धरहरा (संवाददाता): बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं, पिछले कुछ ही घंटों के भीतर हत्या जैसी बड़ी वारदातों को अपराधियों ने विभिन्न जिलों में अंजाम दिया है,जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लॉ एंड आर्डर को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। डीआईजी मनु महाराज ने दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन पुलिस अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है,इनके खिलाफ डीआईजी को शिकायत मिली थी जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।