धरहरा(संवाददाता):-सरकार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत में परामर्श कमिटी का गठन किया गया। परामर्श कमिटी का गठन पंचायत के सामुदायिक भवन सह सूचना केन्द्र भवन अमारी में पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की गई। परामर्श कमिटी का अध्यक्ष मुखिया रत्नेश कुमार को मनोनीत करते हुए पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि किसी भी पंचायत में विकास रूके नही इसलिए सरकार ने परामर्श कमिटी का गठन करते हुए विकास योजना को धरातल पर उतारने की योजना बनाई है।मौके पर अमारी पंचायत के उपमुखिया कौशल्या देवी, कार्यपालक सहायक विशाखा रानी,वार्ड सदस्य पांडव कुमार गुप्ता,मुन्नी देवी,मीना देवी, गोरेलाल बिंद सहित अन्य वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।
