बरियारपुर प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय व विभिन्न जाँच केंद्रो पर गरुवार को 239 लोगों के स्वाब सैंपल कोविड जाँच के लिए लिया गया।जहां एंटीजन जाँच में कोई संक्रमित नहीं पाए गए।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 124 लोगों का एंटीजन से,100 लोगों का आरटीपीसीआर से एवं 15 लोगों का ट्रुएनेट के माध्यम से जाँच की गई।
दिलीप साहेब, आपकी फिल्में, आपके डायलॉग, कभी नहीं मरेंगे : अभिनेता राजन कुमार मुम्बई से 2 हजार किमी दूर मुंगेर में बाफ्टा के कलाकारों ने अनोखे अंदाज में दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज 7 जुलाई को 98 साल की उम्र में निधन हो गया। दिलीप कुमार को अपना फेवरेट एक्टर मानने वाले हीरो राजन कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बफ्टा अर्थात बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट राजन कुमार ने संस्था की ओर से दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि पेश की। मुम्बई से 2 हजार किलोमीटर दूर मुंगेर में बाफ्टा के कलाकार दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने में नहीं चूके। दिलीप कुमार की तस्वीर पर फूलों की माला पहना कर राजन कुमार और बाफ्टा के दूसरे कलाकारों ने उस महान सुपर स्टार को ट्रिब्यूट प्रस्तुत किया। आपको बता दें कि दिलीप कुमार पिछले काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। राजन कुमार ने कहा कि बॉलीवुड में 'ट्रैजेडी किंग' के नाम से पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का दुनिया से यूं चला जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके निधन से हम सब बेहद दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि ऊपर वाला सायरा बानो को धैर्य रखने की हिम्मत दे। मैं खुशकिस्मत रहा कि मेरी उनसे एक बार मुलाकात हो चुकी थी, मुझे वो मुलाकात आज भी याद है और उम्र भर याद रहेगी। हिंदी सिनेमा को 'मुगले आजम', 'देवदास' 'गंगा जमुना', सौदागर जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले अभिनेता ने करीब 5 दशक तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की बेशुमार शानदार फिल्में हैं जो आज भी लाजवाब हैं और जिन्हें गौर से देखकर उभरता हुआ एक्टर अदाकारी की बारीकियां सीख सकता है। अभिनेता राजन कुमार ने आगे कहा कि दिलीप साहब अपने आप मे एक संस्था थे। भारतीय सिनेमा का इतिहास उनके नाम के बिना अधूरा रहेगा। हम जैसे एक्टर्स के लिए दिलीप साहब हमेशा हीरो रहे हैं और रहेंगे। हिंदी फिल्म जगत की इस क्षति पर गहरा शोक जताते हुए राजन कुमार ने आगे कहा कि वह एक लिजेंड्री अभिनेता थे। वह संवाद अदायगी में मील का पत्थर साबित हुए। वो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। फिलहाल बफ्टा प्रेजेंट्स "मुंगेर फ़िल्म डायरेक्टरी" की तैयारियों में व्यस्त राजन कुमार ने कहा कि वह बचपन से ही दिलीप कुमार की फिल्में देखते आए हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों और अपने किरदारों के जरिये हम सब को प्रेरित किया है और आगे भी करते रहेंगे। अलविदा दिलीप साहेब, आपकी यादें आपकी फिल्में आपके डायलॉग, आपके गाने कभी नहीं मरेंगे।"
मुंगेर जिला में कुल 14,357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 14,235 मरीज हुए हैं स्वस्थ्य - कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहा लगातार सुधार, बुधवार को मिले मात्र 2 संक्रमित मरीज - बुधवार तक कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 658348 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 07 जुलाई| जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार को मात्र 2 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें 1 पुरुष और 1 महिला संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार तक जिला में पाए गए कुल 14,357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 14,235 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस प्रकार से देखा जाय तो जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। जिला भर में बुधवार तक कुल 113 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। इसके अलावा मुंगेर से बाहर जिला के कुल 21 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से सुधार हो रहा- मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई जीतकर स्वस्थ्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में बुधवार तक कुल 1515 मरीज भर्ती हुए। इनमें से अभी कोई भी मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं हैं जबकि सिर्फ एक मरीज को दूसरी जगह रेफर किया गया है। बुधवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज को मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं किया गया हैं। कोरोना जांच के लिए कुल 658348 लोगों का सैम्पल लिया गया- उन्होंने बताया कि जिला में बुधवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 658348 लोगों का सैम्पल लिया गया है। इनमें से अभी मात्र 9 एक्टिव केस हैं । जिला में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछली तारीख तक कुल 1967 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए कुल 650 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 110 लोगों का सैम्पल लिया गया है। सभी जिलावासी पूरी सावधानी के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें- उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से जिला में कोरोना वायरस के तेजी घट रहे मामले और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिख रही कमी को देखते हुए पिछले 05 मई से जिले में जारी लॉक डॉउन में काफी ढील दी गई है | बुधवार से 8 अगस्त तक अनलॉक 4 की शुरुआत हो गई है। इसमें सामान्य लोगों के साथ - साथ व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए ढेर सारी सुविधाएं दी गई हैं । जिला के सभी लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिला में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ कम हुआ है बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी जिलावासी पूरी सावधानी के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ही कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर से बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों कि नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अनलॉक 4 के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
हीरो राजन कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों को जागरूक किया सुनने के लिए क्लिक करें
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 06 जुलाई इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाने वाला है। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून से लेकर 10 जुलाई तक दम्पति संपर्क पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा घर-घर जाकर दम्पतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान मुंगेर जिलांतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन का ऑपरेशन जैसे महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी कराने का निर्देश दिया गया है
प्रखंड की एक लाख से अधिक आबादी में ज्यादातर युवाओं की संख्या होने के बावजूद भी एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को डिग्री की पढ़ाई के लिए अनुमंडल तथा जिला मुख्यालय की ओर जाना पड़ता है जिसकी दूरी लगभग 18 से 25 किलोमीटर है।वहीं बरियारपुर प्रखंड के विद्यार्थियों को डिग्री की पढ़ाई करने के लिए खड़कपुर, भागलपुर,मुंगेर सुल्तानगंज या जमालपुर आदि जगहों पर जाना पड़ता है।
फिलिप उच्च विद्यालय का गेट इन दिनों शौचालय स्थल बन गया है। राहगीरों से लेकर आसपास के लोगों द्वारा गेट के आसपास ही शौच किया जाता है। इतना ही नहीं गेट के समीप कूड़ा सहित अन्य गन्दा सामान को भी फेका जाता है। नतीजतन लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। विद्यालय के गेट के अन्दर बोरिंग कर दिया गया है तथा गेट के समीप पियाऊ बना देने से पानी पूरा सड़क पर ही बहता है।पानी का निकास नहीं होने के कारण पानी का जमाव सड़क पर हो जाता है। सड़क पूरी तरह से कीचड़मय रहता है। पानी बहने के कारण सड़क कीचड़मय रहता है। लोगों ने कहा कि विद्यालय के आगे जमीन पर पूरा अतिक्रमण कर लिया गया है।
ऋषिकुण्ड हाल्ट व बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 196 के समीप डाउन रेलवे लाईन पर 03406 डाउन जमालपुर-भागलपुर डीएमयू सवारी गाड़ी से कटकर अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि करीब 11 बजे जमालपुर की ओर से भागलपुर जा रही डीएमयू सवारी गाड़ी से लगभग 35 वर्षिय उम्र के व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आज 153 लोगों के स्वाव जाँच किया गया।जिनमें एंटीजन से 108,rt-pcr से 30 व ट्रुनेट से 15।जहां कोई संक्रमित नहीं पाया गया।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि एंटीजन से 108, rt-pcr से 30 व ट्रुनेट से 15 कुल 153 लोगों के स्वाव जाँच किया गया।जिनमें एंटीजन जाँच में कोई संक्रमित नहीं पाए गए।
