गुरुवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तीन लोगों का बंध्याकरण कराया गया जिसमें 1 पुरुष दो महिला शामिल हैं। इसकी जानकारी वहां पर कार्य के एनएम पूनम कुमारी ने दी।

सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती 7 नवजात बच्चों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सेवा - शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख यहां 24 घंटे उपलब्ध है बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था - 28 दिनों तक के नवजात शिशु जो गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं उनको मुफ्त उपलब्ध कराई जाती बेहतर इलाज की सुविधा मुंगेर, 16 जून। : सदर अस्पताल परिसर में संचालित स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में गंभीर बीमारी से ग्रसित अभी कुल 7 नवजात शिशु इलाजरत हैं। यहाँ आने वाले सभी नवजातों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिला के विभिन्न प्रखंडों में रहने वाले गंभीर बीमारी से ग्रसित नवजात शिशु के परिजन अपने शिशु के समुचित इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल परिसर में संचालित एसएनसीयू पहुँच रहे हैं। जहां शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के द्वारा 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के हर मानकों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। इसकी वजह से ऐसे नवजातों के परिजन अपने नवजात को लेकर बेचिहक सदर अस्पताल परिसर स्थित एसएनसीयू पहुँच रहे हैं। मुंगेर में एसएनसीयू के सफल संचालन में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (डीएस) डाॅ. पीएम. सहाय और एसएनसीयू के इंचार्ज डॉ. संतोष कुमार का सराहनीय योगदान है। - जन्म से लेकर 28 दिनों तक के नवजात शिशु को उपलब्ध कराई जाती है एसएनसीयू की सुविधा : एसएनसीयू मुंगेर के इंचार्ज सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि यहाँ जन्म से लेकर 28 दिनों तक के ऐसे नवजात शिशु को भर्ती किया जाता है, जो बर्थ-एस्फिक्सिया, प्री-म्यच्योरिटी (समय से पूर्व जन्म लेने वाले नवजात), न्यू नेटल जॉन्डिस, एलबीडब्ल्यू एवं सेपसिस सहित कई परेशानी से पीड़ित रहते हैं। ऐसे नवजात शिशु को यहां दवाई से लेकर समुचित इलाज कि सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। - एसएनसीयू में एडमिट नवजातों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी बातों का रखा जाता है ख्याल : उन्होंने बताया कि बताया कि यहाँ आने वाले सभी नवजातों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके, इसके लिए हर जरूरी बातों का ख्याल रखा जाता है। इसके साथ ही यहां एडमिट सभी नवजातों के स्वास्थ्य का नियमित तौर पर फॉलोअप भी किया जाता है। यहां इलाज के दौरान सुरक्षा के हर मानकों के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाता है ताकि नवजात को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके और किसी अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा नवजात के स्वस्थ शरीर निर्माण को लेकर इलाज के पश्चात की जाने वाली सभी आवश्यक देखरेख की भी नवजात के परिजनों को जानकारी दी जाती और उचित देखरेख के लिए प्रेरित भी किया जाता है। - नवजात को स्वस्थ रखने के लिए परिजनों को दी जाती है जानकारी : डाॅ. संतोष कुमार ने बताया कि इलाज के पश्चात डिस्चार्ज करने के वक्त अस्पताल कर्मियों एवं चिकित्सकों द्वारा नवजात को स्वस्थ रखने के लिए परिजनों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिए जाते हैं। ताकि नवजात का स्वस्थ शरीर निर्माण हो। इस दौरान बच्चे को जन्म के बाद छह माह तक नियमित रूप से समय-समय पर स्तनपान कराने, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी जाती है।

*समुचित मुआवजा के मुद्दे पर किसानों ने निकाला किसान तिरंगा पदयात्रा* (सुप्रीम कोर्ट के अभिनिर्णय के खिलाफ जाकर ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं पदाधिकारी - केशरी) सुप्रीम कोर्ट के अभिनिर्णय के अनुसार किसानों को जमीन के बाजार मूल्य का चार गुणा राशि में दस प्रतिशत जोड़ते हुए बारह प्रतिशत ब्याज मिलाकर मुआवजा से कम राशि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उपर्युक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी ने किसान तिरंगा पदयात्रा निकालते हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा। नौवागढ़ी के महमदा पाटम दुर्गास्थान से प्रारंभ होकर पदयात्रा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक पहुंचा और आमसभा में परिणत हो गया। समुचित मुआवजा से वंचित किसान "सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मुआवजा देना होगा", "किसान एकता जिंदाबाद", "पहले मुआवजा फिर काम नहीं तो होगा चक्का जाम" आदि नारे लगा रहे थे। किसान तिरंगा पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। बाद में श्री केशरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव से मिलकर सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। श्री केशरी ने आगे कहा कि आर्बिट्रेटर के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त के यहां सुनवाई के पहले तिरंगा पदयात्रा निकालकर किसानों ने शासन-प्रशासन को आगाह कर दिया कि अब हम अपनी हकमारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सचिव विश्वजीत मल्ल तथा कोषाध्यक्ष डब्लू मालाकार ने कहा कि किसी पूर्ववर्ती पदाधिकारी की गलती का खामियाजा किसान क्यों भुगते। उन पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए जिनके कारण किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। डॉ० शैल कुमारी, मीना देवी एवं सावित्री देवी ने कहा कि सरकार किसानों के समुचित मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान करें नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसान तिरंगा पदयात्रा में प्रवक्ता संतोष कुमार चौधरी, मनोज कुमार, पवन कुमार सिंह, मो० जियाउद्दीन, मो० जुल्फिकार, शेखर मल्ल, उपेन्द्र मंडल, रामबहादुर चौधरी, संतोष कुमार, दिलीप मल्ल, पिंटू कुमार मंडल, बीरेंद्र मंडल, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, रेखा देवी, इन्द्रा देवी, मंजू देवी, उषा देवी, अशोक कुमार मंडल, रंजीत मंडल, नीलेश मल्ल, सुनील कुमार गुप्ता, किशोर पंडित एवं रवीन्द्र मुखिया सहित सैकड़ों किसान शामिल थे।

सौभाग्यशाली हूँ कि मेरे द्वारा रक्तदान करने से बच सकती है किसी जरूरतमंद की जान : मुनिलाल शाह - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 25 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान - पिछले पांच साल से वर्ष में चार बार स्वेक्षिक रक्तदान करने वाले हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार त्रिपुरारी मिश्रा राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित मुंगेर, 14 जून। सौभाग्यशाली हूँ कि मेरे द्वारा रक्तदान करने से बच सकती है किसी जरूरतमंद की जान । उक्त बात मंगलवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के बाद महगामा गोड्डा, झारखंड के रहने वाले मुनि लाल शाह ने कही। उन्होंने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है इसलिए समाज के सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने के बाद ही सही समय पर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध हो पाएगा और उनकी जान बच सकती है। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले दौलतपुर जमालपुर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करने वाले दिग्विजय कुमार पांडेय ने बताया कि आज मैंने पहली बार रक्तदान किया और ऐसा कर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि मेरे द्वारा डोनेट किया गया ब्लड अब किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। वहीं जियो ऑफिस में काम करने वाले विजय कुमार ने बताया कि मैने भी आज पहली बार ही ब्लड डोनेट किया है। इससे मुझे किसी प्रकार की कमजोरी या परेशानी नहीं हो रही है। आम लोगों से मैं यह अपील करना चाहूंगा कि रक्तदान हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद है और हमारे द्वारा रक्तदान करने से ही किसी जरूरतमंद चाहे वो हमारे जान-पहचान के हो या अनजाने उनके प्राणों की रक्षा हो सकती है। इस अवसर पर दौलत पुर, जमालपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार भारती,आनंद कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान महादान के संकल्प को पूरा किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक मुंगेर के प्रशाखा पदाधिकारी डॉ. डीपी यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंगलवार को यहां भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 लोगों ने रक्तदान कर लिया है। मुंगेर जब से ब्लड कॉम्पोनेन्ट कि स्थापना हुई है तब से हमलोंगों ने थैलेसीमिया के पेशेंट को पीआरबीसी, डेंगू के पेशेंट को ब्लड प्लेटलेट्स दे रहे हैं। यहां दूसरे जिला से भी लोग आकर ब्लड ले रहे हैं। इन सभी लोगों से हमलोग ब्लड डोनेट करने की अपील करते हैं और वो लोग ऐसा कर भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुंगेर में कार्यरत हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार त्रिपुरारी मिश्रा को साल भर में चार बार रक्तदान करने के लिए मंगलवार को पटना के होटल चाणक्य में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया । उन्होंने 1 अप्रैल 2021 से 30अप्रैल 2022 के दौरान 29 जून, 28 सितंबर, 28 दिसंबर और 28 मार्च को रक्तदान किया है। वो पिछले पांच वर्षों से ऐसा कर कर रहे हैं और उन्हें लगातार पांचवी बार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मंगलवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत यूको आर सिटी के सभागार में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण की शुरुआत दीप जलाकर जिला प्रबंधक नवीन कुमार ने किए मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर आप लोग इसका सही उपयोग करेंगे तभी आप आत्मनिर्भर बन सकेंगे वही यूको आरसीटी के डायरेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि आप लोग प्रशिक्षण प्राप्त करें हम अपनी ओर से आप लोगों को हर संभव मदद करेंगे और आप आगे बढ़ने का काम करेंगे।

मंगलवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा एक नंबर ट्रैफिक मुंगेर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ₹12000 जुर्माने की राशि वसूली गई इसकी जानकारी जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने दिए उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन का जांच किया जा रहा है जिसमें हेलमेट, कागजात ,जूता इत्यादि का जांच किया जा रहा है। 12 वाहन चालक से बिना हेलमेट रहे ₹12000 जुर्माना वसूली गई।

Transcript Unavailable.

मुंगेर संजीवनी नगर मक्ससपुर में भाजपा जिला कार्यालय बनेगा ।इसको लेकर आज जमीन का निबंधन किया गया ।इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, जिला अध्यक्ष राजेश जैन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मोहन वर्मा ,भाजपा नेत्री बेबी चंकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने सभी चिकित्सकों के साथ किया। जिला पदाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के दिशा में पुनः निर्देश देते हुए कहा कि महादलित टोलों में प्रत्येक माह नियमित रूप से स्वास्थ्य कैंप लगाये। जहाॅ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यह जिम्मेदारी होगी कि वहाँ सभी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण की जाय। जिला स्तर पर भी अलग अलग लोगों के लिए नियुक्त चिकित्सक कैंप में स्वास्थ कीट के साथ उपलब्ध रहेगे। प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चिकित्सक अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगे एवं प्रत्येक शुक्रवार को चिकित्सक अपने कार्यालय में उपस्थित रहेगे। क्षेत्रों में काम करने वाले वेरिफायर और आशा का ससमय भुगतान करने का निदेश दिया गया।

आज दोपहर पड़हम के पास मुंगेर लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर टोटो के पलटने से एक यात्री रामपति मांझी का एक पैर टूट गया ।जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है ।बताया जाता है कि रामपति मांझी पेशे से ट्रक चालक है।