बता दे कि रविवार को नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के पास ठेला एवं मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिससे ठेला चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए वहीं ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ठेला चालक बैजनाथ मंडल जो नौवागढ़ी सिंघेश्वर टोला निवासी हैं। वह रोड क्रॉस कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार जोरदार टक्कर मार दी जिससे ठेला चालक बैजनाथ मंडल बुरी तरह से जख्मी हो गए मोटरसाइकिल सवार का पहचान नाथ टोला नौवागढ़ी निवासी के रूप में हुआ है।