धरहरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। धरहरा थाना के माताडीह बिलोखर गांव से कांड संख्या 236/21 के शराब की तस्करी के मामले में फरार चल रहे मंटू सोरेन व सारोबाग बड़ी गोविंदपुर गांव से कांड संख्या 263/19 में गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।
