*चाइनीज़ प्रीपेड मीटर किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं -संजय केशरी* (विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एनसीपी ने दिया एकदिवसीय महाधरना) एक चाइनीज प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाने का मतलब है अपने सैनिकों के सीने पर पांच गोली मारने का पैसा शत्रु राष्ट्र चीन को देना जिसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकदिवसीय महाधरना का नेतृत्व करते हुए कहा। संजय केशरी ने कहा कि स्वदेशी मीटर बनने तक और इसे सीपीआरआई जांच या केन्द्र या बिहार सरकार के किसी अधिकृत जांच एजेंसी द्वारा पास किए जाने तक प्रीपेड मीटर लगाने का काम स्थगित कर देना चाहिए। उन्होंने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि इसके कारण छंटनीग्रस्त हो रहे लाखों कर्मियों के समायोजन की भी स्पष्ट रुपरेखा तय किया जाना चाहिए। इसके अलावे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अलग से दर निर्धारित किया जाना चाहिए। महाधरना की समाप्ति के बाद श्री केशरी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा तथा उन्हें सुझाव दिया कि सभी राजनीतिक, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर इस पर आम सहमति होने तक प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य रोक दिया जाय। एनसीपी नेता संजय केशरी ने इस अवसर पर यह भी ऐलान किया कि हर वार्ड में जनसम्पर्क अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा और फिर मुंगेर बंद का ऐलान किया जाएगा। महाधरना में जमालपुर वार्ड आयुक्त राकेश तिवारी, अधिवक्ता यशवंत सिंह, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, मो० शाहनवाज़, आजाद शर्मा, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, बीना देवी, जीनत खातुन, अख्तरी बेगम, तमन्ना, सोनी खातुन, रूखसाना, शोभा देवी, किरण देवी, चांदनी, निशा खातुन, मो० बदरुल होदा, अजय सिन्हा, किशन मंडल, चन्दन गुप्ता, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, कृष्णा सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरविन्दो घोष, आशीष कुमार, गोपाल, अमर केशरी, शंकर यादव एवं दयानंद यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
