आज दिनाँक 2 जून 2021 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल के 5 जुलाई को 25 वें स्थापना दिवस बनाने के लिए जिला राजद मुंगेर के प्रमुख साथियों की बैठक आजाद चौंक स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह के किया,जबकि संचालन प्रधान महासचिव डॉ शरद राय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह ने कहा कि 29 जून को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आहूत जिला अध्यक्षों के बैठक में जो दिशा निर्देश मिला है उसके तहत जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालय, एवँ जिला मुख्यालय में राजद के 25 वें स्थापना दिवस को (सिल्वर जुबली )रजत जयंती समारोह के रूप में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बरे हीं धूम धाम से मनाया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस के दिन राष्ट्रीय जनता दल के नीति सिद्धान्तों को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवँ पंचायत स्तर पहुंचाने का काम किया जायेगा।राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना हीं गरीब शोषित वंचित पीड़ित समाज के अंतिम पायदान के लोगों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबू लालू प्रसाद जी के अगुवाई में 5 जुलाई 1997 को गठन हुआ था। बैठक में सर्व सम्मति से तय हुआ कि सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का स्थापना दिवस मनायेंगे।जिला एवं प्रकोष्ठों के साथी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम करेगें। जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में सर्व प्रथम पार्टी का झंडोत्तोलन कार्यक्रम करेगें। सभी प्रखंड एवँ जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस के प्रचार प्रसार के लिए अपने अपने प्रखण्डों एवँ जिला मुख्यालय में बैनर पोस्टर लगाया जाय। झंडोत्तोलन के उपरांत पार्टी कार्यालय में केक काटकर पार्टी का 25 वें सालगिरह बनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव,वरीय उपाध्यक्ष शब्बीर हसन,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हँसीबुर रहमान,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,उपाध्यक्ष सजंय पासवान, प्रवक्ता मंटू शर्मा महासचिव,महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, महासचिव मो आविद हुसैन, रणजीत गुप्ता,भवानन्द कुशवाहा,मो एजाज अहमद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरोज सिंह, पूर्व राज्यपरिषद सदस्य वीरेश कुमार,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय यादव,महानगर युवा के अध्यक्ष आदर्श राजा,जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य अशर्फी यादव,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष इजराउल हक,जिला सचिव राजेश रमन,राजा राम गुप्ता,अजय अल वेला सहित दर्जनों साथी उपस्थिति थे।