स्टेट नोडल पदाधिकारी ने कॉरीडोर क्लाइमेट स्मार्ट गांव का किया दौरा -किसानों के साथ की गोष्ठी कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में चल रहे मुंगेर भागलपुर कॉरिडोर क्लाइमेट स्मार्ट गांव योजना के तहत मंगलवार को सीनियर स्टेट नोडल पदाधिकारी आत्मा विजय कुमार एवं डॉ आर के सोहाने निदेशक प्रसार शिक्षा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के द्वारा चयनित 10 गांव घोरघाट, रघुनाथपुर , सरस्वती नगर , नीरपुर , बंगाली टोला , फरदा, हेमजापुर शिव कुंड, सुंदरपुर ,बाहाचौकी में से 2 गांव रघुनाथपुर, फरदा का सीनियर स्टेट नोडल पदाधिकारी द्वारा भ्रमण किया गया एवं कृषक गोष्ठी भी की गई।इस क्षेत्र भ्रमण के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी, पीडी आत्मा ए बी सिंह, प्रहलाद कुमार, कौशल किशोर चौधरी, कुमार देवराज, रितेश कुमार एवं 100 से अधिक किसान उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
