*चाइनीज़ प्रीपेड मीटर किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं -संजय केशरी* (विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एनसीपी ने दिया एकदिवसीय महाधरना) एक चाइनीज प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाने का मतलब है अपने सैनिकों के सीने पर पांच गोली मारने का पैसा शत्रु राष्ट्र चीन को देना जिसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकदिवसीय महाधरना का नेतृत्व करते हुए कहा। संजय केशरी ने कहा कि स्वदेशी मीटर बनने तक और इसे सीपीआरआई जांच या केन्द्र या बिहार सरकार के किसी अधिकृत जांच एजेंसी द्वारा पास किए जाने तक प्रीपेड मीटर लगाने का काम स्थगित कर देना चाहिए। उन्होंने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि इसके कारण छंटनीग्रस्त हो रहे लाखों कर्मियों के समायोजन की भी स्पष्ट रुपरेखा तय किया जाना चाहिए। इसके अलावे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अलग से दर निर्धारित किया जाना चाहिए। महाधरना की समाप्ति के बाद श्री केशरी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा तथा उन्हें सुझाव दिया कि सभी राजनीतिक, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर इस पर आम सहमति होने तक प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य रोक दिया जाय। एनसीपी नेता संजय केशरी ने इस अवसर पर यह भी ऐलान किया कि हर वार्ड में जनसम्पर्क अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा और फिर मुंगेर बंद का ऐलान किया जाएगा। महाधरना में जमालपुर वार्ड आयुक्त राकेश तिवारी, अधिवक्ता यशवंत सिंह, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, मो० शाहनवाज़, आजाद शर्मा, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, बीना देवी, जीनत खातुन, अख्तरी बेगम, तमन्ना, सोनी खातुन, रूखसाना, शोभा देवी, किरण देवी, चांदनी, निशा खातुन, मो० बदरुल होदा, अजय सिन्हा, किशन मंडल, चन्दन गुप्ता, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, कृष्णा सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरविन्दो घोष, आशीष कुमार, गोपाल, अमर केशरी, शंकर यादव एवं दयानंद यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोरोना के कारण 5 मई 2021 से बंद फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर को अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के आदेशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोलने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 50 फीसदी उपस्थिति के साथ 11 एवं 12 वीं की कक्षाएं खोले जाएंगे।इसे लेकर आज विद्यालय की सफाई के साथ सेनेटाइज कराया गया।जहां बच्चे आएंगे और शुद्ध वातावरण में पढ़ेंगें।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए फिलिप उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशेर पासवान ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 50 फीसदी उपस्थिति के साथ क्रमांक 1 से 70 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को होगीं।वहीं क्रमांक 71 से 140 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को होगीं।आर्ट्स कला के विद्यार्थियों को क्रमांक 1 से 36 तक के लिए सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को पढ़ाई होगीं।वहीं क्रमांक 37 से 76 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को होगीं।

प्रेस विज्ञप्ति:-11-07-2021 --------------- -------------------- पिछले एक सप्ताह से नहीं मिल रहा है कोविड वेक्सीन सेन्टरों व स्वास्थ्य केंद्रों से मायूस होकर लौट रहे हैं लोग जिला राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद से बयान जारी कर कहा कि एक ओर जहाँ सरकार एवँ जिला प्रशासन कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रचार प्रसार कर रहें हैं वहीँ हकीकत ठीक इससे उल्टा हो रहा है। पिछले बुधवार से हीं जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न वार्डों एवँ पंचायतों में बनाये गए कोविड वेक्सिनेशन सेन्टरों पर से हजारों लोग बिना वेक्सीन लगवाए हीं वापस लौट रहे हैं। राजद नेता गजेंद्र ने आगे कहा कि एक ओर जिला प्रशासन यह संदेश छोड़ रही है कि अगर आप वैक्सीन नहीं लगवाएगें तो आपको सारी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जायेगा।सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनो ट्रेनों पर चढ़ने पर प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। दूसरी ओर सरकार एवँ जिला प्रशासन जिले में वेक्सीन की आपूर्ति करने में विफल हो रही है। अतः जिला राजद सरकार एवँ जिला प्रशासन से माँग करती है कि जो भी तकनीकी समस्या है उसको दूर करते हुए मुंगेर जिला जो कोविड वेक्सीन का अधिक से अधिक डोज उपलब्ध कराया जाय। साथ हीं साथ जिला राजद महासचिव गजेंद्र कु हिमांशु ने आम लोगों से भी अपील कियें हैं कि आप सभी बिना किसी भेदभाव व संकोच के खुद एवँ अपने घर के परिजनों को कोविड वेक्सीन अवश्य लगवावें।ये कोविड वेक्सीन न किसी पार्टी का है न किसी जाति और धर्म समुदाय का है। ये वेक्सीन तो हमारे देश के होनहार वैज्ञानिकों के करी मेहनत लगन के खोज तथा हमारे देश के 130 करोड़ जनता के कमाई का हिस्सा है। इसलिए एक वार पुनः आप सभी से सादर अपील करते हैं कि कोरोना से जीतेगें तभी जंग जब वेक्सीन लगाएगें आप और हम। मास्क का प्रयोग करें सोशल डिस्टेंस का मेंटेन करते रहें ।

औरा बगीचा पंचायत के मोहनपुर वार्ड संख्या 10 में नदी मैं अतिक्रमण हो जाने के कारण वार्ड संख्या 10 में नारकीय जिंदगी जी रहे हैं नहा धोकर भी गंदे पानी में घुसकर जाते हैं तो अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन 3 वर्ष पूर्व दिया गया है जिस पर आज तक कोई करवाई नाम की चीज नहीं हुआ है अंचल पदाधिकारी की लापरवाही इस नदी पर अतिक्रमण है

चुनाव आयोग के आइकॉन राजन कुमार के नाम एक और सम्मान जमालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एंटी कोरोना अम्बेस्डर राजन कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित वोटिंग ट्री के जनक और एंटी कोरोना अम्बेसडर बनकर जनता को जागरूक करने के बेहद महत्वपूर्ण कार्य के लिए आइकॉन राजन कुमार को जमालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने उन्हें अपने दफ्तर में एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रखंड कार्यालय जमालपुर के द्वारा जारी इस सर्टिफिकेट में लिखा है "श्री राजन कुमार (जिला आइकॉन) ने लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2020 में आइकॉन तथा एन्टी कोरोना एम्बेसडर के रूप में दिये गए दायित्वों का निर्वाहन लगनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया है। जागरूक करने की इनकी कार्यशैली प्रशंसनीय व सराहनीय है। मैं राजीव कुमार, बीडीओ जमालपुर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।" राजन कुमार को यह सम्मान उनके कई कारनामों की वजह से उन्हें दिया गया है। लोक सभा चुनाव में राजन कुमार के 101 पंचायतों में वोटिंग ट्री कांसेप्ट ने अंतर्राष्ट्रीय इमेज बनाई, आइकॉन राजन कुमार के इस इन्नोवेशन को इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने अपनी पत्रिका में भी शामिल किया. और बिहार एसेम्बली इलेक्शन में राजन कुमार ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 51 फीट लम्बा एंटी कोरोना मास्क बना कर मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम छेड़ी। दुनिया के पहले एन्टी कोरोना एम्बेसडर बनकर उन्होंने कोरोना काल में पहले लॉक डाउन, फिर दूसरे लॉक डाउन के दौरान और अब भी जो काम कर रहे हैं वह सराहनीय है। बिहार में अक्टूबर में पंचायत चुनाव होने वाले हैं, राजन कुमार इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन होने के नाते इस चुनाव में भी मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाये गे। वह जिला में अमन शांति और अहिंसापूर्ण चुनाव की अपील लोगों से करेंगे। राजीव कुमार, बीडीओ जमालपुर ने राजन कुमार को यह सर्टिफिकेट देते हुए उनकी प्रशंसा की और कहा कि राजन कुमार कला में माहिर हैं। उन्होंने जनता को जागरूक करने की अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी गम्भीरता से अदा किया है। हम चाहेंगे कि वह आगे भी इसी तरह एंटी कोरोना एम्बेसडर के रूप में, चुनाव आयोग के आइकॉन के रुप में बेहतर काम करते रहें। ग़ौरतलब है कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार ने कोविड 19 के इस काल में भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और तमाम खतरों को देखते हुए भी उन्होंने अपनी भूमिका और फर्ज को अदा करने में कोई कमी नहीं की। उन्होंने लोगों में यह सन्देश पहुँचाया कि सुरक्षित मतदान के लिए मास्क मतदान ही एकमात्र आप्शन है. निर्वाचन आयोग के जिला मुंगेर के आइकॉन हीरो राजन कुमार ने अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर तक़रीबन 200 लोगों में मास्क का वितरण भी किया था। 101 पंचायतों अर्थात तीन विधान सभा क्षेत्रो तारापुर, जमालपुर और मुंगेर के मतदाताओं को राजन कुमार ने वोट के लिए प्रेरित किया. राजन कुमार की इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए बीडीओ जमालपुर ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है जिसके लिए राजन कुमार ने शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि इस तरह के सम्मान से बेहतर काम करने के लिए मनोबल और बढ़ता है।

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सदर अस्पताल मुंगेर स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) शुरू - जून के महीने में 14 और जुलाई में अबतक 6 बच्चे हुए भर्ती - एनआरसी मुंगेर में अभी कुल 9 बच्चों का चल रहा इलाज मुंगेर, 09 जुलाई| जिला में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बाद सदर अस्पताल मुंगेर स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) विगत 14 जून से एक बार फिर से शुरू हो गया है। 14 जून से लेकर शुक्रवार तक एनआरसी मुंगेर में इलाज और पोषण के किये कुल 20 बच्चे भर्ती हुए हैं जिनमें से अभी कुल 9 बच्चों का इलाज यहां चल रहा है। इसके साथ ही तीन बच्चों को रेफर किया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) और एनआरसी मुंगेर के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मुंगेर में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी कमी आने के बाद विगत 14 जून से सदर अस्पताल मुंगेर स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) शुरू कर दिया गया है। इसके बाद जून के महीने में 14 और जुलाई के महीने में शुक्रवार तक 6 सहित कुल 20 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। इसके साथ ही जून के महीने में दो और जुलाई में एक बच्चे सहित कुल तीन बच्चों को रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि एनआरसी मुंगेर में अभी कुल 9 बच्चों का इलाज जारी है। एनआरसी मुंगेर से रेफर किए गए तीन बच्चे एनआरसी मुंगेर में कार्यरत फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि एनआरसी मुंगेर से रेफर किए गए तीन बच्चों में से एक 18 माह की कि बच्ची मीनाक्षी कुमारी थी। उनके पिता का नाम सन्नी मंडल और माता का नाम ममता देवी था। ये लोग जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कलारामपुर के रहने वाले थे। इस बच्ची में सेवर प्रोटीन इनर्जी (पीईम) और माल न्यूट्रिशन विथ ओडेमा की परेशानी थी। रेफर किया गया दूसरा बच्चा दो माह की आरूही थी। इसके पिता का नाम श्रवण मांझी और माता का नाम राधा रानी था। इस बच्ची में रेक्टोवेजिनल फिस्टुला की परेशानी थी। इसके साथ ही एनआरसी से रेफर किया गया तीसरा बच्चा दो महीने का आर्यन कुमार था। जिसे सेवर एक्यूट माल न्यूट्रीशन विथ सीपी की परेशानी थी। एनआरसी में सैनिटाइज़ेशन की विशेष ब्यवस्था करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से किया जाता है अनुपालन : फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि यहां सैनिटाइज़ेशन की विशेष ब्यवस्था की गई है। पूरे एनआरसी परिसर की एक निश्चित अंतराल के बाद साफ-सफाई की जाती है। इसके साथ ही बच्चों के रहने के स्थान, उसके सही पोषण के लिए दिए जाने वाले खाने- पीने के चीजों की साफ- सफाई पर विशेष तौर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही एनआरसी परिसर में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। यहां इलाजरत सभी बच्चों और उसके अभिभावकों को शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फ़ीट की दूरी बरतने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि एनआरसी की ओर से बच्चे कि मां को मास्क, सैनिटाइजर और साबून भी दिया जाता है।

 आरटी पीसीआर लैब का  उद्घाटन   मुंगेर विधायक एवं जिला पदाधिकारी  बहुप्रतीक्षित आरटी पीसीआर लैब का जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार और  विधायक  प्रणव कुमार के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया । अब यह सेवा जिले वासियों को त्वरित ढंग से देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड-19 अब ज्यादा सरल और आसान तरीके से होगा। लैब के कार्यों का कई स्तरों पर पूर्व में ही मॉक ड्रिल किया गया है 24 घंटे के भीतर जांच आने से काफी राहत मिलेगी तथा ससमय में अग्रेतर इलाज भी हो सकेगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जांच तकनीकी सुविधा के साथ-साथ बेहतर इलाज हेतु जीएनएम में ऑक्सीजन प्लांट एवं कंसंट्रेटर भी 1 सप्ताह में उद्घाटित कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में भी 15 अगस्त तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस अवसर पर राजेश जैन ,सिविल सर्जन थे।

धरहरा (संवाददाता):-सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन एक्शन प्लान मे है । इसी कडी़ मे धरहरा प्रखंड के एन एच -80 के हेमजापुर के 22 लोगो को अंचल कार्यालय धरहरा से अतिक्रमण किये हुए भू-भाग को खाली करने का नोटिश दी गई थी परंतु अंचल कार्यालय धरहरा के नोटिश के आलोक मे आज तक लोगो ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण नही हटाया है । धरहरा की तेजतर्रार अंचलाधिकारी पुजा कुमारी ने बताया कि हेमजापुर पंचायत के एन एच - 80 के किनारे खाता संख्या -116 , खसरा - 417 मे 22 लोगो ने 65 डीसमील सरकारी जमीन के भू- भाग पर अतिक्रमण किए हुए है ।नोटिश निर्गत करने के बावजूद लोगो ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण नही हटाया है जिसपर एक्शन प्लान के तहत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा ।सीओ ने अतिक्रमणकारीयो से अबिलम्ब सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है अन्यथा प्रशासन के माध्यम से हेमजापुर एन एच -80 मे अवस्थित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही । सनद रहे कि मनरेगा योजना से जुडे़ पीआरएस के रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जमीन की पैमाईश कराई गई थी जिसके आलोक मे जाँच क्रम मे हेमजापुर पंचायत के एन एच - 80 मे 65 डीसमील सरकारी जमीन पर 22 लोगो द्वारा अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश मे आया ।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर डीएम ने हरी झंडी दिखाकर टीका रथ को किया रवाना। जिला अधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीका रथ को रवाना किया । टीका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी वर्ग समूह के लोगों को शत प्रतिशत टीकाकृत किया जाना है, इसी संदर्भ में  बुनियाद संजीवनी वाहन, जो वृद्धजन एवं दिव्यांगजन के लिए समर्पित रथ है ,उनका उनके घर जाकर टीका करण करेगी। टीका रथ पर एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी वैक्सिंन के साथ मौजूद रहेंगे। प्रत्येक पंचायत में वे घूम घूम कर वृद्धजन एवं दिव्यांग का न सिर्फ टीकाकरण किया जाएगा बल्कि यूडी आईडी के तहत उनका निबंधन भी किया जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन, डीपीएम, डीआईओ एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अतुल कुमारी भी  थे।

टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चलेगा जुलाई माह में ,धर्मगुरु और पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि होंगे शामिल - पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एक साथ सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित करेंगे "निक्षय ग्राम सभा " कार्यक्रम - टीबी पर ऑडियो- वीडियो मैसेज के प्रदर्शन और फ्लायर्स के वितरण के जरिए टीबी के प्रति किया जाएगा जागरूक मुंगेर , 08 जुलाई| वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को लेकर देशभर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) चल रहा है। इसी कार्यक्रम को जनांदोलन का रूप देने के लिए देश भर में फरवरी के महीने से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस संबंध में सेंट्रल टीबी सेंटर ने स्टेट टीबी सेंटर को और स्टेट टीबी सेंटर ने डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर को एक पत्र जारी किया है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी फैसिलिटी स्तर पर जुलाई के महीने में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान में धार्मिक नेताओं / धर्म गुरु के साथ- साथ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी जुड़ रहे हैं। जुलाई में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने का महाअभियान- डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर के डिस्ट्रिक्ट टीबी/ एचआईवी समन्वयक शलेन्दु कुमार ने बताया कि जुलाई के महीने में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के महाअभियान में धार्मिक नेता या धर्मगुरु के साथ- साथ पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रखंड स्तर के ग्राम पंचायत संस्थाओं के प्रतिनिधि के द्वारा एक साथ सभी ग्राम पंचायतों में धार्मिक गुरु तथा पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में "निक्षय ग्राम सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में "निक्षय शपथ " कार्यक्रम के तहत उपस्थित सभी लोग टीबी उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी को ले शपथ ग्रहण करेंगे। टीबी के लक्षण- पहचान को ले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा समुदाय के सदस्यों का किया जायेगा उन्मुखीकरण : उन्होंने बताया राज्य सरकार की हेल्थ स्कीम के तहत "निक्षय ग्राम सभा" में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के द्वारा टीबी लक्षणों की पहचान, ट्रीटमेंट सपोर्ट केयर, पोषण, सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, ट्रीटमेंट एडहेन्स और कॉलिएशन के प्रति उन्मुखीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां टीबी चैंपियन भी अपने अनुभवों को साझा (शेयर ) करेंगे। उन्होंने बताया कि वहां ऑडियो और शोर्ट वीडियो मैसेज को चलाया जाएगा । इसके साथ ही लोगों को टीबी के प्रति आवश्यक जानकारी को सूचित, शिक्षित और संचारित करने के लिए आईईसी मैटेरियल का प्रदर्शन और फ्लायर्स का वितरण भी किया जायेगा । कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जाएगा " निक्षय ग्राम सभा " का आयोजन : उन्होंने बताया कि " निक्षय ग्राम सभा " के आयोजन में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जायेगा। इस दौरान उपस्थित होने वाले सभी लोगों को मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी के तहत कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी अनिवार्य किया गया है। " निक्षय शपथ ग्रहण" समारोह में सभी लोग एक दूसरे से निश्चित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों के इस्तेमाल करने के लिए हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।