गुरुवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया रविंदर मंडल के दरवाजे पर आईटीसी सुनहरा कल निर्देश संस्था के तत्वाधान में मुखिया एवं वार्ड सदस्य के साथ की बैठक बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल कर रहे थे वही आईटीसी के कर्मी पवन कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि हम लोगों का जो मिशन है स्वास्थ्य एवं शिक्षा है आज मैं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आपको दे रहा हूं किस तरह से हमारे समाज के लोग स्वस्थ रहेंगे और स्वच्छ रहेंगे मौके पर उपस्थित आईटीसी कर्मी वुशन नाज पिओ, सुदी स्ट कुमार पिओ, पवन कुमार पांडे, पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल, उप मुखिया दीपक कुमार, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र मंडल, सदानंद मंडल, पिंटू कुमार, इत्यादि सभी वार्ड सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में अति कुपोषित बच्चों को मिलती है बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं - यहां अतिकुपोषित बच्चों और उनके अभिभावक को मिलती है रहने और खाने की बेहतर सुविधा - यहां अति कुपोषित बच्चों को 21 दिनों तक नियमित चिकित्सकीय जांच के साथ दवाइयों का कोर्स कराया जाता है पूरा मुंगेर, 22 जून। सदर अस्पताल परिसर स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र ( एनआरसी) मुंगेर में भर्ती अति कुपोषित बच्चों को नियमित चिकित्सकीय जांच के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं । अभी यहां भर्ती कुल 17 अति कुपोषित बच्चों और उनके साथ रहने वाली माताओं को बेहतर माहौल में रखने के साथ ही नियमित रूप से मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अति कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर को ठीक करने के लिए नियमित रूप से हरी साग-सब्जियों के साथ ही दूध और अंडा भी दिया जा रहा है। एनआरसी मुंगेर की फीडिंग डिमांस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि यहां अभी कुल 17 अति कुपोषित बच्चे भर्ती हैं। इनमें से एक बच्ची छोटी कुमारी विगत 1जून को एनआरसी में भर्ती कराई गई थी। मुंगेर के गुलज़ार पोखर स्थित डब्लू सिंह की साढ़े चार साल की बेटी कॉकस एब्डोमेन या इंटेस्टाइन एब्डोमेन नामक बीमारी से ग्रसित थी। इस बीमारी में इंटेस्टाइन एब्डॉमेन चिपका हुआ रहता है जिसे सर्जरी के बाद ही ठीक किया जा सकता है। इस बीमारी में पेट संबंधित कई परेशानियां होती हैं । इस बच्ची का एडमिशन के समय वजन लगभग 9 किलो और लम्बाई 87 सेमी था । वहीं 21 जून को 21 दिनों के इलाज और बेहतर देखभाल के बाद उसका वजन लगभग 11 किलो था। बच्ची का अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के बाद एनआरसी के गाइड लाइन के अनुसार ट्रीटमेंट किया गया। यहां एडमिशन के वक्त बच्ची का हीमोग्लोबिन लेवल भी काफी कम था और वो बुखार से भी पीड़ित थी। यहां बच्ची का होल एब्डोमेन अल्ट्रासाउंड के साथ ही लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), रीनल फंक्शन टेस्ट ( आरएफटी ) और कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) टेस्ट करवाया गया है और उसके बाद 21 दिनों तक लगातार नियमित रूप से दवाइयों और बेहतर करने के बाद 21 जून को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पोषण एवम पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) मुंगेर की इंचार्ज सुलेखा कुमारी ने बताया कि एनआरसी में अभी आरबीएसके के सहयोग से बाल ह्रदय रोग से पीड़ित दो बच्चे सहित कुल तीन बच्चे भर्ती हैं । यहां गुलालपुर मुंगेर निवासी मो. इरशाद अंसारी और रौशनी बानो का 7 महीने का बेटा माहिर 6 जून को भर्ती हुआ है। वहीं दशरथपुर, धरहरा निवासी जयराम चौधरी और पूनम देवी कि छह महीने कि बेटी सोनम कुमारी 21 जून को भर्ती हुई है। इसके अलावा दशरथपुर, धरहरा के रहने वाले प्रकाश यादव और पिंकी देवी की जुड़वा पैदा होने वाली मीनाक्षी कुमारी को 15 जून को भर्ती कराया गया है। इसके साथ जुड़वां पैदा होने वाली लड़की कि मौत 14 जून को हो गई थी। इसके अलावा यहां कासिम बाजार मुंगेर के रहने वाले नीतीश कुमार और प्रीति कुमारी का लड़का ऋषभ कुमार भी भर्ती है। एनआरसी मुंगेर के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि एनआरसी मुंगेर में अभी कुल 17 बच्चे इलाजरत हैं। यहां 21 जून तक कुल 31 बच्चों का एडमिशन हुआ जबकि कुल 28 बच्चे बेहतर इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि एक बच्चा बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रोहित मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि उनका आधार कार्ड में पता गलत हो गया है उसे कैसे बदले
सोमवार को जिला मुख्यालय सहित स्मारक के पास रामविलास लोजपा की ओर से एक दिवसीय धरना कार्यक्रम हुआ आयोजन धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने किए जबकि मंच संचालन युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान ने किए मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद पासवान प्रदेशप्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव रविंद्र पासवान उपस्थित थे वही प्रमोद पासवान एवं रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा अग्नीपथ योजना का नीति किसी भी दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं है। राज एवं केंद्र सरकार को राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करनी चाहिए जिससे देश एवं राज्य के युवाओं की भविष्य का रणनीति सहित तय हो सके वही जिला अध्यक्ष विनाय कुमार गुड्डू ने कहे की जिले में सरकारी योजनाओं मैं भ्रष्टाचार अफसरशाही चरम पर है प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन ,यादी में भ्रष्टाचार की मनमानी हो रही है वही महिला जिला अध्यक्ष निशा शर्मा ने कही कि महिलाओं के लिए सरकार के पास योजनाओं की प्राथमिकता नहीं के बराबर है धरना में उपस्थित पूर्व प्रत्याशी दुर्गेश सिंह, तारापुर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी ,अभय रजक ,रंजना शर्मा, राजीव कुमार, ऋषि शर्मा अनीता देवी ,मोहम्मद नीलू आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे
रविवार को उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के प्रांगण में प्रभात खबर अखबार के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बी,एम अमरेश प्रभात खबर के प्रभारी राणा गौरी शंकर सिंह डॉ सुशील कुमार झा बीजेपी नेता छवि सुमन, मुकेश कुमार, संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किए इस शिविर में नौवागढ़ी क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं और दवाइयां लिए शिविर में रोगी देख रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा, डॉ आशुतोष कुमार ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा ,दंत रोग विशेषज्ञ उदय शंकर, डॉ बी जोफेस, यूनिसेफ के डॉक्टर मदन कुमार, सी एच ओ, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी, एएनएम, कुमारी पूनम , रेणु कुमारी, नीतू कुमारी ,सुनीता पासवान, आशा फैसलेटर लक्ष्मी कुमारी ,उपस्थित थे वही आयोजक राणा गौरी शंकर सिंह के साथ वीरेंद्र कुमार सिंह विजय कुमार नवीन कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे
मुम्बई में एफडीसीडब्लूसी अचीवर्स अवार्ड 2022 में चार्ली चैप्लिन का 5027वां लाइव शो चार्ली चैप्लिन द्वितीय का लाजवाब शो मैंने साढ़े तीन घन्टे तक लाइव देखा : पटना से आए रमेश कुमार की प्रतिक्रिया मुम्बई में भव्य रूप से एफडीसीडब्लूसी अचीवर्स अवार्ड 2022 में चार्ली चैप्लिन का 5027वां लाइव शो बेहद सफल रहा। जहां पटना से आए रमेश कुमार ने भी शो को एन्जॉय किया और हॉलीवुड एक्टर जे ब्रैंडन हिल के साथ चार्ली की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसन्द किया। हीरो राजन कुमार ने बताया कि चार्ली चैपलिन और जे ब्रैंडन हिल की केमिस्ट्री लोगों को कमाल लगी। मैं एफडीसीडब्लूसी अचीवर्स अवार्ड 2022" का धन्यवाद करता हूँ। यह चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5027वां लाइव शो था जो बेहद शानदार और सफल रहा। मैं पिछले 22 साल से इस किरदार को इंटरनेशनल ऑडियन्स के लिए प्रस्तुत कर रहा हूं। हर शो को मैं अपना नया शो मानता हूँ। यह गॉड गिफ्ट है जिसकी पावर को मैं महसूस करता हूँ। 4 घन्टे के मेकअप और 4 घन्टे की लगातार परफॉर्मेंस से दिल को खुशी मिलती है कि मैं कुछ चेहरों पे मुस्कान लेकर आता हूँ। तमाम अचीवर्स अवार्डी के चेहरे पर भी चार्ली चैपलिन 2 हंसी लेकर आया। राजन कुमार ने आगे बताया कि जे ब्रैंडन हिल स्टेज पर क्रेजी हो जाते हैं उनका एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है। एक्टर जे ब्रैंडन हिल ने बताया कि चार्ली चैपलिन 2 के साथ मेरी केमिस्ट्री बेहतर होती है, ऑडिएंस इसे पसन्द करती है। पटना से विशेष रूप से आए रमेश कुमार ने बताया कि मुम्बई बेहद दिलचस्प शहर लगा। चार्ली चैप्लिन द्वितीय का शो मैंने साढ़े तीन घन्टे तक लाइव देखा, इसका कोई जवाब नही है। मैं राजन कुमार को दिल से धन्यवाद देता हूँ कि वह इस अवार्ड समारोह में मुझे लेकर आए। ब्रैंडन और चार्ली की केमिस्ट्री भी बेजोड़ थी, सभी लोग हंस रहे थे पसन्द कर रहे थे। राजन कुमार ने बताया कि मुझे भी अच्छा लगा कि पटना से रमेश कुमार जी मुम्बई आए और यहां चार्ली चैपलिन के लाइव शो को एन्जॉय किया। इस शो के माध्यम से हमारे कई नए फैन्स बने।
कोरोना टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण के लिए जिलाभर में 31 जुलाई तक चलेगा हर घर दस्तक अभियान 2.0 - आच्छादन स्तर में वृद्धि लाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन और डीआईओ को जारी किए निर्देश - पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान पोलियो खुराक पिलाने वाले कर्मियों के द्वारा कराया जाएगा सर्वे मुंगेर, 18 जून। कोरोना टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण के लिए जिला भर में विगत 1 जून से "हर घर दस्तक अभियान 2.0 चल रहा है। यह अभियान आगामी 31 जुलाई तक चलेगा । इसके साथ ही समय-समय पर कोरोना टीकाकरण के आच्छादन स्तर में वृद्धि लाने ले लिए कोरोना टीकाकरण महाअभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह ने बताया कि विगत 31 मई को राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के अपर कार्यपालक निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोना टीकाकरण के आच्छादन स्तर के सुदृढ़ीकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लक्षित लाभार्थियों कि सूची तैयार कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए निकटतम सत्र स्थल पर ले जाकर टीकाकरण कराए जाने का निर्देश सभी जिलों को मिला था। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के आच्छादन स्तर में सुदृढ़ीकरण लिए चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान 2.0 के दौरान पंचायत स्तर पर "एक दिन एक पंचायत" का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उक्त पंचायत के सभी लक्षित लाभर्थियों का टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाएगा। इस काम में पंचायती राज के प्रतिनिधि, जीविका, आईसीडीएस के साथ-साथ सभी सहयोगी संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लिए ड्यू लाभार्थियों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण गाँव के स्तर पर आशा कार्यकर्ता के द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार निकटतम सत्र स्थल पर ले जाकर कराया जाएगा। शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर विद्यालय में ही टीकाकरण सत्र स्थापित किया जा सकता- उन्होंने बताया कि 12 - 14 आयु वर्ग के छूटे लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए जिला और प्रखण्ड स्तरीय शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर विद्यालय में ही टीकाकरण सत्र स्थापित किया जा सकता है। इसके साथ ही गांव में कोरोना टीकाकरण से इंकार करने वाले गांवों में स्थानीय विशिष्ट लोगों से सहयोग लेते हुए सामुदायिक बैठक का आयोजन कर सर्वसम्मति से टीकाकरण तिथि का निर्धारण कर छू टे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण कराया जाएगा। ड्यू लाभार्थियों के आकलन के लिए घर-घर सर्वे भी कराया जाएगा- उन्होंने बताया कि रविवार 19 जून से जिला में शुरू हो रहे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान पोलियो की खुराक पिलाने के लिए घर-घर जाने वाले कर्मियों के माध्यम से कोरोना टीकाकरण के वास्तविक ड्यू लाभार्थियों के आकलन के लिए घर-घर सर्वे भी कराया जाएगा। इसके साथ ही टीकाकरण सत्र स्थल पर शुगर , ब्लड प्रेशर , हीमोग्लोबिन लेवल सहित अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जो कोरोना टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर लाभार्थियों को आने के लिए प्रेरित करेगा।
शुक्रवार को सदर प्रखंड के डीआरसीसी कार्यालय में अंक प्रमाण पत्र लेने हेतु छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़ वही छात्रों द्वारा बताया गया कि हम लोग इस भीषण गर्मी में धूप में खड़े होकर अपना अंग प्रमाण पत्र लेने हेतु कतार लगाए हुए हैं गर्मी से परेशान हैं। वही छात्र के अभिभावक द्वारा बताया गया कि इस तरह से पहले नहीं होता था विद्यालय में ही अंक प्रमाण पत्र मिल जाता था पर इस बार इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो विद्यार्थी इस चिलचिलाती धूप में लंबी कतार होकर अपना अंक प्रमाण पत्र लेने के लिए खड़े हैं।
गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत जाफर नगर पंचायत पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68 एवं 70 पर कुल 71 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किए जिसमें 1 बच्चे कान से सुन नहीं पा रहे थे वही दूसरे बच्चे मोटर डीले का शिकार थे दोनों को बेहतर इलाज प्रेरित किया वही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68 एवं 70 के पोषक क्षेत्रों में घूम कर टीम द्वारा लोगों को बंध्याकरण हेतु प्रेरित किया गया जांच कर रही टीम में उपस्थित डॉ मुकेश कुमार ,डॉ कुमार देवरथ, डॉ राहत जहां, प्रभारी बीसीएम अंकेश रंजन, एनम खुशबू कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
