बिहार राज्य के मुंगेर ज़िले से राहुल रंजन ने बताया कि मुँगेंर के सिविल सर्जन डाँ हरेन्द्र कुमार आलोक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा एवं मध्य विधालय धरहरा नम्बर -1 मे चल रहे 18 प्लस वैक्सीनेशन कार्यो का स्थलीय निरिक्षण क्रम मे अस्पताल की वस्तु स्थिति देख स्वास्थ्य प्रबंधक पर भड़क उठे । सी एस ने स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह को अपने कार्यो मे सुधार करने की हिदायत देते हुए अस्पताल को मानक के अनुसार सुसज्जीत करने का निर्देश दिया ।सिविल सर्जन डाँ हरेन्द्र ने चिकित्सको एवं ए एन एम की उपस्थिति पंजी सहित 45 प्लस वैक्सीनेशन की वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।उन्होने धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार को खोजा तो इस दौरान अस्पताल से प्रभारी नदारत थे । सीएस मुगेंर ने साफ शब्दो मे स्वास्थ्य कर्मीयो को सख्त हिदायत दी की अपने कर्तब्यो का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे अन्यथा दोषी स्वास्थ्य कर्मीयो को बख्सा नही जाऐगा ।सीएस ने कहा कि समय की कमी के कारण अस्पताल का पूर्ण निरिक्षण नही हो पाया ।पुनः समय निकाल कर अस्पताल का व्यापक पैमाने पर सभी दस्तावेज की जाँच कर स्वास्थ्य कर्मीयो के कार्यप्रणाली देखी जाऐगी । मौके पर चिकित्सक संजय कुमार ग्रीण ओपीडी मे कार्यरत दिखे ।

योग नगरी मुंगेर के योग गुरु स्वामी रंजन जी महाराज, बॉलीवुड डायरेक्टर टीनू वर्मा, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल द्वारा चार्ली चैप्लिन द्वितीय की उपलब्धियों को सलाम लिंक https://youtu.be/-exiE1uGyjo बॉलीवुड फिल्मों के विख्यात एक्शन डायरेक्टर, फ़िल्म निर्देशक टीनू वर्मा ने कहा कि राजन जी एक अच्छे कलाकार के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। चार्ली के रूप में आपका काम अद्भुत है। आप एक बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं। मैं उन्हें सलूट करता हूँ और आगे के लिए बेस्ट विशेज़ देता हूँ। इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल ने भी राजन कुमार की प्रशंसा की और उनके काम को लाजवाब और बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि राजन कुमार एक मल्टीटैलेंटेड पर्सन हैं, बेहतरीन एक्टर, प्रोड्यूसर, लाइव शो परफॉर्मर, एक इमोशनल कवि, गहरी समझ रखने वाले लेखक और दुनिया भर के अवार्ड्स के मालिक। इस डॉक्यूमेंट्री में अमेरिकन एक्टर जे ब्रांडेन हिल ने भी राजन कुमार के संदर्भ में अपने विचार पेश किए हैं और चार्ली चैप्लिन2 के रूप में उनके काम को बेजोड़ बताया है। आपको बता दें कि फ़िल्म, टीवी, थिएटर से लेकर राजन कुमार रेडियो से भी जुड़े रहे हैं। हाल ही में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अकाशवाणी मुम्बई से हीरो राजन कुमार का आधे घंटे का स्पेशल प्रोग्राम भी प्रसारित किया गया। भगवान बुद्ध पर उनकी ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक प्रस्तुति को रेडियो के लाखों श्रोताओं ने पसन्द किया। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार ने बताया कि उनके कई फैन्स के उनके पास फोन और मैसेज आए और लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को बेहद सराहा है।

सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एनएमएम स्कूल में योग शिविर का आयोजन खबर है मुंगेर से विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्ट फोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाले माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

दो अलग-अलग घटनाओं में 6 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस की छापामारी में शराब कारोबारी तथा शराबी सहित 6 गिरफ्तार।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हीरो राजन कुमार की लाइफ जर्नी पर अद्भुत डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म हुई रिलीज योग नगरी मुंगेर के योग गुरु स्वामी रंजन जी महाराज, बॉलीवुड डायरेक्टर टीनू वर्मा, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल द्वारा चार्ली चैप्लिन द्वितीय की उपलब्धियों को सलाम 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। तन मन को निरोग रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। योग नगरी मुंगेर पुत्र हीरो राजन कुमार भी योग को अपने जीवन मे बेहद खास मानते हैं और अपनी तमाम उपलब्धियों में योग के रोल से इनकार नहीं करते। 2021 का योग दिवस उनके लिए एक और तोहफा लेकर आया। आज ही हीरो राजन कुमार की जिंदगी और उनकी जर्नी पर एक खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म लांच की गई जिसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। "हीरो राजन कुमार इंडियाज़ ओन चार्ली चैप्लिन" के नाम से 21 मिनट की इस फ़िल्म में एक बेहद प्रेरणादायक अंदाज़ में राजन कुमार की लाइफ और उनकी अब तक कि यात्रा को दर्शाया गया है। ये डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म सकोया फाउंडेशन के यूटयूब चैनल पर जारी की गई है। दिल्ली स्थित सकोया फाउंडेशन की चेयरपर्सन ममता दीक्षित ने बताया कि यह काफी उपयोगी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म है, इसमें राजन कुमार के बारे में कई सेलेब्रिटीज़ ने भी बातें की हैं। हमने इसे काफी रिसर्च और मेहनत के बाद तय्यार किया है। हम भारत देश के सभी पारंपरिक कलाकारों के लिए काम करते हैं। आने वाले समय में हम और भी आर्टिस्ट की कला यात्रा के बारे में बताएंगे।" राजन कुमार ने 5 हजार से ज्यादा लाइव शोज़ किए हैं। 15 हजार से अधिक घन्टे तक शो परफॉर्म करना आसान नहीं होता। इसके लिए कंस्ट्रेशन और फोकस जरूरी है और यह तभी आता है जब आप तन मन से स्वस्थ हों। इस डॉक्यूमेंट्री में योग नगरी मुंगेर के योग गुरु स्वामी रंजन जी महाराज ने राजन कुमार के बारे में बताया कि योग जीवन जीने की कला सिखाता है जो भी योग से जुड़ा, उसका जीवन महानता की ओर बढ़ा। योग नगरी मुंगेर का सितारा राजन कुमार योग से जुड़कर फिल्मी दुनिया मे अपना परचम लहरा रहा है। राजन कुमार मेरे छोटे भाई जैसे हैं उन्होंने मेरे सानिध्य में अपने आप को योग से जोड़ा। योग से न सिर्फ उनका जीवन महान हुआ बल्कि उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों का भी जीवन महान हुआ। उन्होंने चार्ली चैप्लिन के किरदार को इतनी खूबी से निभाया कि आज मुंगेर का यह लाल सारी दुनिया मे शोहरत रखता है। मैं उन्हें भविष्य के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूँ।"

नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के आदर्श मध्य विद्यालय बीकापुर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर रविवार को कुल 140 लोगों ने वैक्सीन लिया वहीं वार्ड नंबर 26 के जैन धर्मशाला में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर पुल 180 लोगों ने वैक्सीन लिया

रविवार को नौवागढ़ी कानपुर मोर के पास मुंगेर की ओर से आ रहे टैंपू एवं बरियारपुर की ओर से आ रहे मारुति कार आमने सामने टकरा गई जिसमें 8 लोग टेंपो सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए जख्मी लोगों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में स्थानीय थाना एवं ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु भेजा गया

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 18 से 44 उम्र वाले 10 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया.

एंटीजन से 110,rtpcr से 29 व ट्रुनेट से 10 कुल 149।एंटीजन जाँच में कोई संक्रमित नही पाए गए।

रविवार को मुंगेर में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए