आज दिनांक 6 जुलाई 2021 को कोरोना का दूसरा वैक्सीन लेते हुए जिला राजद के उपाध्यक्ष एवं राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने मुंगेर वासियों से यह अपील किया है कि जो भाई-बहन अभी तक कोरोना का वैक्सीन नहीं लिए हैं वे अपना एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु कोरोना का वैक्सीन अवश्य ले। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले हैं, अगर निकलना अति आवश्यक हो तो मास्क का प्रयोग करते हुए 2 गज की दूरी एक दूसरे से बनाए रखें। उन्होंने जिला राजद परिवार के सदस्यों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे जहां कहीं भी रहे लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीना है भविष्य में और कोई कोरोना से हम से नहीं बिछड़े इसकी सुरक्षा हेतु कोरोना वैक्सीन लेना अति आवश्यक है