मुंगेर नगर निगम अंतर्गत आने वाले दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत गठित एसएचजी के महिलाओं के क्षमता वर्धन के लिए बुधवार को टाउन हॉल मुंगेर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त निखिल धनराज निपनिकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर नगर मिशन प्रबंधक मोहम्मद फैयाज अंसारी एवं रंजीत कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 300 एसएचजी गठित है ।इन एसएचजी की महिलाओं की क्षमता वर्धन के लिए प्रत्येक सप्ताह में 3 दिन का प्रशिक्षण दिया जाना तय किया गया है। 1 दिन में 10 समूह जिसमें 100 महिलाओं को प्रशिक्षण देना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त विनय कुमार, नगर प्रबंधक अवध किशोर सिंह, नगर मिशन प्रबंधक, सभी सीआरपी तथा एसएचजी की महिलाएं उपस्थित थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य एसएचजी की महिलाओं को समाज की मुख्यधारा एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करना तथा महिलाओं को सशक्त बनाना है।