रविवार को अवि॔ट्रैटर द्वारा एनएच 80 फोरलेन किसानों की जमीन पर उचित मुआवजा के लिए 6 सदस्य कमेटी का गठन के 10 दिनों बाद भी समिति सदस्यों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है तो कमिटी कब तक सर्वेक्षण करेगी कब तक रिपोर्ट देगी और कब तक किसानों को मुआवजा मिलेगा उपयुक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय केशरी ने कांतपुर बगीचा मेंआयोजित बैठक को संबोधित करते कहे की उचित मुआवजा मिलने में अत्यंत विलम होने से किसानों का धैर्य चुकता जा रहा है। इसलिए कानून की अदालत के साथ-साथ जनता की अदालत में भी आंदोलन को तेज करने का समय आ चुका है। सचिव विश्वजीत मल्ल तथा कोषाध्यक्ष डब्ल्यू मालाकार ने कहे कि हमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अभीनिर्णय के अनुसार ही मुआवजा चाहिए और इसमें बाधा बने पदाधिकारियों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा प्रवक्ता संतोष चौधरी और मोजुल्फिकार ने पदाधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि किसानों को उत्तेजीत नीति से बजा आए। बैठक में उपस्थित किसान राम बहादुर चौधरी, मो जियाउद्दीन, पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार, अभी राम चौधरी, संतोष यादव ,उमेश मंडल, ओम प्रकाश यादव ,रामानंद शास्त्री, राजेश सिंह अन्य दर्जनों किसान उपस्थित थे