*चाइनीज प्रीपेड बिजली मीटर लगाकर किया जा रहा देशद्रोही हरकत - केशरी* (एनसीपी ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रर्दशन) शत्रु राष्ट्र चीन निर्मित प्रीपेड बिजली मीटर लगाकर बिजली विभाग ना सिर्फ देशद्रोही हरकत कर रहा है बल्कि लाखों लोगों को बेरोजगार करने के साथ-साथ गरीब उपभोक्ताओं के घरों में अंधकार करने की भी साजिश किया जा रहा है जिसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रर्दशन करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि बिहार के दो करोड़ घरों में लगाये जाने वाले चाइनीज प्रीपेड मीटर की औसत लागत तीन हजार रुपए प्रति मीटर के हिसाब से बिहार से साठ अरब रुपए दुश्मन देश चीन को दिया जाना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि बिजली की संस्थागत चोरी को रोकने में नाकाम बिजली विभाग तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है जिसका बोझ इमानदारी से बिल भुगतान कर रहे उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने के निर्णय को हर हाल में वापस लेना होगा नहीं तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी राष्ट्रवादियों को सड़कों पर उतरकर कोहराम मचाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रर्दशन की समाप्ति के बाद एक शिष्टमंडल अधीक्षण अभियंता से मिलकर उर्जामंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसकी प्रति उर्जा विभाग के प्रधान सचिव, साऊथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक सह मुंगेर प्रमंडल के नोडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को भी प्रेषित किया गया। आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन में वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, दयानंद यादव, मो० सलाम, विकास साह, मुकेश जायसवाल, शंकर यादव, सुधीर यादव, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, किरण देवी, बीणा देवी, रुक्मिणी देवी, शोभा देवी एवं ललन बिंद सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
