बाफ्टा प्रेजेंट्स "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" के लिए मुंगेर जिला के रहने वाले कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, सिंगर्स से एक अपी
धरहरा(संवाददाता):-मंगलवार को जल जीवन हरियाली योजना के तहत धरहरा प्रखंड के आठ पंचायतों में पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया।माताडीह पंचायत के दशरथी गांव से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रखंड के माताडीह, सारोबाग, ईटवा, अमारी, औड़ाबगीचा, महगामा, बंगलवा अजीमगंज पंचायत में सोलह सौ पौधारोपण कार्य का विधिवत शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने कहा कि वृक्षो की अंधाधुंध कटाई के कारण आज के समय में पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। पर्यावरण दूषित होने के कारण मानव जीवन पर भी खतरा उत्पन्न होने लगा है। मानव जीवन की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत की है। इस योजना का सभी लोगो को लाभ लेने के लिए आगे आने की जरूरत है। पौधारोपण से पर्यावरण दूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि धरहरा प्रखंड में पौधारोपण का कार्य शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करेगा ।धरहरा प्रखंड में 32 हजार पौधारोपण किया जाएगा। मौके पर जूनियर इंजीनियर रणवीर कुमार, पंचायत रोजगार सेवक विशाल कुमार, सुनील कुमार, रामसेवक बिंद, शशि कांत सुमन, हिमांशु कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
नये जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया पदभार ग्रहण,पदभार ग्रहण करने के बाद किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, सात निश्चय की योजना, बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण से निपटने हेतु विभिन्न उपाय रहेगी प्राथमिकता : डीएम, मुंगेर। समाहरणालय कार्यालय कक्ष में पुराने जिला पदाधिकारी रचना पाटिल से जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार और निबंधन का भी प्रभार लिया। प्रभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने मीडिया को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता उनकी प्राथमिकता है। सात निश्चय की योजना, बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण से निपटने हेतु विभिन्न उपाय उनकी प्राथमिकता रहेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा निदेश दिया कि सरकारी काम काज नियमानुसार संचालित करें तथा संचिकाओं के रख रखाव एवं प्रबंधन पर बिहार सेवा संहिता के अनुरूप कार्यान्वित करे। भवन प्रमंडल को निदेश दिया गया कि सभी सरकारी भवन जो जीर्णशीर्ण एवं मरम्मति के योग्य है उनका तुरंत रंगरोगन एवं मरम्मति का कार्य करें।
शिक्षा, रोजगार के लिए 31 अगस्त तक विदेश जाने वाले लोग 28 दिनों के बाद ले सकेंगे कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक - नए दिशा- निर्देश के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक पहली खुराक के 12 से 16 सप्ताह के बाद ही ले सकते हैं - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को जारी की चिट्ठी मुंगेर, 22 जून| कोरोना टीकाकरण के दौरान शिक्षा, रोजगार या टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने विदेश जाने वाले लोग विशेष परिस्थिति में कम से कम 28 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक ले सकते हैं। मालूम हो कि अभी भारत सरकार के नए दिशा- निर्देश के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले सभी लोग 12 से 16 सप्ताह के बाद ही वैक्सीन की दूसरी खुराक ले सकते हैं । बावजूद इसके भारत सरकार ने अपने नए आदेश में 31 अगस्त तक शिक्षा अध्ययन करने जाने वाले विद्यार्थी, रोजगार प्राप्त करने जाने वाले युवा और ओलंपिक में हिस्सा लेने विदेश जाने वाले खिलाड़ी एवम सहयोगी को विशेष परिस्थिति में कम से कम 28 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक देने की बात कही है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी, पटना एम्स और आईजीआइएमएस के निदेशक , सभी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक/उपाधीक्षक/ प्राचार्य के साथ ही सभी जिलों के सिविल सर्जन को एक चिट्ठी भी जारी की है। विदेश जा रहे लोगों को 28 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा सकती जिले के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया, जिले में कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार विगत 16 जनवरी से विभिन्न चरणों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो प्रकार की वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। अब भारत सरकार के नए निर्देश के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके 31 अगस्त तक दूसरे देश में अध्ययन करने जा रहे विद्यार्थी, रोजगार प्राप्त करने जा रहे युवा और ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे एथलीट, स्पोर्ट्स पर्सन एवं सहयोगी कर्मी को कम से कम 28 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा सकती है। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और मेरे द्वारा विदेश जाने वाले सभी लाभार्थी के दस्तावेज की जांच करने के बाद सही पाए जाने के बाद ही टीकाकरण के लिए अनुमति दी जाएगी । विदेश जाने वाले लाभार्थियों के दस्तावेजों की इस प्रकार से की जाएगी जांच - - लाभार्थी द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन की पहला खुराक लेने के बाद कम से कम 28 दिनों की अवधि पूरा कर ली गयी हो। - विदेश जाने वाले सभी लोगों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हो। - विदेश में शिक्षा प्राप्त करने जाने वाले विद्यार्थी के पास एडमिशन ऑफर का दस्तावेज या विदेशी शिक्षण संस्थान का कॉल लेटर हो । - यदि विद्यार्थी पहले से विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहा है एवं वापस पुनः विदेश पढ़ाई पूरा करने के लिए जा रहा हो। - यदि लाभार्थी रोजगार के लिए जा रहा हो तो नॉकरी के लिए इंटरव्यू कॉल या कंपनी द्वारा दिया गया लेटर हो। - टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे लाभार्थी के पास नॉमिनेशन लेटर हो। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद विदेश जाने वाले लाभार्थियों को विशेष व्यवस्था के तहत 28 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा सकती है। इसके लिए को-विन पोर्टल पर आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।
मुंगेर जिला स्थित हवेली खरगपुर के बाल विद्या विकास अकैडमी के वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा 18 वर्ष के ऊपर सभी के लिए करोना टीका मुफ्त में दिया जा रहा है सभी को टीकाकरण करवा लेना चाहिए जिससे की भविष्य में होने वाली बीमारी से लड़ सके उन्होंने यह भी कहा कि टीका लेने के बाद हल्का सा फीवर ऐसा महसूस हुआ फिर वह अपने ठीक हो गया ज्यादा किसी प्रकार की समस्या नहीं होता है इसीलिए सभी को वैक्सीन लेना चाहिए
अब खगड़िया के गरीब बच्चे को मेडिकल की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर खगड़िया जिला परबत्ता प्रखण्ड के युवा विधायक वा डॉक्टर संजीव कुमार के काफी मेहनत के बाद खगड़िया जिला परबत्ता प्रखण्ड के सोढा मोजा मे लगभग 20 एकर 50 डिसमिल भूमि पर मेडिकल कॉलेज की नाम पर जमीन हस्तात्रित की प्रक्रिया चल रहा है,परबत्ता अंचलधिकारी आंसू प्रसूमन ने भी बताया की बहुत जल्द जमीन उपलब्ध करा दी जायेगी!मेडिकल कॉलेज की आस्थापना होने से जहाँ गरीब घर के बच्चे बच्चीया अब डॉक्टर बनने का सपना सकार करेगा, वही दूसरी तरफ ग्रामीण इलाके के बच्चे को मेडिकल की पढ़ाई करने मे अधिक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी!और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बिना टेंसन के पढ़ाई अपने गाँव मे पूरा कर पायेगे, इसपर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संजीव कुमार ने मिडिया को जानकारी दी
बिहार राज्य के मुंगेर ज़िले से अबोध कुमार ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के सामुदायिक भवन नागलोक टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार को कुल 100 लोगों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया,जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 70 तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 26 लोगों ने प्रथम रोज लिया। वहीं इसी केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 4 लोगों ने द्वितीय डोज लिया। साथ ही वार्ड नंबर 31 के मध्य विद्यालय लल्लू पोखर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर कुल 90 लोगों ने वैक्सीन लिया जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 70 तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 20 लोग शामिल हैं।
खगड़िया जिला के परबत्ता मे लगेगा जल्द ही उद्घाग खगड़िया जिला के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के द्वारा आज उद्योग मंत्री सहनवाज हुसैन से मिलकर बिहार के खगड़िया जिला के परबत्ता मे लगेगा उद्योग
धरहरा (संवाददाता) :-सोमवार को अध्यादेश संशोधन रद्द को लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन ने प्रतिवाद दिवस मनाया। प्रतिवाद मार्च के दौरान संगठन नेता कॉमरेड जयप्रकाश बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी काला कानून रद्द करो, बिजली संशोधन अध्यादेश 2020 पूरी तरह रद्द करो, एमएसपी से कम पर कृषि पैदावार खरीदना दंडनीय अपराध घोषित करो आदि के नारे लगाए। मौके पर किसान नेता कालू यादव ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी व्यापारिक कंपनियों तथा कारपोरेट घरानों के पक्ष में खुल्लम खुल्ला किसान जनविरोधी तीनों कानून बनाकर शोषित पीड़ित किसानों को बाजार के चक्रव्यूह में फंसा दिया है। यूसीआई कम्युनिस्ट के प्रखंड प्रभारी कामरेड कामेश्वर रंजन ने कहा खेती से जुड़े मजदूर किसानों के योजनाओं में भारी उलटफेर कर भाजपा की केंद्र सरकार ने हाल ही में किसानों पर ताबड़तोड़ हमले किया है। मौके पर नागेश्वर बिंद, शिव कुमार चंद्रवंशी, रवि कुमार ,विकास कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
