अब निजी चिकित्सा संस्थानों में भी किया जाएगा कोरोना टीकाकरण सत्र का आयोजन - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को जारी की चिट्ठी - निजी चिकित्सा संस्थानों को अपने स्तर पर वैक्सीन निर्माता संस्थानों से क्रय करनी होगी वैक्सीन मुंगेर, 19 जून| जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को सुरक्षा दिलाने के लिए विगत 16 जनवरी से ही विभिन्न आयु वर्ग के लिए चरणबद्ध तरीके से कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य काफी विस्तृत है। इसी विस्तृत लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अब कोरोना टीकाकरण के लिए सेशन साइट के विस्तारीकरण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिले के निजी चिकित्सा संस्थानों में भी कोरोना टीकाकरण सत्र आयोजित करने का निर्णय राज्य सरकार के द्वारा लिया गया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को एक चिट्ठी जारी की है। निजी चिकित्सा संस्थानों में भी टीकाकरण सत्र को विस्तारित किए जाने की आवश्यकता- जिले के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक द्वारा जारी चिट्ठी के अनुसार कोरोना टीकाकरण के विस्तृत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अब जिले के निजी चिकित्सा संस्थानों में भी टीकाकरण सत्र को विस्तारित किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिले के निजी चिकित्सा संस्थानों को कोरोना टीकाकरण सत्र का आयोजन किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे - उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण के विस्तृत लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने के लिए निजी चिकित्सा संस्थानों के अधिकृत प्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर उनके संस्थान में टीकाकरण सत्र आयोजित करने के लिए उन्हें अपने स्तर से वैक्सीन निर्माता संस्थानों से अपनी आवश्यकतानुसार वैक्सीन खरीदने के लिए उत्प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण पूर्णतः को-विन पोर्टल पर आधारित है इसलिए कोरोना टीकाकरण के लिए आवश्यक संसाधनों के संबंध में पहले से जारी दिशा- निर्देश के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही टीकाकरण सत्र आयोजित कर लोगों का टीकाकरण किया जाना है। परेशानी होने पर राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी से कर सकते हैं संपर्क - उन्होंने बताया कि टीकाकरण सत्र आयोजित करने के इच्छुक निजी चिकित्सा संस्थानों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर वो मेरे अलावा राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी एवं उप सचिव सह प्रशासी पदाधिकारी बिहार सुरक्षा समिति बिहार , पटना अमिताभ सिंह के मो. नंबर 9931895177 या ईमेल आईडी abnhpmbihar@yahoo .com और सलाहकार आद्री पटना के सीएचपी यशवंत के मोबाइल नंबर- 8521512355 या ईमेल आईडी yashazad1@gmail.com . पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

धरहरा(संवाददाता) :- शुक्रवार की बीती रात्रि धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 16 वर्षीय छात्र अर्पित कुमार के आत्महत्या कर लेने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक के पिता पंकज साव ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार की रात्रि मे अर्पित खाना खाया और सोने अपने कमरे मे चला गया ।शनिवार की सुबह अर्पित को अपने कमरा में नहीं देख खोजबीन करने लगा तो घर के ही स्टोर रूम में अर्पित को फंदे से लटका पाया। मृर्तक का पिता व माँ रोते हुए कह रही थी कि बडे़ अरमान से अपने पुत्र अर्पित के नाम पर ही मैंने अपना कारोबार "अर्पित टेंट हाउस " की शुरूआत किया । वह साढा़ उच्च विधालय दशरथपुर मे पढ़ते हुऐ टेंट हाउस के कारोबार मे पुरा मदद भी करता था मुझे क्या पता था कि वह हमे अकेला छोड़कर खुद मौत को गले लगा लेगा। पंकज साव को दो पुत्र एवं एक पुत्री है ।पुत्रो मे बडा़ पुत्र अर्पित के आत्महत्या से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है । धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने घटना स्थल के प्रत्येक विन्दु का तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम हेतू मुँगेर सदर अस्पताल भेज दिया ।

मानसून के घुसते ही खगरिया जिला के कई दियारा इलाके के किसान का फसल हुआ है खेत मे बर्बाद

खगरिया जिला में बीते 36 घंटे में 8 नए कोरोना वायरस मरीज की हुई पहचान खगड़िया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा बताया गया कि बीते 36 घंटा के अंदर 8 करोड़ संक्रमित मिलने की सूचना प्राप्त हुई है इस बात से पता चलता है कि अभी भी कोरोनावायरस लगाम नहीं लग पाया है और आम जनों को इसके बचाव में जो जो भी नियम बताए गए उनका पालन करना बहुत जरूरी है खगरिया से मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

देसी शराब बनाने वाली भट्टी को गोगरी पुलिस ने किया नष्ट खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी नगर पंचायत के पंचायत भवन में एक महिला के द्वारा देसी शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था जिसका सूचना गोगरी नगर प्रशासन को दिया गया था सूचना मिलते ही गोगरी प्रशासन उक्त स्थानों पर जाकर जब जांच किया तो वहां पर देखा कि वह शराब निर्माण कार्य सही में कर रहे थे वहीं पुलिस की सूचना मिलते ही महिला भागने में सफल रही और शराब निर्माण करने वाले सभी सामग्री को नष्ट कर दिया गया है खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

गोगरी के रजिस्ट्री चौक पर मां रेखा बच्चा किलिनिक का फीता काटकर किया उद्घटना खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गूगली यूनिवर्सिटी चौक के समीप बचा के डॉक्टर मनीष कुमार के द्वारा एक क्लीनिक खोला गया है जिसका उद्घाटन गूगली नगर परिषद के चेयरमैन के पति राज किशोर यादव के द्वारा उद्घाटन किया गया या वही मौके पर बच्चे के डॉक्टर मनीष कुमार के द्वारा 2 दर्जन से अधिक बच्चों का मुफ्त में इलाज किया गया

शनिवार को मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमित नऐ मरीजों की संख्या तीन पहुंची की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने दिए

शनिवार को सदर प्रखंड मुंगेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बेहतर काम करने वाले आशा कार्यकर्ती को सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी बीणा मिश्रा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर मुंगेर डॉ सुशील कुमार झा के द्वारा आयोजित की गई इसमें 16 ,6 , 2021 को आयोजित मेगा शिविर में बेहतर काम करने के लिए आशा रचना देवी एवं कुमारी बिना भारती तथा फूलवती देवी एवं रेखा कुमारी के साथ आशा फेस लेटर लक्ष्मी कुमारी को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उपस्थित हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, लेखापाल कमलेश कुमार, बीसीएम अंकेश रंजन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा दीदी उपस्थित थे

आज शनिवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 24 और 25 में होगा टीकाकरण : टीका एक्सप्रेस के माध्यम से आज शनिवार को वार्ड 24 के अंजुमन मध्य विद्यालय शादीपुर और वार्ड 25 के मध्य विद्यालय दिलावरपुर में टीकाकरण का कार्य होगा | इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद मंजू देवी और संजय कुमार मौजूद रहेंगे।

वार्ड 23 के दुर्गा संस्थान उच्च विद्यालय और वार्ड 25 के उर्दू स्कूल में टीका एक्सप्रेस से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने ली वैक्सीन - वार्ड 24 के अंजुमन मध्य विद्यालय शादीपुर और वार्ड 25 के मध्य विद्यालय दिलावरपुर में आज होगा टीकाकरण - अब जिला स्कूल मुंगेर में किसी वार्ड के 18 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ले सकेंगे वैक्सीन मुंगेर, 18 जून| जिलाधिकारी रचना पाटिल ने नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में रहने वाले 18 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए जिला स्कूल मुंगेर में टीकाकरण कराए जाने का आदेश दिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से विगत 4 जून से चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए यह आदेश दिया है | मालूम हो कि पिछले 4 जून से मुंगेर नगर निगम के दो वार्डों में प्रतिदिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। नगर निगम मुंगेर के सभी 45 वार्ड में लोगों के टीकाकरण के लिए जाने वाली टीका एक्सप्रेस में अलग- अलग टीम कार्यरत है, जिसमें वैक्सीनेटर के रूप में दो एएनएम, एक वेरिफायर के अलावे दो प्रतिनियुक्त कर्मी और दो अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा सबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद भी मौके पर मौजूद रह कर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 और 25 में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का किया गया टीकाकरण : मुंगेर नगर निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 के दुर्गा संस्थान उच्च विद्यालय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद दिलीप कुमार दीवाना के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कर संग्रहकर्ता काली चरण यादव एवं वार्ड सचिव चंदन कुमार सिन्हा मौजूद थे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु राय, नागलोक और कोमल रानी , लाल दरवाजा मौजूद थी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार अपना काम कर रहे थे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए उपनगर आयुक्त दीनानाथ और सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा मौजूद थे। इसके साथ ही वार्ड संख्या 25 के उर्दू स्कूल में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद संजय कुमार के साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कर संग्रहकर्ता मो. चांद और वार्ड सचिव पवन राय मौजूद थे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम बेबी कुमारी , अरगड़ा और प्रीति कुमारी, लेडी स्टीफेंसन के अलावा वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम कर रहे थे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यो की मॉनिटरिंग के लिए नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी एवं अभियंता राहुल कुमार मौजूद थे। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में टीका एक्सप्रेस से टीकाकरण कार्य के नोडल पदाधिकारी सह उप नगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण का काम जारी है। प्रतिदिन नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से नगर निगम के सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ ही उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी के साथ वर्चुअल मोड़ में नगरीय क्षेत्र में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से चल रहे टीकाकरण अभियान की जिलाधिकारी रचना पाटिल ने समीक्षा की। उन्होंने आदेश दिया कि अब जिला मुख्यालय स्थित जिला स्कूल में नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में रहने वाले 18 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। शनिवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 24 और 25 में होगा टीकाकरण : उन्होंने बताया कि शनिवार को वार्ड 24 के अंजुमन मध्य विद्यालय शादीपुर और वार्ड 25 के मध्य विद्यालय दिलावरपुर में टीकाकरण का कार्य होगा | इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद मंजू देवी और संजय कुमार मौजूद रहेंगे।