खगड़िया बेगूसराय के एमएनसी पहुंचे महेश कूट मौके पर किया गया मास्क और सेनीटाइजर का वितरण खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के महेश कूट में बेगूसराय और खगरिया के एमएलसी रजनीश कुमार महेश कूट पहुंचकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया उस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कई जगहों पर वृक्षारोपण भी किया गया और जहां पर सुनील कुमार जिला अध्यक्ष भीम गोगरी से नीतीश कुमार इस मौके पर रजनी सर से चर्चा भी किए और कई मुद्दे पर भी जानकारी दीजिए

मारपीट में एक महिला को बुरी तरह से किया घायल अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के फकीर टोला में आपसी विवाद में एक महिला को दूसरी महिला ने मारकर क्या बुरी तरह से घायल स्थानीय लोगों की सहायता से बेहतर उपचार के लिए लाया गया गोगरी रेफरल अस्पताल मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद नासिर की पत्नी रुकसाना खातून को रेहाना खातून मंजू खातून के अलावा कई व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से गोगरी रेफरल अस्पताल में बेहतर इलाज किया जा रहा है मारपीट के मामले को लेकर गोगरी थाना में लिखित रूप से आवेदन दिया गया है वहीं थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी मिली है इसका जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत सदमे में है उसका पूरा परिवार खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल महेशपुर थाना क्षेत्र के देवता पंचायत में आज दोपहर के लगभग 12:00 बजे 12 वर्षीय बच्चे की हरमोती नदी धार में मवेशी को पार कराने के दरमियान मवेशी का संपर्क टूट जाने के कारण बच्चे का नदी में डूबने से हुई मौत जिसकी सूचना उनके परिवार को मिलते ही उसके गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है वह घटना की जानकारी मिलते ही महेश को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

शुक्रवार को मुंगेर के डॉक्टर को डॉक्टर डे के अवसर पर लायंस क्लब मुंगेर द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर रमन कुमार, एवं डॉक्टर फैजुद्दीन शामिल है दोनों डॉक्टर को संघ के अध्यक्ष सचिव द्वारा अंग वस्त्र प्रस्तुति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किए इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष द्वारा कहां गया कि ऐसे डॉक्टर को हम सलाम करते हैं जो अपनी जान की परवाह ना करते हुए मरीजों के लिए खरे उतरते हैं वही इस अवसर पर डॉक्टर रमन कुमार ने कहे मानव धर्म ही सबसे बड़ा कर्म है जबकि डॉक्टर फैजुद्दीन द्वारा इस यह कहा गया कि हम अपना कर्तव्य कभी नहीं भूलेंगे और मानव के सेवा के लिए मैं तात्पर्य रहूंगा इस अवसर पर उपस्थित सदस्य कौशल किशोर पाठक , के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे

साफ-सफाई का भी रखें विशेष ख्याल :- इसके साथ ही नवजात के लालन-पालन के दौरान साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें। जैसे कि बच्चों को गोद लेने के पहले खुद अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें| बच्चों को हमेशा साफ कपड़ा पहनाएं| गीला व गंदा कपड़ा से बच्चे को हमेशा दूर रखें। इससे बच्चा संक्रामक बीमारी से दूर रहेगा। संम्पूर्ण टीकाकरण पर दें बल :- उन्होंने बताया कि संम्पूर्ण टीकाकरण बच्चे को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता और बच्चे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसलिए, बच्चे का संम्पूर्ण टीकाकरण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बिलकुल नहीं करें। कोरोना काल में इन मानकों का करें पालन, कोविड 19 के संक्रमण से रहें दूर :- - मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से करें उपयोग । - लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से धोएं हाथ। - यात्रा के दौरान हमेशा सैनिटाइजर को रखें अपने पास । - घर से बाहर लोगों से बातचीत के दौरान हमेशा शारीरिक दूरी के नियम का करें पालन। - भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से करें परहेज । - मुँह, नाक, ऑख को अनावश्यक छूने से बचें। - साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नवजात शिशु सहित छोटे बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को ले रहें सजग - नवजात शिशु सहित अन्य बच्चों में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता कई संक्रामक बीमारियों से भी रखता है दूर - शिशु के जन्म के एक घंटा बाद से कम से कम छह महीने तक माताएं नवजात शिशु को कराएं सिर्फ अपना स्तनपान - लगातार स्तनपान कराने से ही नवजात बच्चों में विकसित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता मुंगेर, 2 जुलाई| नवजात शिशु सहित अन्य बच्चों के स्वस्थ शरीर के निर्माण और विकास के लिए उचित देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है। इसे सुनिश्चित करने में सबसे बड़ा योगदान शिशु के माँ की ही होती है। किन्तु, थोड़ी सी लापरवाही से नवजात बार-बार बीमार होने लगता है। जिससे वो शारीरिक रूप से भी कमजोर होने लगता है। उसका बार-बार बीमार होना उसकी कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता का भी संकेत है। इसीलिए, जन्म के बाद शुरुआती दौर में नवजात की रोग-प्रतिरोधक क्षमता सहित अन्य देखभाल को लेकर पूरी सजगता आवश्यक है| इसके लिए नवजात की उचित देखभाल के साथ-साथ जन्म के बाद छह माह तक सिर्फ माँ का ही स्तनपान कराएं। इससे ना सिर्फ बच्चे स्वस्थ रहते हैं, बल्कि, उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। माँ के दूध से बच्चों को विकसित होती रोग-प्रतिरोधक क्षमता :- सदर अस्पताल मुंगेर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन कुमार ने बताया, जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच उचित पोषण से ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ- साथ सर्वांगीण विकास संभव है। इसलिए, शिशु को पूरी तरह से स्वस्थ्य रखने के लिए जन्म के पश्चात छह महीने तक सिर्फ और सिर्फ माँ का ही दूध सेवन कराएं। माँ का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान होता है और स्वस्थ शरीर के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। माँ के दूध में मौजूद पोषक तत्व जैसे पानी, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट मिनरल्स, वसा, कैलोरी शिशु को न सिर्फ बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसके साथ ही बच्चे की पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। इसलिए, मां के दूध को शिशु का प्रथम टीका भी कहा गया है। जो छह माह तक के बच्चे के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, छह माह के बाद बच्चे के सतत विकास के लिए ऊपरी आहार की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस दौरान यह ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि उसे कैसा आहार दें। मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता शिशु को कई संक्रामक बीमारियों से भी रखता है दूर :- उन्होंने बताया कि मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता कोरोना सहित अन्य संक्रामक बीमारी से भी दूर रखता है। इसलिए, बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को लेकर सजग रहें। दरअसल, अगर शुरुआती दौर से ही बच्चे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो नवजात के स्वस्थ शरीर का निर्माण होगा और वह आगे भी शारीरिक रूप से मजबूत होगा। इसके लिए बच्चे का उचित पोषण बेहद जरूरी है। जन्म के बाद एक घंटे के अंदर नवजात को पिलाएं माँ का दूध :- केयर इंडिया मुंगेर की डीटीओएफ डॉ. नीलू ने बताया, नवजात शिशु के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए जन्म के बाद एक घंटे के अंदर माँ का दूध पिलाएं। इसके सेवन से नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। किन्तु, जानकारी के अभाव में कुछ लोग इसे गंदा या बेकार दूध समझकर नवजात को नहीं पिलाते जो महज एक अवधारणा है। जबकि, सच यह है कि माँ का पहला गाढ़ा-पीला दूध ही नवजात शिशु के लिए काफी फायदेमंद होता है। छह माह के बाद ही नवजात को दें ऊपरी आहार :- उन्होंने बताया, नवजात को छह माह के बाद ही किसी प्रकार के बाहरी या ऊपरी आहार दें। छह माह तक सिर्फ और सिर्फ माँ का ही स्तनपान कराएं। इसके बाद अगले कम से कम दो वर्षों तक ऊपरी आहार के साथ माँ का स्तनपान भी जारी रखें। ताकि बच्चे का पूरी तरह से सर्वांगीण विकास होने में मदद मिल सके ।

आज दिनाँक 2 जून 2021 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल के 5 जुलाई को 25 वें स्थापना दिवस बनाने के लिए जिला राजद मुंगेर के प्रमुख साथियों की बैठक आजाद चौंक स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह के किया,जबकि संचालन प्रधान महासचिव डॉ शरद राय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह ने कहा कि 29 जून को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आहूत जिला अध्यक्षों के बैठक में जो दिशा निर्देश मिला है उसके तहत जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालय, एवँ जिला मुख्यालय में राजद के 25 वें स्थापना दिवस को (सिल्वर जुबली )रजत जयंती समारोह के रूप में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बरे हीं धूम धाम से मनाया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस के दिन राष्ट्रीय जनता दल के नीति सिद्धान्तों को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवँ पंचायत स्तर पहुंचाने का काम किया जायेगा।राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना हीं गरीब शोषित वंचित पीड़ित समाज के अंतिम पायदान के लोगों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबू लालू प्रसाद जी के अगुवाई में 5 जुलाई 1997 को गठन हुआ था। बैठक में सर्व सम्मति से तय हुआ कि सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का स्थापना दिवस मनायेंगे।जिला एवं प्रकोष्ठों के साथी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम करेगें। जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में सर्व प्रथम पार्टी का झंडोत्तोलन कार्यक्रम करेगें। सभी प्रखंड एवँ जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार के लिए अपने अपने प्रखण्डों एवँ जिला मुख्यालय में बैनर पोस्टर लगाया जाय। झंडोत्तोलन के उपरांत पार्टी कार्यालय में केक काटकर पार्टी का 25 वें सालगिरह बनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव,वरीय उपाध्यक्ष शब्बीर हसन,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हँसीबुर रहमान,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,उपाध्यक्ष सजंय पासवान, प्रवक्ता मंटू शर्मा महासचिव,महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, महासचिव मो आविद हुसैन, रणजीत गुप्ता,भवानन्द कुशवाहा,मो एजाज अहमद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरोज सिंह, पूर्व राज्यपरिषद सदस्य वीरेश कुमार,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय यादव,महानगर युवा के अध्यक्ष आदर्श राजा,जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य अशर्फी यादव,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष इजराउल हक,जिला सचिव राजेश रमन,राजा राम गुप्ता,अजय अल वेला सहित दर्जनों साथी उपस्थिति थे।

बरियारपुर प्रखंड में कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर, अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र कल्याणपुर व पंचायत भवन करहरिया पूर्वी में शिविर का आयोजन किया गया।जहां कोविड टीकाकरण केद्रों पर कोविड-19 का टीका लेने वालों की भीड़ उमड़ी।जहां टीका लेने के लिए लोगों में आपाधापी देखी गई।जिससे टीकाकरण के दौरान अव्यवस्था देखी गई।जहाँ साइट प्रॉब्लम लगभग 12 बजे तक जारी रहा वही ग्रामीणों में जमकर काटे बबाल।क्योंकि आज 5 दिनों से बंद टीकाकरण का नए माह में शरुआत किया गया।जिससे पाँच दिनों से प्रतीक्षारत ग्रामीण टीका लेने सभी केंद्रो पर पहुंच गए।डाटा ऑपरेटर के समक्ष अपना रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर जब आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर इंट्री कराने गए।तब साइट बंद रहने के कारण टीका लेने आये ग्रामीणों में आक्रोश जताया।वही डाटा ऑपरेटर एक ही रट लगते रहे ऊपर से ही साइट प्रॉब्लम हैं हो हम क्या करें।कार्य मे लगये गए कर्मी लाख समझते रहे लेकिन ग्रामीण मनाने को तैयार नही आखिरकार दिन के बारह बजे जब साइट प्रॉब्लम में सुधार हुआ तो ग्रामीण कतार बंद हो गए। वही टीकाकरण के लिए आए लोगों द्वारा जमकर उड़ाया गया सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।

धरहरा(संवाददाता):-सरकार के निर्देश के आलोक मे गुरुवार को धरहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कोविड-19 टीकाकरण के लिए शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में 45 प्लस‌ के साथ-साथ 18 प्लस के लोगों को भी वैक्सीनेशन किया गया। वहीं उच्च विद्यालय ईटवा में वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण शिविर पर काफी संख्या में लोग पहुंचे किन्तु टीकाकरण शिविर पर 12 बजे के बाद प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं रहने के कारण करीब सौ से अधिक लोगों को घंटों इंतजार करने के बावजूद बिना वैक्सीनेशन लिए लौटना पड़ा। वैक्सीन नहीं मिलने के कारण लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।वैक्सीन लेने पहुंचे 45 प्लस के सुधीर मंडल, महेंद्र पंडित, महेंद्र यादव,योगी यादव सहित दर्जनों लोगों ने वैक्सीनेशन केन्द्र पर जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सा प्रभारी डाँ महेन्द्र कुमार को आरे हाथों लेते हुए कहा कि जब प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं था तो एक ही दिन विभिन्न पंचायतों में टीकाकरण शिविर का आयोजन नहीं किया जाना था। उन्होंने बताया कि हमलोग करीब 12 बजे से टीकाकरण केंद्र पर खड़े हैं किन्तु वैक्सीन नहीं रहने के कारण हमलोगो को बिना वैक्सीन लिए घर जाना पड़ रहा है।वहीं 18 प्लस के राजमणि सिंह, पंकज साव,हीरा कुमार, राहुल कुमार,राजकिरण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि हमलोग करीब 11 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराने हेतु खड़े हैं किन्तु वैक्सीन कम मात्रा में रहने के कारण हमलोगो का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया जिसके कारण हमलोगो को भी बिना वैक्सीन लिए टीकाकरण केंद्र से वापस लौटना पड़ा। वहीं इस संदर्भ में स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला से प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिलने से उच्च विद्यालय ईटवा में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर 11 वाइल वैक्सीन ही उपलब्ध कराया गया है जिन लोगों को गुरुवार को वैक्सीन नहीं मिल पाया उन्हें शुक्रवार को शिविर लगाकर वैक्सीन दिया जाएगा।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सरबजीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लिस्ट में नाम कैसे जोड़ सकते है। जानकारी दिया जाय ?