*खाली पदों पर अविलंब हो बहाली वरना करेंगे नौकरी पर कब्जा - केशरी* (डीएम कार्यालय पर किया ताली बजाओ-थाली बजाओ प्रदर्शन) मुंगेर जिला में सभी विभागों में वर्षों से हजारों पद खाली पड़े हैं जिस पर बेरोजगारों की अविलंब बहाली नहीं हुई तो बाध्य होकर नौकरी पर कब्जा करने का अभियान चलाया जाएगा। उपर्युक्त बातें शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक संजय केशरी ने डीएम कार्यालय पर ताली बजाओ-थाली बजाओ प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा। प्रदर्शनकारियों ने "नौकरी ना रोजगार कैसे जियेगा बेरोजगार", "घटती कमाई और बढ़ती महंगाई - बेरोजगार कैसे जियेगा भाई", "सभी विभागों में आधा से ज्यादा पद खाली क्यों - जवाब दो" आदि नारे लगा रहे थे। श्री केशरी ने कहा कि आज सभी विभागों में आधा से ज्यादा पद खाली है जिसके कारण लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है और अराजकता की स्थिति बन चुकी है तो दूसरी ओर सड़कों पर बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी एवं जूली शर्मा ने कहा कि बढ़ती जा रही महंगाई और घटती जा रही कमाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। सत्यनारायण साह एवं उत्तम पासवान ने कहा कि सरकारों को जाति और धर्म की राजनीति करने की जगह लोगों की कमाई बढ़ाने तथा महंगाई घटाने पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के बाद श्री केशरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुंगेर में खाली पदों पर अविलंब बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन में चन्दन गुप्ता, बीणा देवी, मुन्नी देवी, सोनी सिन्हा, अजय प्रसाद, संजय पासवान, पप्पू पोद्दार, श्रवण राम एवं सखीचंद यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट

आज मुंगेर समाहरणालय सभागार में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का आयोजन श्रम संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक ऋतुराज ने किया ।इस कार्यक्रम में जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने भाग लिया। आज आयोजित कार्यक्रम में बाल एवं किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 को सख्ती से लागू करने पर विचार किया गया ।बैठक में बताया गया कि 14 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों से कोई भी काम लेना तथा किशोर किशोरियों से खतरनाक व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं में काम लेना दंडनीय अपराध है।

कौड़ा मैदान निवासी पान विक्रेता दिनेश चौरसिया आज साइकिल चलाने के क्रम में गिरकर बेहोश हो गया। श्री चौरसिया की पत्नी ने बताया कि आज उनके पति किसी काम से घर से निकले थे बढ़ती गर्मी के प्रकोप से वह साइकिल से गिर पड़े और बेहोश हो गए ।जब उन्हें सूचना मिली तो वे उनके बेटे ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया

मुंगेर युवा जदयू के जिला अध्यक्ष विक्की गुप्ता को बनाया गया है ।युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने विक्की गुप्ता के कर्मठता संघर्षशीलता एवं पार्टी के लिए वफादार सिपाही के रूप में कार्य करने के कारण उन्हें मुंगेर युवा जदयू जिलाध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Transcript Unavailable.

कालाजार से बचाव के लिए मुंगेर सदर प्रखंड और बरियारपुर प्रखण्ड में 13 जून से शुरू होगा एस. पी. छड़काव का पहला चरण - सदर प्रखंड में 13 से 18 जून और बरियारपुर प्रखण्ड में 13 जून से 15 जुलाई तक चलेगा एस.पी. छड़काव का प्रथम चक्र - इसको ले जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने सदर प्रखंड और बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जारी की चिठ्ठी मुंगेर, 9 जून। कालाजार से बचाव के लिए आगामी 13 जून से जिला के सदर प्रखंड और बरियारपुर प्रखण्ड में एस. पी. छड़काव का पहला चरण शुरू हो रहा है। इसको ले जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.अरविंद कुमार सिंह ने सदर प्रखंड और बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को चिठ्ठी जारी की है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह अपर निदेशक के निर्देशानुसार दिनांक 13 जून से जिला के दो प्रखंडों सदर प्रखंड और बरियारपुर प्रखण्ड में एसपी का छिड़काव कराया जाना है। इसके लिए माइक्रो एक्शन प्लान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि माइक्रो प्लान के अनुसार सदर प्रखंड में एक सब सेंटर और एक गांव के कुल 375 घरों में रहने वाले 1875 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए एसपी का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया है। यहां 2021 में कोई केस नहीं मिला था लेकिन मई 2022 तक 1 केस मिला है। यहां 13 से 18 जून के दौरान कुल 6 दिनों में एक स्प्रे स्कवार्ड द्वारा छिड़काव किया जाएगा। इसी तरह बरियारपुर प्रखण्ड के 2 सब सेंटर और तीन गांव के कुल 2065 घरों में रहने वाले कुल 10355 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए एसपी का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया है। यहां वर्ष 2021 में कालाजार के 4 मरीज मिले थे वहीं मई 2022 तक कोई मरीज नहीं मिला है। यहां 13 जून से 15 जुलाई तक कुल 32 दिनों के दौरान 1 स्प्रे स्क्वार्ड के द्वारा छिड़काव किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के लिए 18 केजी और बरियारपुर प्रखण्ड के लिए 100 केजी एस.पी. का आवंटन किया गया है। वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एसपी छिड़काव के दौरान निम्नलिखित शर्तो का पालन किया जाना है। - छिड़काव कार्य के लिए अग्रिम कार्य योजना की एक प्रति स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया जाए । - छिड़काव कार्य संबंधित क्षेत्र के पंचायती राज के सदस्यों की देख-रेख में करायी जाय। - छिड़काव कार्य में आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें छिड़काव से दो दिन पूर्व ग्रामवासियों को छिड़काव की सूचना देने के साथ ही पूर्ण छिड़काव कराने के लिए छिड़काव दल के साथ भ्रमण करना है। - नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस चक्र के छिड़काव में 6 फ़ीट के छिड़काव के स्थान पर घरों, कमरा, गोशाला, रसोई घर के पूरे दि वाल पर छिड़काव किया जाना है। इस दौरान छत एवं सीलिंग पर छिड़काव नहीं किया जाना है। इसके साथ ही प्रखण्ड स्तर पर प्रति सप्ताह टास्क फोर्स कि बैठक एवं प्रतिदिन संध्याकालीन ब्रीफिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी ।

प्रेस विज्ञप्ति, मुंगेर, मुंगेर में विकास योजनाओं के नाम पर बहुत सारे कार्य प्रगति पर है लेकिन विभिन्न कार्य योजना में गुणवत्ता का भारी अभाव देखने को मिल रहा है । राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव एवं जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा मंटू शर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि मानसून प्रवेश होने वाला है बर्षा का पानी गिरते ही नगर निगम क्षेत्र में चलना दूभर हो जाएगा क्योंकि पूरे क्षेत्र में बिहार सरकार का सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल आपूर्ति एवं सिवरेज प्लांट के नाम प्रायः सड़कों की खुदाई कर जर्जर बना कर छोड़ दिया है जिस पर ज़िला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन लापरवाह और असंवेदनहीन बनी बनी है । राजद नेताओं ने कहाकि कार्य योजना की प्राक्कलन बनाने के समय ही यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कार्य पूर्ण होने के साथ ही जर्जर हुए सड़कों को मरम्मत करा दिया जाना चाहिए लेकिन खुदाई किया गढ़े को भरकर सड़क या गली की मरम्मति का भी सुनिश्चित होना चाहिए, जबकि ऐसा प्रावधान है कि कार्य योजना का आवंटन के पूर्व निर्माण कम्पनी से शर्तनामा और समझौता होता है कि निर्माण कार्य के दौरान क्षति होने वाली सड़कों का निर्माण के लिए संबंधित विभाग राशि उपलब्ध कराया जाता है लेकिन संबंधित विभाग यानि नगर निगम प्रशासन और पथ निर्माण विभाग निर्माण कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराई राशि का बंदर बाँट करने में जुट जाते है जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। राजद नेताओं ने मुंगेर के पुरबसराय मुख्य मार्ग पर रेल पुल का एप्रोच रेलवे लाइन के लिए निर्माण किया गया है अंडर ब्रिज पथ गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराये जाने के कारण पुल के नीचे घुटने तक गंदा पानी का जलजमाव हो जाता है इस समस्या को लेकर रेल प्रबंधनो एवं जिला प्रशासन का कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी लापरवाह बनी हुई है। भर बरसात लोगों को आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन मूलभूत समस्याओं के समाधान कराने के प्रति लापरवाह बनी हुई है, उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं किया जाता है तो राजद विभिन्न माँगें को लेकर जनहित के पर शीध्र आन्दोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी।

*समुचित मुआवजा के लिए पाटम कन्हैयाचक में होगा किसान सत्याग्रह - केशरी* एनएच 80 फोरलेन सड़क निर्माण में अधिग्रहित जमीन पर किसान बिना समुचित मुआवजा के किसी भी कीमत पर काम करने नहीं देंगे जिसके विरोधस्वरूप पाटम कन्हैयाचक में एकदिवसीय *किसान सत्याग्रह* किया जाएगा। उपर्युक्त घोषणा किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति की बैठक में अध्यक्ष संजय केशरी ने किया। श्री केशरी ने जिला प्रशासन को किसानों के उपर किसी भी तरह के बल-प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इससे स्थिति विस्फोटक हो सकती है। सचिव विश्वजीत मल्ल ने सवाल किया कि किसानों को उनकी जमीन का समुचित मुआवजा मिलने में पदाधिकारी बाधक क्यों बन रहे हैं। प्रवक्ता संतोष कुमार चौधरी एवं एवं पवन कुमार सिंह ने कहा कि किसान अपने जमीन का समुचित मुआवजा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। मो० जियाउद्दीन एवं मनोज कुमार साह उर्फ बुल्लूने कहा कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट के अभिनिर्णय के अनुसार जमीन के बाजार मूल्य पर मुआवजा देना चाहिए। बैठक में डब्लू मालाकार, रामबहादुर चौधरी, मनोज आनंद, गोपाल मंडल, अनिक लाल यादव, रवीन्द्र नाथ वर्मा, अरबिंद मल्ल, इन्द्र देव पंडित, मो० जुल्फिकार, उमेश मंडल, राजेंद्र यादव, सुनील कुमार गुप्ता एवं श्याम नन्दन पटेल सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।

रविवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत मय पंचायत के तौफिर में मुंगेर जिला राष्ट्रीय संतमत सत्संग वार्षिक अधिवेशन में संतो की उमड़ी भीड़ बाबा के आशीष वचन सुनकर संत हुए भक्ति मय प्रवचन कर रहे पूजनीय बाबा महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज ने कहे की शांति को जो प्राप्त कर लेते हैं। वही संत कहलाते हैं। वही इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार यादव ने कहा कि इस सत्संग मेले में आए हुए तमाम संत बंधुओं का मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। जो मेरे इस पावन गांव तौफिर में आकर बाबा के आशीर्वचन को प्राप्त कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव, ओम प्रकाश यादव,उप मुखिया गणेश कुमार गौतम, हरि बोल यादव इत्यादि व्यवस्थापक गन मुख्य रूप से उपस्थित थे।