनारायण साह, सखीचंद यादव,मो० समीर, मो० लड्डू, किश्वर जहां, संयुक्ता कुमारी, जूली शर्मा, अरुणा शर्मा, अभिषेक, पियूष एवं ललन राम सहित अनेकों लोग शामिल थे।