शुक्रवार को मुंगेर जिले में 2 कोरोना संक्रमित मरीज मिले इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने दिए

गौरतलब है कि 31 जनवरी 2018 को इस अस्पताल का उद्घाटन हुआ था। यह एक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है जहां लगभग 20 डॉक्टर्स की टीम काम करती है। आयुष्मान भारत द्वारा यह जिला का प्रथम सूचीबद्ध अस्पताल है। इस अस्पताल का हेल्थ कार्ड भी पूरे देश मे अव्वल स्थान पर है क्योंकि इस कार्ड का लाभ मरीज देश के किसी भी अस्पताल में ले सकते हैं। इंदिरा आईवीएफ पटना द्वारा इस अस्पताल में निःसन्तानता का भी इलाज किया जा रहा है। 35 बेड, जिसमे 15 आइसीयू हैं, वाले इस अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज भी किया जाता है। संस्थान के फाउंडर मेंबर और डायरेक्टर पवन कुमार, तनुजा कुमारी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बी के शर्मा ने बताया कि लेटेस्ट तकनिक के साथ किफायती फीस पर मरीजों को वर्ल्ड क्लास चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हॉस्पिटल का लक्ष्य है। मात्र 3 वर्षों में ही बेहतर सेवा भाव और इलाज की वजह से यह स्थानीय लोगों का मनपसंद अस्पताल बन गया है। यहां 24 घन्टे एलबुलेंस, आईसीयू, फार्मेसी, पैथलॉजी, वेंटिलेटर, एमरजेंसी सर्विस उपलब्ध है। स्त्री व बांझपन रोग विशेषज्ञ, नवजात व शिशु रोग विशेषज्ञ, जेनरल सर्जन व फिजिशियन, हड्डी के डॉक्टर, न्यूरोलॉजिस्ट और यूरोलोजिस्ट भी यहां मौजूद होते हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, मंगलवार को मुंगेर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया आज मुंगेर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं पाया गया विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली जग जाहिर है। यहां के ग्रामीण इलाके के लोग बेहतर इलाज के लिए पटना जाने पर मजबुर होते हैं और वो भी हर आदमी के बस की बात नहीं होती कि वो पटना जैसे बड़े शहर जाकर अपना या अपने परिचित का इलाज करवा सकें। मुंगेर के पवन कुमार ने बचपन मे ही यह हालात देखे थे और उन्होंने एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने का संकल्प लिया था। जिसका नतीजा है सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर शहर के संयुक्त भ्रमण के दौरान एसडीएम खगेश चंद्र झा तथा उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने सोमवार को दो दुकान को सील एवं चार दुकानों को लॉकडाउन के गाइड लाइन के उल्लंघन के मामले में ₹8000 का जुर्माना वसूला।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, नगर निगम के वार्ड नंबर 14 के शिक्षक भवन नीलम चौक के टीकाकरण स्थल पर कुल 30 लोगों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया ।वहीं वार्ड नंबर 18 के अनिमेष आईटीआई नीतिबाग रायसर के टीकाकरण केंद्र पर कुल 40 लोगों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया।

सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र के बरीया वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा सदर प्रखंड के अंतर्गत कुल 21 किसान को ऑनलाइन प्रशिक्षण अमरूद की खेती हेतु दिए और उन्होंने जानकारी दिया कि इस तरह से हम अमरूद की खेती करेंगे और अच्छी उपज भी होगी इससे हमें बाजार में अच्छी कीमत मिलेगी इस पर उन्होंने विशेष रुप से किसान भाइयों को जानकारी दिए

कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए लोगों को कर रहे हैं जागरूक - जिले में 06 मई से शुरू हुए लॉक डॉउन के दौरान बिल्कुल ठप हो गई थी ब्यापरिक गतिविधियां मुंगेर, 14 जून| जिले के सभी व्यवसाई कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए खुद वैक्सीन लेने के साथ ही अपने परिवार के सभी सदस्यों को वैक्सीन लगवा रहे हैं । साथ हीं अपने आसपास के लोगों को भी कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए वैक्सीन लगवा रहे हैं । साथ ही ये लोग अपने घर के आसपास रहने वाले मुहल्ले वासी एवं दुकान के आसपास दुकान चलाने वाले लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी होने की जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले में जिला प्रशासन मुंगेर के आदेश से पिछले हफ्ते 09 जून से लॉक डॉउन को समाप्त कर अनलॉक 1 की शुरुआत की गई है। इसके बाद से जिले में व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आई है और ब्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली है। अभी भी कुछ पाबंदियों के साथ ही जिला मुख्यालय मुंगेर सहित जिले भर में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल पा रही हैं । अभी भी दैनिक इस्तेमाल होने वाली सामानों की बिक्री करने वाले दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें एक दिन के बाद दूसरे दिन ही खुल पा रही हैं । दुकानदार ग्राहकों को वैक्सीन लगवाने को कर रहे प्रेरित - मुंगेर के लल्लू पोखर के पास पान और स्नैक्स की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय रंजीत मंडल ने कहा कि लॉक डॉउन के दौरान दुकान के बंद होने के बाद आजीविका को ले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब बाजार के अनलॉक होने के बाद फिर से दुकान चला रहा हूँ। मैंने खुद और अपने पूरे परिवार के सदस्यों को कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। इसके साथ ही मैं अपने दुकान पर आने वाले सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए कहता हूँ। दुकान में बिना मास्क के किसी की भी इंट्री नहीं है- मुंगेर के घोषी टोला में एयरटेल कंपनी का टीटीएच शॉप चलाने वाले 33 वर्षीय कुंदन कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने साथ अपने दुकान पर आने वाले सभी लोगों के लिए मैने मास्क अनिवार्य कर दिया है। मेरे दुकान में बिना मास्क के किसी की भी इंट्री नहीं है। इसके साथ ही सभी आगंतुकों के लिए मैंने हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी है। बाहर से आने वाले सभी लोग पहले हैंड सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर आ सकते हैं। दुकान के बाहर गोल- गोल घेरा बनवा दिया है- मुंगेर के कासिम बाजार में अपना व्यवसाय करने वाले 32 वर्षीय अभय कुमार ने बताया कि मैंने अपने दुकान में आने वाले गाहकों के लिए सोशल डिस्टेनसिंग के नियम के तहत दुकान के बाहर गोल- गोल घेरा बनवा दिया है ताकि सामान लेने के दौरान गाहकों के बीच कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी कायम रह सके। इसके साथ ही मैने सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। मैं खुद भी मास्क का नियमित इस्तेमाल करता हूँ। इसके साथ ही मैंने सभी लोगों के लिए अपने दुकान पर हैंड सैनिटाइजर की भी ब्यवस्था कर रखी है ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। टीकाकरण के लिए जागरूक करने का काम करते हैं बेकापुर मुंगेर में बिहारी आटा मिल के संचालक कुंज बिहारी ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपना आटा चक्की मिल चला रहा हूँ। मैंने अपने दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही गाहकों के बीच शारीरिक दूरी के लिए गोल- गोल घेरा बना दिया हूँ। इसके साथ ही यहां आने वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन के पूरी तरीके से सुरक्षित होने के साथ ही सौ फीसदी तक प्रभावी होने की जानकारी देकर टीकाकरण के लिए जागरूक करने का काम करता हूँ। इस समय लोगों को और भी सतर्क रहने कि आवश्यकता है- जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि लॉक डॉउन के समाप्त होने के बाद जिले में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी हैं । बाजारों में खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग जुट रहे है। इस समय लोगों को और भी सतर्क रहने कि आवश्यकता है । क्योंकि अभी बरती गई थोड़ी से लापरवाही सभी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जिले में अभी कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है| इसलिए सभी लोग पूरी तरीके से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने - अपने काम करें ।

*पहली बारिश में ही ध्वस्त होने लगा एप्रोच पथ - केशरी* गोपालगंज का सत्तरघाट एप्रोच पथ तो उदघाटन के एक महीने में ध्वस्त हुआ था लेकिन राष्ट्रीय परियोजना में शामिल रेल सह सड़क पुल का एप्रोच पथ तो बनते ही टूटना शुरू हो गया है। उपर्युक्त आरोप लगाते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि सिंगला कम्पनी कैसा एप्रोच पथ बना रहा है जो दो दिन की बारिश भी नहीं झेल पाया जबकि अभी पूरा मानसून बाकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना में शामिल रेल सह सड़क पुल के लिए हमलोगों ने लम्बी लड़ाई लड़ी है इसलिए सिंगला कम्पनी को किसी भी कीमत पर घटिया एप्रोच पथ का निर्माण करने नहीं दिया जाएगा। श्री केशरी ने बांक काली स्थान के पास एप्रोच पथ बनने के साथ ही टूटने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को अविलंब काली सूची में डालते हुए उस पर गंगा नदी के प्रतिबंधित बालू से एप्रोच पथ निर्माण को लेकर ना सिर्फ जुर्माना वसूला जाना चाहिए बल्कि जिला खनन पदाधिकारी सहित एनएचएआई के पदाधिकारियों पर भी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए कि वे लोग सिर्फ कमीशनखोरी में ही लगे हुए हैं। एनसीपी नेता संजय केशरी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये तो लोग गुणवत्ताविहीन सड़क बनाकर करोड़ों रुपए का बंदरबांट करके चले जायेंगे लेकिन हमलोग हमेशा परेशान होते रहेंगे। श्री केशरी ने कहा कि एसपी सिंगला कम्पनी के द्वारा किए जा रहे घटिया एवं गुणवत्ताविहीन निर्माण के विरोध में बांक काली स्थान के पास टूट रहे एप्रोच पथ पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

हवेली खड़गपुर के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत कई लोगों का जीविका चल रहा था क्योंकि तलाब एवं नाला खुदाई का काम चल रहा था बारिश होने के कारण काम ठप हो चुका है मजदूरों ने बताया कि प्रत्येक दिन काम करते थे तो उसका घर चलता था लेकिन अब काम बंद हो चुका है थोड़ा बहुत रोजगार मिल रहा था लेकिन अब वह भी खत्म हो चुका है जिसके कारण से घर का परेशानी बढ़ चुका है