धरहरा (संवाददाता):-सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन एक्शन प्लान मे है । इसी कडी़ मे धरहरा प्रखंड के एन एच -80 के हेमजापुर के 22 लोगो को अंचल कार्यालय धरहरा से अतिक्रमण किये हुए भू-भाग को खाली करने का नोटिश दी गई थी परंतु अंचल कार्यालय धरहरा के नोटिश के आलोक मे आज तक लोगो ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण नही हटाया है । धरहरा की तेजतर्रार अंचलाधिकारी पुजा कुमारी ने बताया कि हेमजापुर पंचायत के एन एच - 80 के किनारे खाता संख्या -116 , खसरा - 417 मे 22 लोगो ने 65 डीसमील सरकारी जमीन के भू- भाग पर अतिक्रमण किए हुए है ।नोटिश निर्गत करने के बावजूद लोगो ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण नही हटाया है जिसपर एक्शन प्लान के तहत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा ।सीओ ने अतिक्रमणकारीयो से अबिलम्ब सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है अन्यथा प्रशासन के माध्यम से हेमजापुर एन एच -80 मे अवस्थित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही । सनद रहे कि मनरेगा योजना से जुडे़ पीआरएस के रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जमीन की पैमाईश कराई गई थी जिसके आलोक मे जाँच क्रम मे हेमजापुर पंचायत के एन एच - 80 मे 65 डीसमील सरकारी जमीन पर 22 लोगो द्वारा अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश मे आया ।