आज दिनांक 6 जुलाई 2021 को कोरोना का दूसरा वैक्सीन लेते हुए जिला राजद के उपाध्यक्ष एवं राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने मुंगेर वासियों से यह अपील किया है कि जो भाई-बहन अभी तक कोरोना का वैक्सीन नहीं लिए हैं वे अपना एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु कोरोना का वैक्सीन अवश्य ले। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले हैं, अगर निकलना अति आवश्यक हो तो मास्क का प्रयोग करते हुए 2 गज की दूरी एक दूसरे से बनाए रखें। उन्होंने जिला राजद परिवार के सदस्यों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे जहां कहीं भी रहे लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीना है भविष्य में और कोई कोरोना से हम से नहीं बिछड़े इसकी सुरक्षा हेतु कोरोना वैक्सीन लेना अति आवश्यक है

*चाइनीज प्रीपेड बिजली मीटर लगाकर किया जा रहा देशद्रोही हरकत - केशरी* (एनसीपी ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रर्दशन) शत्रु राष्ट्र चीन निर्मित प्रीपेड बिजली मीटर लगाकर बिजली विभाग ना सिर्फ देशद्रोही हरकत कर रहा है बल्कि लाखों लोगों को बेरोजगार करने के साथ-साथ गरीब उपभोक्ताओं के घरों में अंधकार करने की भी साजिश किया जा रहा है जिसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रर्दशन करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि बिहार के दो करोड़ घरों में लगाये जाने वाले चाइनीज प्रीपेड मीटर की औसत लागत तीन हजार रुपए प्रति मीटर के हिसाब से बिहार से साठ अरब रुपए दुश्मन देश चीन को दिया जाना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि बिजली की संस्थागत चोरी को रोकने में नाकाम बिजली विभाग तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है जिसका बोझ इमानदारी से बिल भुगतान कर रहे उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने के निर्णय को हर हाल में वापस लेना होगा नहीं तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी राष्ट्रवादियों को सड़कों पर उतरकर कोहराम मचाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रर्दशन की समाप्ति के बाद एक शिष्टमंडल अधीक्षण अभियंता से मिलकर उर्जामंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसकी प्रति उर्जा विभाग के प्रधान सचिव, साऊथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक सह मुंगेर प्रमंडल के नोडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को भी प्रेषित किया गया। आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन में वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, दयानंद यादव, मो० सलाम, विकास साह, मुकेश जायसवाल, शंकर यादव, सुधीर यादव, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, किरण देवी, बीणा देवी, रुक्मिणी देवी, शोभा देवी एवं ललन बिंद सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

हफ्ते दिन से कॉल बैक सिंह का नहीं होने से ग्रामीणों को घूम के जाना पड़ रहा है पटवर्धन या ने दी जानकारी

खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी थाना में गोगरी जीवन बांध पर हुए दबंगई की घटना को लेकर मुंगेर जिला के हरिद्वार निवासी पूछो सिंह और प्रभाकर यादव के द्वारा प्रकाश मंडल के खिलाफ गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर यह शिकायत किया गया है कि सभी रिक्शा चालक से प्रकाश मंडल यह कहकर धमकाते हैं डराते हैं और मारपीट करते हैं कि हम जिस भी रिक्शा चालक को जो हां का भी सवारी बैठ आएंगे वहां का सवारी को लेकर जाना पड़ेगा नहीं तो वह रिश्ता नहीं चला पाएगा इस बात को लेकर यहां के सभी रिक्शा चालक के द्वारा हंगामा खड़ा कर दिया गया और लिखित रूप से आवेदन गोभी थाना को दिया गया है वही गोगरी थाना अध्यक्ष पवन कुमार के द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए जांच में जुट चुके हैं।

खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत के बरेटा गांव में सदानंद यादव के 9 वर्षीय पुत्र जिसका घर वार्ड नंबर 7 में पड़ता है खेलने के दरमियान जेसीबी से किए गए गड्ढे में नहाने के दरमियान उसका मौत हो गया है जिस की घटना गोगरी थाना अध्यक्ष पवन कुमार को दे दी गई है घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष उक्त स्थान पर पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया अपनाने में लगे हैं वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अमीरुल इस्लाम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना का टीका लगाने के लिए लगातार लंबी कतार लगी हैं। वह कहते है कि लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए जिला स्कूल का मैदान, जिला स्कूल या फिर दुर्गा संस्था के मैदान हो सभी जगह लोगों को लंबी कतार होने के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब मोबाइल वाली पर पत्रकारों ने लोगों से पूछा तो बताया कि कोरोना वैक्सीन लोग लेना चाह रहे है लेकिन विधि व्यवस्था ऐसी चरमराई है इसलिए सरकार और प्रशासन को जल्द इसपर कार्य करे और लोगों को राहत प्रदान करें।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के सीतारामपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की वह कंपनी में काम करते है लेकिन इन्हे पीएफ नहीं मिल रहा है और न ही पीएफ नंबर मिल रहा है। इसके लिए वह मदद चाहते है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के राइसर के वार्ड नंबर 18 से कुमारी नीता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह शिक्षक है। उनका राशन कार्ड नहीं होने से स्कूल बंद के समय खाने की उन्हें दिक्कत हो रही है।

धरहरा (संवाददाता):-सरकार के नौकरशाह की उदासीनता के कारण धरहरा प्रखंड में सड़कों के निर्माण में सरकार ने करोड़ो रुपये खर्च किये है किन्तु सड़क निर्माण में संवेदको के द्वारा हुई लूट-खसोट के कारण कुछ ही महीनों में सड़क की स्थिति हुई जर्जर।जिससे दो पहिए व चार पहिए वाहन के साथ-साथ ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरहरा प्रखंड के दशरथपुर-भलार बायपास पथ का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 2 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया था,लेकिन सड़क के निर्माण में विभागीय अधिकारियों के सांठ-गांठ से संवेदक के द्वारा घोर अनियमिताएं बरतने के कारण सड़क का टूटना कुछ ही महीनों में शुरू हो गया था। वर्तमान में सड़क की स्थिति यह है कि सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार विभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मती के लिए गुहार लगाया गया लेकिन इसके बावजूद इस सड़क का संवेदक के द्वारा एक बार भी मरम्मत नहीं किया गया। जिससे सड़क जगह-जगह से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढो में तब्दील हो गया है। हल्की बारिश में भी यह सड़क कीचड़मय हो जाता है जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं इस मार्ग का पुल ध्वस्त होने के बाद पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कार्यपालक अभियंता को सड़क को अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया था किन्तु विभागीय उदासीनता के कारण अब तक विभाग के अधिकारियों व संवेदक के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है।ग्रामीण बताते हैं कि सड़क के जर्जर होने के कारण के इस गांव में एम्बुलेंस तक को आने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क जर्जर होने के कारण आये दिन इस मार्ग में वाहनों का फंसना व दुर्घटना होना आमबात बन चुका है।भलार गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत सिन्हा व मुंगेर के जिला अधिकारी नवीन कुमार से सड़क का निर्माण अविलंब कराये जाने की मांग की है।

धरहरा(संवाददाता):-सरकार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत में परामर्श कमिटी का गठन किया गया। परामर्श कमिटी का गठन पंचायत के सामुदायिक भवन सह सूचना केन्द्र भवन अमारी में पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की गई। परामर्श कमिटी का अध्यक्ष मुखिया रत्नेश कुमार को मनोनीत करते हुए पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि किसी भी पंचायत में विकास रूके नही इसलिए सरकार ने परामर्श कमिटी का गठन करते हुए विकास योजना को धरातल पर उतारने की योजना बनाई है।मौके पर अमारी पंचायत के उपमुखिया कौशल्या देवी, कार्यपालक सहायक विशाखा रानी,वार्ड सदस्य पांडव कुमार गुप्ता,मुन्नी देवी,मीना देवी, गोरेलाल बिंद सहित अन्य वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।