बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सदर प्रखंड के जानकी नगर पंचायत भवन में बनाए गए टीकाकरण स्थल में जीविका दीदी एवं उनके परिजन को कोरोना का टीका दिया गया।
पुरी जानकारी के लिए ऑडियो को क्लिक करें।
अगुवानी गंगा घाट परजलास्तर वृद्धि के बाद भीं पुल निर्माण कार्य नहीं होगा बाधित गंगा के निचले इलाके मे जलास्तर बढ़ने से पुल निर्माण कार्य नहीं होगा प्रभावित खगड़िया /ब्यूरो (रविंद्र कुमार ): खगड़िया जिला परबत्ता प्रखण्ड के अगुवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर कई महीनो से शिमला कम्पनी के द्वारा पुल निर्णय किया जा रहा है अब कुछ ही कार्य बाकि रह गया है जिसे किया जा रहा है, लेकिन इन दिनों लगता बारिश से गंगा के जलास्तर मे बृद्धि होने लगा है जिससे यह असंख्या किया जा रहा है की पुल निर्माण कार्य वाधित होगा लेकिन ऐसा नहीं होगा पुल निर्माण शिमला कम्पनी के मनेजर संतोष कुमार ने बताया की जलस्तर मे बृद्धि से निर्माण कार्य नहीं रुकेगा!
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की ,रविवार को मुंगेर जिले में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया मुंगेर के लिए यह काफी खुशी की बात है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी तेजी से कमी आ रही है पर हमें सतर्क रहने की जरूरत है तभी हम इस जंग में जीत हासिल कर सकेंगे
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, आज रविवार से जिला के 9 जगहो पर विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन कर किया गया। जिसमे 18 से 44 वर्ष के लोगों को शिविर लगा कर कोरोना का टिका दिया गया।वेक्सीनेशन का कार्य चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है। वही इसके ऊपर के उम्र के लोगों को कुल जिला के विभिन्न 23 जगहो पर वेक्सीनेशन के कार्य किया जा रहा है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सचिवालय के कर्मियों और उनके परिवारजनों को कोरोना का टिका दिया गया
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, नगर निगम के वार्ड नंबर 6 एवं 13 में शनिवार को कुल 450 लोगों ने कोरोना का टीका लिया ।जिसमें वार्ड नंबर 6 में 230 तथा वार्ड नंबर 13 में 220 लोगों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया।
हवेली खरगपुर के उत्तरी क्षेत्र के बाढ़ वाला इलाका में मानसून आते ही जलजमाव बढ़ गया गंगा जी का पानी बढ़ने लगा पानी के साथ-साथ मछली भी चौर के खेतों में नजर आने लगा Sanjay बिंद जिसका घर रघुनाथपुर है घूमने के लिए खेत गया था वहां पर उन्होंने देखा कि मछली के 2 जोड़ी जिसका वजन 10 केजी से ऊपर है घूम रहा था इसके हाथ में लाठी का लाठी में लोहे का बना हुआ कील लगा हुआ था उन्होंने मछली पर वार किया एक मछली तो पकड़ा गया दूसरा भागने में कामयाब रहा मछली का ज्यादा वजन होने के कारण लिखने के लिए ग्रामीणों का लगा भीड़
धरहरा (संवाददाता):- लाँकडाउन के समाप्त होते ही ईटवा के खेल प्रेमियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया ।धरहरा प्रखंड के ईटवा में परशुराम क्रिकेट क्लब ने लाँकडाउन के दौरान उत्पन्न हुए मानसिक तनाव को दूर करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है। जिसमे दूसरे प्रखंडों की टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया। पहला मैच पाटम बनाम दरियापुर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टाँस जीत कर दरियापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का मौका पाटम की टीम को दिया वहीं पाटम की टीम ने दस ओवर में चार विकेट खोकर 50 रन की शानदार पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करते हुए दरियापुर की टीम ने सात ओवर में ही दो विकेट खोकर 51 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दर्ज कराई। दरियापुर टीम के विकास कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया तथा दूसरे दिन खेल का शुभारंभ कांग्रेस नेता अनुज सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। दूसरे दिन का मैच ईटवा बनाम दशरथी के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ईटवा की टीम ने 10 ओवर में 72 रन का लक्ष्य दशरथी को दिया तथा दशरथी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा किया किन्तु 5 रनों से ईटवा की टीम से हार गया। कांग्रेस नेता अनुज सिंह ने विजेता टीम के अभिषेक कुमार को बेहतर खेलने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया । दशरथी की टीम के बिट्टू कुमार को हैट्रिक विकेट लेने पर 201/- का नगद पुरस्कार दिया। वहीं टूर्नामेंट के संदर्भ में परशुराम क्रिकेट क्लब के आयोजक कांग्रेस युवा नेता अनमोल मिश्रा ने कहा कि लाँकडाउन के कारण एक लम्बे समय से घर में रहने से लोगों में मानसिक तनाव ने घर बनाना शुरू कर दिया था, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने से लोगों का तनाव काफी हद तक कम होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सरकार व जिला प्रशासन के गाइड लाइन को ध्यान में रख कर क्रिकेट खेला जा रहा है ।
जिला राजद के महासचिव श्रीकांत यादव के दिलावरपुर स्थित निवास स्थान पर जिला राजद मुंगेर की ओर से शुक्रवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 74 वें जन्म दिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया
