धरना प्रदर्शन के नौवें दिन फूंका गया मुख्यमंत्री का पुतला अनुराग पोद्दार के परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हेतु अखिल भारतीय अंतर जातीय अंतर धार्मिक कमिटी का अनिश्चितकालीन धरना आज नवां दिन भी जारी रहा। धरना क्रम में ही दोपहर 1:00 बजे कमेटी के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, जिला राजद के उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सुमन एवं एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी के संयुक्त नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला धरना स्थल के सामने ही जलाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेश गुप्ता ने कहा कि आज धरना का नौवां दिन है फिर भी जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई नोटिस नहीं लेना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा कि राज्य सरकार मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा को इस कांड की जांच हेतु भेज कर इस घटना की लीपा पोती करना चाहती है । हम केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की नीतीश सरकार से मांग करते हैं कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दिन पुलिस द्वारा की गई लाठी एवं गोली कांड की जांच सीबीआई से कराई जाए तथा मृतक अनुराग पोद्दार की बहन को शीघ्र नौकरी एवं 50 लाख मुआवजा राशि दी जाए । वहीं संजय केसरी ने कहा कि जब तक इस कांड के दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक हमारा धरना जारी रहेगा तथा आगे हम आंदोलन को और तेज करने पर विवश होंगे ।इस अवसर पर राजद नेता अशर्फी यादव राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शकील अहमद ,सुबोध कुमार ताती, रोबिन शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, मोहम्मद सज्जाद, रुपेश पासवान, सरोज कुमार, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

स्टेट नोडल पदाधिकारी ने कॉरीडोर क्लाइमेट स्मार्ट गांव का किया दौरा -किसानों के साथ की गोष्ठी कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में चल रहे मुंगेर भागलपुर कॉरिडोर क्लाइमेट स्मार्ट गांव योजना के तहत मंगलवार को सीनियर स्टेट नोडल पदाधिकारी आत्मा विजय कुमार एवं डॉ आर के  सोहाने  निदेशक प्रसार शिक्षा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के द्वारा चयनित 10 गांव घोरघाट, रघुनाथपुर , सरस्वती नगर , नीरपुर , बंगाली टोला , फरदा, हेमजापुर शिव कुंड, सुंदरपुर ,बाहाचौकी में से 2 गांव रघुनाथपुर, फरदा का सीनियर स्टेट नोडल पदाधिकारी द्वारा भ्रमण किया गया एवं कृषक गोष्ठी भी की गई।इस क्षेत्र भ्रमण के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी, पीडी आत्मा ए बी सिंह,  प्रहलाद कुमार,  कौशल किशोर चौधरी, कुमार देवराज, रितेश कुमार एवं 100 से अधिक किसान उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था पर बिफरी डीएम मंगलवार को डीएम रचना पाटिल ने सदर अस्पताल मुंगेर पंहुच कर सभी वार्डो का निरीक्षण किया.वार्डो में इलाजरत मरीज़ो से भी मिली और उनका हाल जाना.निरीक्षण के दौरान मरीजों ने कहा कि दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती है.इस बात सुनते ही पास में खड़े उपाधीक्षक निरंजन कुमार से दवाइयां उपलब्ध नही रहने के बात पर सवालों की झड़ी लगा दी.हालांकि निरंजन कुमार ने स्टॉक में 132 दवाओं के उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए कहा कि इस से अलग दवाओं की आवश्यकता होने पर ही मरीज़ो को बाहर से खरीदने को कहा जाता है.डीएम ने कोरोना महामारी के संक्रमण के संभावित खतरों को देखते हुए अस्पताल परिसर में बिना मास्क घूम रहे मरीजों के परिजनों को मास्क लगाने व सामूहिक दूरी बरतने की सख्त हिदायत दी.सर्जिकल वार्ड में गंदगी व मरीजों के बेड की दूरी कम रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की अस्पताल परिसर में स्वच्छता व सामूहिक दूरी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.ऐसा नही होने पर सम्बंधित पदाधिकारियों पर कार्यवाई की जाएगी.इस दौरान कंगारू मदर केयर में जाने हेतु बनाई गई खुली ईंट की सीढ़ी को अविलंब पक्की करने का निर्देश भी दिया.भारतीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भरतीय जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया.केंद्र के प्रोपराइटर राकेश कुमार से से पूछा कि किन परिस्थियों में मरीज़ो को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती है.राकेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा लिखे जाने वाली अधिकतर दवाएं जन औषधि केंद्र में उपलब्ध रहती है.डीएम रचना पाटिल ने कहा कि समय समय पर उनके द्वारा अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया जाता रहेगा अतएव मरीजों को दवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विकलांगता किसी भी व्यक्ति के लिए अभिशाप साबित हो सकता है और इसके बारे में जनमानस को जागरूक करने हेतु हर वर्ष 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस मनाया जाता है. कुछ नवजातों में जन्म के समय से ही विकृतियाँ होती हैं। ये विकृतियाँ या जन्मजात रोग कभी-कभी उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। लेकिन सही समय पर इन विकृतियों को पहचान कर इलाज करवाने से नवजात को उन विकृतियों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लीक करें।

धरहरा (संवाददाता): बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं, पिछले कुछ ही घंटों के भीतर हत्या जैसी बड़ी वारदातों को अपराधियों ने विभिन्न जिलों में अंजाम दिया है,जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लॉ एंड आर्डर को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। डीआईजी मनु महाराज ने दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन पुलिस अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है,इनके खिलाफ डीआईजी को शिकायत मिली थी जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चार दिवसीय कार्तिक मेला का आयोजन परबत्ता के बैसा खगरिया जिला के प्रवक्ता प्रखंड के भाई साहब में चार दिवसीय कार्तिक मेला का आयोजन किया गया है यहां पर कार्तिक मेला के आयोजन का आज दूसरा दिन है यह चार दिल चार दिवसीय कार्तिक मेला यहां पर लगता है यहां पर आई मेला का दूसरा दिन होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ करो ना ही चलते बहुत ही कम देखा जा रहा है यहां पर दुकान और सामानों में भी बहुत कम ही देखा जा रहा है काफी मेला का संयोजक के रूप में यहां के जो बाईसा के मुखिया है वह शिवा यादव के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया है जो आज क्रिकेट का आज दूसरा दिन है और यह बाईसा के हाई स्कूल के फील्ड में होगा कल भी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था जिसमें कोलवारा को हराकर सिरनिया सेल में गया था आज शिवन्या का मुकाबला मुश्कीपुर से होने वाला है जिसका अभी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खगरिया जिला में भी स मास्क चेकिंग अभियान संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है खगड़िया जिला के प्रवर्तक प्रखंड के अंतर्गत प्रवक्ता थाना के सामने परबत्ता जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रवक्ता थाना के थाना प्रभारी के दल बल के साथ मांस के चिकने अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है और बताया जा रहा है कि मासिक अभियान को लेकर के यात्रियों में हड़कंप देखा जा रहा है और यात्री मास्क लगाने पर विवश हो रहे हैं और बता जा रहा है कि अभी तक 152 लोगों से क्षेत्र ₹7600 का चालान वसूला गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नरेश आनंन्द

धरहरा(संवाददाता):राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सेना की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह ने किया।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि आज हमारे भारत देश में प्रधानमंत्री लोन मुद्रा योजना शाखा प्रबंधक की मनमानी के कारण गरीब नौजवानो तक पहुँचने मे विफल साबित हो रही है।गरीब नौजवान लोन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं यह बहुत शर्म की बात है एक तरफ कोरोना वायरस ने जहाँ लोगो के रोजगार छिन लिया वही दूसरी तरफ गरीबों के पास खाने के लाले पड़ गए।प्रधानमंत्री ने सैनिटाइजर मास्क वह सामाजिक दुरी के बारे में जनता को बता रहे हैं लेकिन उनके खाने के बारे में कोई नहीं सोच रहा।राजेश वर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग की है प्रधानमंत्री लोन मुद्रा योजना से गरीबो को ऋण उपलब्ध कराकर लोगो को आत्म निर्भर बनाने के लिए समस्त शाखा प्रबंधक को आदेश देकर सभी गरीबों को लोन दिया जाए,जिससे कि बेरोजगार नौजवान अपना छोटा मोटा काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके अगर इस समस्या का हल नहीं हुआ तो उत्तर भारत में सभी प्रदेशों पर जिलों में आंदोलन किया जाएगा।मौके पर एडवोकेट सूर्यकांत वर्मा,श्रीमती ममता,श्रीमती नीलम,शहजादे आसिम खान,डॉ लक्ष्मण सिंह, उमेश माथुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे ।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से धीमी पड़ने लगी है ।कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। कवायद का सकारात्मक असर दिखने लगा है। सोमवार को जिला में मात्र एक महिला को संक्रमित पाई गई।