रविवार को स्वर्गीय रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण को लेकर लोजपा रामविलास लोक जनशक्ति पार्टी के नौवागढ़ी कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने प्रेस वार्ता किया प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिला अध्यक्ष अभय रजक एवं युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान थे मुख्य अतिथि ने कहे की पदम भूषण स्मृति अशेष रामविलास पासवान की 76 वी जयंती समारोह ऐतिहासिक अवसर पर उनके कर्मभूमि हाजीपुर में आदम कद प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम जयंती समारोह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान द्वारा आयोजित होगा वहीं जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू एवं संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष पवन मंडल ने कहे कि 5 जुलाई 2022 को स्वर्गीय रामविलास पासवान की अनावरण प्रतिमा एवं जयंती समारोह कार्यक्रम में लाखों लाख लोग उपस्थित होंगे उनकी कर्मभूमि हाजीपुर में इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पल को अपनी सहभागिता और उपस्थिति से संकल्पित होंगे प्रेस वार्ता में उपस्थित महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निशी शर्मा, मनोहर दास ,सूरज मंडल, देवास पासवान, दीनानाथ केवट, अशोक जाधव ,मोहम्मद आमिर खान ,अनीता देवी, संतोष चौधरी ,लक्ष्मी देवी, इत्यादि नेतागण उपस्थित थे।