*खाली पदों पर अविलंब हो बहाली वरना करेंगे नौकरी पर कब्जा - केशरी* (डीएम कार्यालय पर किया ताली बजाओ-थाली बजाओ प्रदर्शन) मुंगेर जिला में सभी विभागों में वर्षों से हजारों पद खाली पड़े हैं जिस पर बेरोजगारों की अविलंब बहाली नहीं हुई तो बाध्य होकर नौकरी पर कब्जा करने का अभियान चलाया जाएगा। उपर्युक्त बातें शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक संजय केशरी ने डीएम कार्यालय पर ताली बजाओ-थाली बजाओ प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा। प्रदर्शनकारियों ने "नौकरी ना रोजगार कैसे जियेगा बेरोजगार", "घटती कमाई और बढ़ती महंगाई - बेरोजगार कैसे जियेगा भाई", "सभी विभागों में आधा से ज्यादा पद खाली क्यों - जवाब दो" आदि नारे लगा रहे थे। श्री केशरी ने कहा कि आज सभी विभागों में आधा से ज्यादा पद खाली है जिसके कारण लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है और अराजकता की स्थिति बन चुकी है तो दूसरी ओर सड़कों पर बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी एवं जूली शर्मा ने कहा कि बढ़ती जा रही महंगाई और घटती जा रही कमाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। सत्यनारायण साह एवं उत्तम पासवान ने कहा कि सरकारों को जाति और धर्म की राजनीति करने की जगह लोगों की कमाई बढ़ाने तथा महंगाई घटाने पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के बाद श्री केशरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुंगेर में खाली पदों पर अविलंब बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन में चन्दन गुप्ता, बीणा देवी, मुन्नी देवी, सोनी सिन्हा, अजय प्रसाद, संजय पासवान, पप्पू पोद्दार, श्रवण राम एवं सखीचंद यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।