*जगन्नाथ मिश्र ने ही चौकीदारों को दिया चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा - केशरी* (पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की मनाई गई 85वीं जयंती) गॉड फादर ऑफ द मंडल रिजर्वेशन राम अवधेश बाबू के दबाव पर तत्तकालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने ही चौकीदारों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया था। उपर्युक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में दफादार-चौकीदार पंचायत के मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी ने स्व. जगन्नाथ मिश्र की 85वीं जयंती पोलो मैदान में मनाते हुए कहा। श्री केशरी ने इस अवसर पर कहा कि एवजी बहाली की लड़ाई को प्राथमिकता के आधार पर लड़ा जाएगा। इसके अलावे अनर्गल ड्यूटी लगाकर चौकीदारों को प्रताड़ित करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि चौकीदारों का मान-सम्मान बरकरार रखा जा सके। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चौकीदार रावण पासवान ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद मुंगेर जिला में चौकीदारों को एसीपी एमएसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे चौकीदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर सनोज पासवान, मो० इंसान, अशोक पासवान, दशरथ पासवान, संजय पासवान, मो० हारुन रशीद, सुबोध पासवान, पप्पू पासवान, प्रयाग पासवान सहित पचासों चौकीदार उपस्थित थे।