बरियारपुर प्रखंड में कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर, अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र कल्याणपुर व पंचायत भवन करहरिया पूर्वी में शिविर का आयोजन किया गया।जहां कोविड टीकाकरण केद्रों पर कोविड-19 का टीका लेने वालों की भीड़ उमड़ी।जहां टीका लेने के लिए लोगों में आपाधापी देखी गई।जिससे टीकाकरण के दौरान अव्यवस्था देखी गई।जहाँ साइट प्रॉब्लम लगभग 12 बजे तक जारी रहा वही ग्रामीणों में जमकर काटे बबाल।क्योंकि आज 5 दिनों से बंद टीकाकरण का नए माह में शरुआत किया गया।जिससे पाँच दिनों से प्रतीक्षारत ग्रामीण टीका लेने सभी केंद्रो पर पहुंच गए।डाटा ऑपरेटर के समक्ष अपना रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर जब आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर इंट्री कराने गए।तब साइट बंद रहने के कारण टीका लेने आये ग्रामीणों में आक्रोश जताया।वही डाटा ऑपरेटर एक ही रट लगते रहे ऊपर से ही साइट प्रॉब्लम हैं हो हम क्या करें।कार्य मे लगये गए कर्मी लाख समझते रहे लेकिन ग्रामीण मनाने को तैयार नही आखिरकार दिन के बारह बजे जब साइट प्रॉब्लम में सुधार हुआ तो ग्रामीण कतार बंद हो गए। वही टीकाकरण के लिए आए लोगों द्वारा जमकर उड़ाया गया सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।
