*समुचित मुआवजा के लिए पाटम कन्हैयाचक में होगा किसान सत्याग्रह - केशरी* एनएच 80 फोरलेन सड़क निर्माण में अधिग्रहित जमीन पर किसान बिना समुचित मुआवजा के किसी भी कीमत पर काम करने नहीं देंगे जिसके विरोधस्वरूप पाटम कन्हैयाचक में एकदिवसीय *किसान सत्याग्रह* किया जाएगा। उपर्युक्त घोषणा किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति की बैठक में अध्यक्ष संजय केशरी ने किया। श्री केशरी ने जिला प्रशासन को किसानों के उपर किसी भी तरह के बल-प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इससे स्थिति विस्फोटक हो सकती है। सचिव विश्वजीत मल्ल ने सवाल किया कि किसानों को उनकी जमीन का समुचित मुआवजा मिलने में पदाधिकारी बाधक क्यों बन रहे हैं। प्रवक्ता संतोष कुमार चौधरी एवं एवं पवन कुमार सिंह ने कहा कि किसान अपने जमीन का समुचित मुआवजा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। मो० जियाउद्दीन एवं मनोज कुमार साह उर्फ बुल्लूने कहा कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट के अभिनिर्णय के अनुसार जमीन के बाजार मूल्य पर मुआवजा देना चाहिए। बैठक में डब्लू मालाकार, रामबहादुर चौधरी, मनोज आनंद, गोपाल मंडल, अनिक लाल यादव, रवीन्द्र नाथ वर्मा, अरबिंद मल्ल, इन्द्र देव पंडित, मो० जुल्फिकार, उमेश मंडल, राजेंद्र यादव, सुनील कुमार गुप्ता एवं श्याम नन्दन पटेल सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।
