धरहरा(संवाददाता):राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सेना की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह ने किया।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि आज हमारे भारत देश में प्रधानमंत्री लोन मुद्रा योजना शाखा प्रबंधक की मनमानी के कारण गरीब नौजवानो तक पहुँचने मे विफल साबित हो रही है।गरीब नौजवान लोन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं यह बहुत शर्म की बात है एक तरफ कोरोना वायरस ने जहाँ लोगो के रोजगार छिन लिया वही दूसरी तरफ गरीबों के पास खाने के लाले पड़ गए।प्रधानमंत्री ने सैनिटाइजर मास्क वह सामाजिक दुरी के बारे में जनता को बता रहे हैं लेकिन उनके खाने के बारे में कोई नहीं सोच रहा।राजेश वर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग की है प्रधानमंत्री लोन मुद्रा योजना से गरीबो को ऋण उपलब्ध कराकर लोगो को आत्म निर्भर बनाने के लिए समस्त शाखा प्रबंधक को आदेश देकर सभी गरीबों को लोन दिया जाए,जिससे कि बेरोजगार नौजवान अपना छोटा मोटा काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके अगर इस समस्या का हल नहीं हुआ तो उत्तर भारत में सभी प्रदेशों पर जिलों में आंदोलन किया जाएगा।मौके पर एडवोकेट सूर्यकांत वर्मा,श्रीमती ममता,श्रीमती नीलम,शहजादे आसिम खान,डॉ लक्ष्मण सिंह, उमेश माथुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे ।