बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विकलांगता किसी भी व्यक्ति के लिए अभिशाप साबित हो सकता है और इसके बारे में जनमानस को जागरूक करने हेतु हर वर्ष 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस मनाया जाता है. कुछ नवजातों में जन्म के समय से ही विकृतियाँ होती हैं। ये विकृतियाँ या जन्मजात रोग कभी-कभी उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। लेकिन सही समय पर इन विकृतियों को पहचान कर इलाज करवाने से नवजात को उन विकृतियों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लीक करें।
