रविवार को सिविल सर्जन मुंगेर द्वारा पोलियो की खुराक पिलाकर बच्चों को पोलियो का शुरुआत किया गया इस मौके पर उपस्थित एस एम ओ, डीपीएम, डॉक्टर फैज के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे

रविवार को मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों से 4 नए मरीज पाए गए हैं जिसमें एक महिला सहित तीन पुरुष शामिल है

फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में 120 लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन का टीका।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 18 से 44 आयु के 67 व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 53कुल 120 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में समस्तीपुर जिला के दलसिंह सराय से एमएलए और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो की जयंती सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग के माध्यम से कल 27 जून की शाम को मनाई जाएगी। मुम्बई में हीरो राजन कुमार उस महान हस्ती का जन्मदिन अनोखे अंदाज में सेलेब्रेट करेंगे, जिनका सादगी भरा जीवन नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। मुम्बई के गोरेगांव में राम लखन महतो का बड़ा पोस्टर लगा कर और एक शानदार केक काटकर उनका जन्मदिन सेलेब्रेट किया जाएगा।चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने बताया कि स्वर्गीय राम लखन महतो न सिर्फ एक मंत्री थे बल्कि वह सोशल वर्कर भी थे। उन्हें फिल्मों से भी गहरा लगाव था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डॉ.सुब्रह्मणियन् स्वामी के नेतृत्व वाली विराट हिन्दुस्तान संगम की बैठक वेबिनार के माध्यम से आज सम्पन्न हुयी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में भव्य राम जानकी मंदिर बनाने की योजना है। इसके लिए भूमि भी दान करने के लिए वहां के दाता तैयार हैं, लेकिन कोरोना के कारण यह शुभ काम बाधित हो गया है। कोरोना काल के बाद इस पर पुनः कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जो स्थिति है वह किसी से छुपी हुयी नहीं है। हमारा भी दायित्व है कि देश और प्रदेश के लिए कुछ करें। पटना में विराट हिन्दुस्तान संगम के सहयोग से डॉ. एच एन दिवाकर रिसर्च इंस्टीट्यूट चलाने को तैयार हैं। यह संगठन की बड़ी उपलब्धि है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा प्रखंड के महगामा पंचायत वार्ड संख्या 11 पर जल समस्याओं पर लेकर बातचीत हुई जिसमें धर्मेंद्र मंडल पंकज यादव प्रभु यादव प्रमोद यादव नरेश यादव सहित ने ना डाली समस्या को लेकर 600 मीटर की दूरी नाली निर्माण के लिए पदाधिकारियों से अपील किया

मुंगेर में 27 जून से 24 जुलाई के बीच दो चरणों में आयोजित होगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान - 11 जुलाई को प्रति वर्ष मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस - " आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी " थीम पर आयोजित किया जाएगा अभियान मुंगेर , 24 जून| प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इस वर्ष 27 जून से 10 जुलाई और 11 जुलाई से 24 जुलाई तक दो चरणों में विश्व जनसंख्या दिवस अभियान आयोजित किया जाएगा । इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक वंदना गुरनानी ने देश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को एक चिट्ठी जारी की है। पत्र में उन्होंने बताया है कि पिछले 11 वर्षों से यह देखा गया है कि फैमिली प्लानिंग सर्विस की डिलीवरी के साथ ही इसके प्रति इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन( आईईसी) के साथ-साथ एडवोकेसी की दिशा में भी बहुत अच्छा काम हुआ है। इस समय जब पूरा देश कोरोना महामारी के मध्य स्थिति से गुजर रहा है उस वक्त प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं (रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज) का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके तहत न सिर्फ अनचाहे गर्भ (अनवांटेड प्रेग्नेंसी) को बल्कि पूरे मैटरनल और न्यू बोर्न केयर को कवर करना है। पिछले वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए इस वर्ष दो चरणों में विश्व जनसंख्या दिवस अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा मुंगेर में कार्यरत केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंग कॉर्डिनेटर तस्नीम रजि ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक पॉपुलेशन मोबिलाइजेशन फोर्टनाइट ( दंपति सम्पर्क पखवाड़ा) मनाया जाएगा । यह पखवाड़ा फैमिली प्लानिंग के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के ऊपर फोकस होगा। इसी तरह 11 जुलाई से 24 तक पॉपुलेशन स्टेबिलिसेशन फोर्टनाइट( जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा ) मनाया जाएगा । यह पखवाड़ा सर्विस प्रोविशन पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान " आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी " थीम पर आधारित होगा। वर्चुअल तरीके से कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा- उन्होंने बताया कि वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन के आयोजन को ले जिला में जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए वर्चुअल तरीके से कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही आशा वर्कर, आईसीडीएस वर्कर के लिए भी ऑनलाइन कॉन्फेंस आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा डिस्प्ले पोस्टर के माध्यम से जनसंख्या स्थिरीकरण कि आवश्यकता, विवाह में देरी और पहले बच्चे का जन्म समय और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल के अंतराल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड के इस्तेमाल के बारे में भी ऑनलाइन तरीके से कॉउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि फैमिली प्लानिंग सर्विस के तौर पर मुख्य रूप से आईयूसीडी, इंसर्शन, कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्टेबल एमपीए, टुबेक्टोमी, वैक्सोटोमी मेथड से अगले दो सप्ताह तक सभी जिला और प्रखण्ड मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सर्विस प्रोवाइड कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन में स्थानीय एमपी, एमएलए, पंचायत और नगर निकाय के प्रतिनिधि, हेल्थ केयर वर्कर और सिविल सोसाइटी के सदस्य डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे ।

गुरुवार को नौवागढी दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में परामर्श समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता परामर्श समिति के अध्यक्ष श्रीमती विभा कुमारी ने किए इस मौके पर उपस्थित सदस्य श्रीमती जीरा देवी, प्रमोद साह महेंद्र शर्मा, पप्पू मंडल अन्य सभी सदस्य के साथ ग्रामीण उपस्थित थे

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित नो मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि आज 9 संक्रमित मरीज में से 5 पुरुष तो 4 महिला पाए गए

जमालपुर प्रखंड के जुबली बेल चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ओर से शाखा परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में डॉ अभिनय आनंद एवं डॉ संजय सुमन ने अपना बहुमूल्य समय देकर वृद्धा पेंशन धारी लोगों को निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर लीवर का जांच कर उचित सलाह दिया गया इस शिविर का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने किया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लगभग 50 से ज्यादा पेंशन धारी लोगों का जांच निशुल्क किया गया है इस अवसर पर पेंशनरों को शिविर में बैंक प्रबंधक के द्वारा एक एक फलदार वृक्ष का भी वितरण किया गया इस शिविर में विपिन कुमार उपेंद्र कुमार राजेंद्र पासवान मोहम्मद फारुक शीला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे