सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था पर बिफरी डीएम मंगलवार को डीएम रचना पाटिल ने सदर अस्पताल मुंगेर पंहुच कर सभी वार्डो का निरीक्षण किया.वार्डो में इलाजरत मरीज़ो से भी मिली और उनका हाल जाना.निरीक्षण के दौरान मरीजों ने कहा कि दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती है.इस बात सुनते ही पास में खड़े उपाधीक्षक निरंजन कुमार से दवाइयां उपलब्ध नही रहने के बात पर सवालों की झड़ी लगा दी.हालांकि निरंजन कुमार ने स्टॉक में 132 दवाओं के उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए कहा कि इस से अलग दवाओं की आवश्यकता होने पर ही मरीज़ो को बाहर से खरीदने को कहा जाता है.डीएम ने कोरोना महामारी के संक्रमण के संभावित खतरों को देखते हुए अस्पताल परिसर में बिना मास्क घूम रहे मरीजों के परिजनों को मास्क लगाने व सामूहिक दूरी बरतने की सख्त हिदायत दी.सर्जिकल वार्ड में गंदगी व मरीजों के बेड की दूरी कम रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की अस्पताल परिसर में स्वच्छता व सामूहिक दूरी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.ऐसा नही होने पर सम्बंधित पदाधिकारियों पर कार्यवाई की जाएगी.इस दौरान कंगारू मदर केयर में जाने हेतु बनाई गई खुली ईंट की सीढ़ी को अविलंब पक्की करने का निर्देश भी दिया.भारतीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भरतीय जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया.केंद्र के प्रोपराइटर राकेश कुमार से से पूछा कि किन परिस्थियों में मरीज़ो को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती है.राकेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा लिखे जाने वाली अधिकतर दवाएं जन औषधि केंद्र में उपलब्ध रहती है.डीएम रचना पाटिल ने कहा कि समय समय पर उनके द्वारा अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया जाता रहेगा अतएव मरीजों को दवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।