मुंगेंर(संवाददाता):-ग्रामीण कार्य विभाग मुँगेंर के सहायक अभियंता बाल्मिकि प्रसाद सिन्हा का विदाई समारोह ग्रामीण कार्य विभाग के सभागार मे बुधवार को आयोजित की गई । समारोह की अध्यक्षता जुनियर इंजिनियर अल्ताफ अनवर ने किया । सहायक अभियंता नीरज कुमार राज ,जुनियर इंजिनियर शंकर किशोर मिश्र ने विदाई समारोह मे सहायक अभियंता बाल्मिकि प्रसाद सिन्हा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि 2016 मे सहायक अभियंता ने ग्रामीण कार्य विभाग मुँगेंर मे योगदान दिये । सहायक अभियंता ने ईमानदारी पूर्वक अपने छह वर्षो के कार्यकाल मे कर्मी एवं कार्य से जुडे़ लोगो के दिलो मे अपनी जगह बनाई एवं धरहरा एवं बरियारपुर मे विभाग के कार्यो को सरजमीण पर पहुँचाने मे अपनी अहम भूमिका निभाई एवं कार्य के प्रति हमेशा कृतसंक्लपित रहे । लोगो ने इन्हे अच्छे विचार के धनी की संज्ञा दी । समारोह मे कनीय अभियंता रविशंकर मंडल , सहायक केशव कुणाल ,शशांक कुमार ,अजीत कुमार झा ,कृष्णा राउत ,कृष्णदेव कुमार ,सुलताना वेगम ,कांति देवी ,देवकी देवी सहित ग्रामीण कार्य विभाग मुँगेर के कर्मी मौजुद थे ।
मुंगेरीलाल के सपनों को हकीकत में बदला हीरो राजन कुमार ने एयरपोर्ट लुक में हीरो राजन कुमार मुम्बई में मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी का कवर पेज लिए हुए आए नजर मुंगेरीलाल के हसीन सपनों को हीरो राजन कुमार ने हकीकत में बदल दिया है। उन्होंने बफ्टा प्रेजेंट्स "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" बहुत जल्द प्रकाशित करवाने की योजना बनाई है जिसमें मुंगेर जिला के तमाम कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, सिंगर्स से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर तरह के लोगों का नाम पता और फोन नम्बर दर्ज होगा। इस सिलसिले में राजन कुमार ने शुरुआत कर दी है। वह मुम्बई से मुंगेर बिहार के लिए निकल चुके हैं। मुम्बई एयरपोर्ट पर जब राजन कुमार इस अहम यात्रा के लिए निकले तो यहां कई मीडिया वालों ने भी उनकी तस्वीरें लीं। एयरपोर्ट लुक में हीरो राजन कुमार मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी के कवर पेज का फर्स्ट लुक लिए हुए नजर आए जो बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। कवर पेज में राजन कुमार चार्ली चैप्लिन के रूप में दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बफ्टा प्रेजेंट्स "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" के लिए मुंगेर जिला के रहने वाले कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, सिंगर्स से अपील की गई है कि वे इस अहम किताब में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द अपनी डिटेल भेज दें। गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया मे काम करने का शौक रखने वालों के लिए "फ़िल्म डाइयरेक्टरी" की बड़ी अहमियत होती है जिसमें कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, सिंगर्स से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर तरह के लोगों का नाम पता और फोन नम्बर छपा होता है। मुम्बई में कई फ़िल्म डायरेक्टरी आपको मिल जाएगी मगर बिहार में इस तरह की फ़िल्म डायरेक्टरी के बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं। अब हीरो राजन कुमार इस सिलसिले में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं। इसके बाद उनका अगला प्लान बिहार फ़िल्म डायरेक्टरी निकालने का भी है। आपको बता दें कि बफ्टा अर्थात बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट हैं राजन कुमार, जो इस वर्ष इस संस्था की स्थापना का शानदार तीसरा वर्ष भी मना रहे हैं। हीरो राजन कुमार ने बताया कि यह फ़िल्म डायरेक्टरी बहुत सारे फ़नकारों के लिए एक गाइड का काम करेगी। आज जब कोरोना काल की वजह से यात्राओं में दिक्कत हो रही है, बड़े शहरों में शूटिंग की परेशानी है ऐसे में इस तरह की फ़िल्म डायरेक्टरी से लोकल कलाकारों को काफी फायदा होगा। बफ्टा प्रेजेंट्स "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" के लिए मुंगेर जिला के रहने वाले कलाकार, निर्माता, निर्देशक, सिंगर से लेकर फ़िल्म से जुड़े हर तरह के लोग अपना नाम पता और फोन नम्बर एक आईडी प्रूफ के साथ भेज सकते हैं ताकि इस किताब को एडिट करने में आसानी हो। यह किताब एक दस्तावेज से कम नही होगी जिसमें फिल्मी दुनिया का शौक रखने वाले हर तरह के लोगों, फ़नकारों का पूरा डिटेल मौजूद होगा। तो आप लोग देर न करें नीचे लिखे फोन नम्बर या ईमेल आईडी पर जल्द कॉन्टैक्ट करें और अपने बारे में जानकारी भेजें। हो सकता है कि यह डायरेक्टरी आपके करियर को एक मोड़ दे दे और आप को फिल्मी दुनिया मे काम मिलना शुरू हो जाए। Contact BFTAA- 8789021940 Email- bftaamunger@gmail.com
मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर आज बरियारपुर तीन बटिया चौक पर वाहन व मास्क जाँच अभियान चलाया गया।जाँच अभियान का नेतृत्व एसआई संजीव कुमार सिंह कर रहे थे।जहां आने जाने वाले वाहनों की कागज़ात, हेलमेट, मास्क आदि की जाँच की जा रहीं थीं।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन जाँच अभियान में 19 वाहनों की जाँच की गई।जहां सात दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट के अभाव में 3500 रुपये जुर्माना व चार लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया जिनसे 200 रुपये कुल 3700 रुपये जुर्माना दंडस्वरूप वसूला गया।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर में 20 जून से लगातार ऑनलाइन एप्लीकेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट की दैनिक रिपोर्ट अपलोड की जा रही है। इससे संबंधित एक चिट्ठी 18 जून को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिला के सिविल सर्जन को जारी की थी। इसके साथ ही 20 जून से इस प्रकिया को लागू करने के लिए विगत 19 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई थी ।मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट से संबंधित डेली रिपोर्ट राज्य के सभी जिला एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित किया गया है। इस एप्लीकेशन को राज्य स्वास्थ्य समिति के वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद लिंक डेली रिपोर्टिंग ऑफ रैपिड एंटीजन, ट्रूनेट,आरटीपीसीआर को क्लिक कर संजीवनी प्रणाली के अंतर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि 20 जून से लगातार मुंगेर के अनुश्रवण और मूल्यांकन पदाधिकारी ऑनलाइन सभी सूचनाएं 11 बजे तक अपलोड कर देते हैं। इसके साथ ही उक्त ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से सिविल सर्जन, डीपीएम और जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी का हस्ताक्षर की गई रिपोर्ट प्रतिदिन 11.30 बजे तक अपलोड की जा रही है।
इटावा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में नदी में कनेक्ट नहीं होने के कारण नाली का पानी का बहाव कोर्ट में हो रहा है किसानों के द्वारा खेत में पानी नहीं बहाने नही दिया जा रहा है ।इससे पानी का बहाव जाम पकड़ लेता है ।समस्या को लेकर सुरेंद्र मांझी चंद्रशेखर मांझी मिथुन पासवान ने अपने बात को रखा
खगरिया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष 5 बच्चे को पोलियो को ड्राप पिलाकर किया पोलियो टीकाकरण का शुभारंभ खगरिया के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा कुतुबपुर गांव में 5 बच्चे को पोलियो का ड्राप पिलाकर पोलियो टीका केंद्र का किया शुभारंभ खगरिया जिला के लगभग 373000 बच्चे को पुलिया का ड्राप पिलाया जाएगा दिया जाएगा
ABVP कार्यकर्ताओं के द्वारा यहां के बच्चे के निशुल्क को किया गया पुस्तक का वितरण खगड़िया जिला के खगरिया प्रखंड के संसारपुर के समीप शिविर लगाकर यहां का स्थानीय बच्चों को निशुल्क पुस्तक का वितरण किया गया वहीं एबीवीपी के अध्यक्ष वह कार्यकर्ता सोनू कुमार और अमर कुमार इत्यादि ने बताया कि लोग डॉन के दरमियान बहुत सारे बच्चों का पठन-पाठन ठप हो चुका था और उसे पुस्तक की भी आवश्यकता थी उन्हीं से बच्चों के बीच निशुल्क पुस्तक की वितरण किया गया है इस बार इस अनोखे कार्य के लिए इन सभी कार्यकर्ताओं का प्रशंसा किया जा रहा है
चिमनी ईट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से 21 वर्षीय युवती की हुई मौत परिजन में मचा हाहाकार खगरिया ब्यूरो रविंद्र कुमार खगरिया जिला के अलौली प्रखंड के अंतर्गत सिमराहा पंचायत के मोड़ का ही गांव में पहले से बने ईट निर्माण कंपनी के गड्ढे में एक ही स्वर से की डूबने से हुई मौत जिसकी घटना क्षेत्र गांव में फैल गई स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक के परिजन को भी इसकी सूचना दे दी गई जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच परिजन पहुंचकर मृत युवती की पहचान सिमराहा पंचायत के कमल देव प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री रंजना कुमारी के तौर पर की गई है वहीं स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा स्थानीय प्रशासन को भी इस घटना के बारे में बताया गया जिसके बाद अंचला अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पूरी प्रक्रिया पूरा होने के बाद उसे आपदा की राहत पैसा मिल सकता है
पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो की 74वीं जयंती पर देश भर में 74 आम के पेड़ लगाए गए, हीरो राजन कुमार भी वृक्षारोपण मुहिम में हुए शामिल मुम्बई में महान हस्ती स्वर्गीय राम लखन महतो का जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने बिहार में समस्तीपुर जिला के दलसिंह सराय से एमएलए और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो की जयंती सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग के माध्यम से आज 27 जून की शाम को मनाई गई। मुम्बई में हीरो राजन कुमार ने उस महान हस्ती का जन्मदिन अनोखे अंदाज में सेलेब्रेट किया, जिनका सादगी भरा जीवन नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। मुम्बई के गोरेगांव में राम लखन महतो का बड़ा पोस्टर लगा कर और एक शानदार केक काटकर उनका जन्मदिन सेलेब्रेट किया गया जिसपर उनकी तस्वीर थी। स्वर्गिय राम लखन महतो की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्य भी सम्पन्न हुआ। मुम्बई में भी हीरो राजन कुमार ने आम का एक पेड़ लगाया। उनकी 74वीं जयंती के अवसर पर पूरे भारत में 74 आम के पेड़ लगाए गए हैं जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने बताया कि स्वर्गीय राम लखन महतो न सिर्फ एक मंत्री थे बल्कि वह सोशल वर्कर भी थे। उन्हें फिल्मों से भी गहरा लगाव था। फिल्मों से जो उन्हें विशेष लगाव था उसी वजह से राजन कुमार खुद को रोक नहीं पाए और इस मुहिम में शामिल हुए। आपको बता दें कि राजन कुमार राम लखन महतो से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। जब उनके पुत्र प्रशांत कुमार पंकज ने मिसेज बिझार ब्यूटी कंटेस्ट का आयोजन किया था तो राजन कुमार ने चार्ली चैप्लिन बनकर वहां लोगों का खूब मनोरंजन किया था। राजन कुमार उन लम्हों को याद करते हुए कहते हैं कि राम लखन महतो जी बड़े ही नेक इंसान थे। उनके चेहरे पर एक प्यारी सी हंसी हमेशा चमकती रहती थी। वह जनप्रिय नेता थे जब उनका देहांत हुआ था तो लाखों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इस अवसर पर हीरो राजन कुमार ने बिहार सरकार से यह मांग भी की कि स्वर्गीय राम लखन महतो जैसे जनप्रिय नेता, समाज सेवक के नाम पर समस्तीपुर जिला के दलसिंह सराय के किसी रास्ते का नाम रखा जाए, जहां के वह विधायक भी थे। राम लखन महतो राजन कुमार को एक हीरो के रूप में हमेशा हिम्मत देते रहे। उन्होंने राजन कुमार की फिल्में देखी थीं और उनके काम को सराहते रहे। फ़िल्म नमस्ते बिहार की उन्होंने काफी तारीफ की थी और एक अभिभावक की तरह उन्होंने राजन कुमार को हमेशा कीमती सलाह देते रहे। राजन कुमार की रिक्वेस्ट पर वह फ़िल्म का हिस्सा भी बनने वाले थे मगर इस बीच उनका देहांत हो गया और उनके साथ काम करने का राजन कुमार का सपना अधुरा रह गया लेकिन वह हमेशा उनका आशीर्वाद महसूस करते हैं और चाहते हैं कि लोग ऐसी शख्सियत से प्रेरणा लें। आपको बता दें कि इस साल आर एल महतो बी एड कॉलेज के प्रांगण सहित बिहार राज्य के सभी जिलों एवं समस्तीपुर जिला के सभी 381 पंचायतों एवं मुम्बई सहित विदेशों में भी स्वर्गीय राम लखन महतो की जयन्ती सरकार द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन ZOOM मीटिंग के माध्यम से मनायी गई। कई अलग अलग देशों में भी आज शाम को ज़ूम मीटिंग जॉइन करके बेशुमार लोगों ने उस महान नेता को याद किया जिन्होंने बहुत साधारण सी जगह से निकल कर असाधारण काम किए। वह मंत्री बने और उसके बाद जनमानस के नेता हुए। उनके पुत्र और आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि इस अवसर पर सभी समारोह स्थल पर एक ही समय में एक एक फलदार आम का पौधा लगा कर केक काटा गया। पिता जी गरीब, असहाय एवं निर्धनों के नेता थे, उनका सादगी भरा जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।" हीरो राजन कुमार ने कहा कि जब राम लखन महतो का देहांत हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राजन कुमार ने आगे कहा कि रामलखन महतो जी एक कुशल लीडर होने के साथ साथ मानवसेवा का भाव रखने वाले समाजसेवी भी थे। उनके देहांत से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय नुकसान हुआ है। राजन कुमार ने बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि महान पिता के महान पुत्र हैं उनके बेटे प्रशांत कुमार पंकज और सुशांत कुमार, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
नरेश आनंन्द
