डॉ पवन अग्रवाल पर बने मोटिवेशनल सांग का पोस्टर हुआ लांच, 5 जुलाई को ऑडियो होगा आउट इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल पर बने एक बेहतरीन गीत का पोस्टर लांच अंतर्राष्ट्रीय पेंटर जैन कमल जी के स्टूडियो प्रेस एनक्लेव, प्रतिक्षा नगर, साइन ईस्ट में ख़ास मेहमान के सामने कर दिया गया है। 5 जुलाई को इसका ऑडियो आउट होगा। पोस्टर लांच के अवसर पर खुद डॉ पवन अग्रवाल और हीरो राजन कुमार के अलावा कई मुख्य अतिथि मौजूद थे। जिनमे सुरजीत शेरगिल, विजय लक्ष्मी, दीपक मेर, सुमन दे, आनंद केसरी, संजय श्रीवास्तव, कुमुद दास, पद्मनाभन बेंद्रे, रत्न कृष्णा साहा, जैन कमल, विजय वर्मा का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। सभी ने एल्बम डॉ पवन अग्रवाल के पोस्टर को काफी अच्छा बताया। आपको बता दें कि हाल ही में मुम्बई में यह खास गाना रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने का कॉन्सेप्ट हीरो राजन कुमार का है। अल्बम डॉ पवन अग्रवाल के संगीतकार और गायक राकेश त्रिवेदी हैं जबकि गाने को राजवीर आर सिंह ने लिखा है। यह गाना आर्ट मूवी स्टूडियो पर रिलीज किया जाएगा। आर्ट मूवी स्टूडियो प्रस्तुत अल्बम डॉ पवन अग्रवाल में पवन अग्रवाल की जीवनी और उनके कारनामे का वर्णन किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो भी बनाया जाएगा। वीडियो डायरेक्टर कौशल किशोर होंगे। श्यामला म्युज़िक द्वारा प्रोड्यूस इस एल्बम के वीडियो की जिम्मेदारी संजीत कुमार संगम की है। इस एल्बम के लिए हीरो राजन कुमार ने ए.जी.आई फैमिली और बफ्टा टीम का धन्यवाद किया है।
