धरहरा बाजार में लोक डॉन के समय में सब्जी विक्रेताओं ने खुशी जाहिर किया अनलॉकडाउन होने के बाद सब्जी विक्रेताओं ने दुख जाहिर किया लॉकडाउन में निश्चित समय होने के कारण ग्राहक समय पर आकर लेकर चले जाते आज का आबू जादा समय मिले थे सब्जी की बिक्री कम हो गया है इससे दुकानदार प्रभावित हुए हैं

तारापुर प्रखंड से:- रमन सक्सेना की रिपोर्ट जल जीवन हरियाली को लेकर वृक्षारोपण किया गया बताते कि मुंगेर जिले के अनुमंडल तारापुर क्षेत्र के शाहपुर गांव में जल जीवन हरियाली को लेकर रोड के साइड साइड पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया और बताते चले कि पर्यावरण में सुधार की अति आवश्यक जरूरी है क्योंकि स्वच्छ वातावरण के लिए काफी योगदान रहता है और आए दिन पौधारोपण ज्यादा से ज्यादा जरूरी हो गया है .मैं मुंगेर की आवाज के साथ मैं रमन सक्सेना धन्यवाद

धरहरा(संवाददाता):- बुधवार की बीति रात्री धरहरा थाना क्षेत्र के महरना गाँव के तालाव स्थित घर मे आधा दर्जन अपराधियो ने हथियार से लेंस होकर सेवानिर्वृत रेलकर्मी के घर मे घुसकर मारपीट करते हुए डकैती की घटना को अंजाम देकर लाखो रुपये के आभूषण व वेशकीमति सामान लेकर रफुचक्कर हो गए । महरना निवासी सेवानिर्वृत रेलकर्मी रामचंद्र प्रसाद उर्फ तमक लाल मेहता ने जाँच करने आए धरहरा पुलिस को बताया कि बुधवार की रात्री करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन नकाबपोश हथियार से लेंस अपराधियो ने चारदिवारी फादकर छत के रास्ते मेरे घर मे घुसकर हथियार के बट से मेरे सिर को लहुलुहान करते हुए गोदरेज का चाभी लेकर गोदरेज मे रखे सोने का कंगन ,गले का सोने का चैन , चाँदी का थाली ,चादी का कटोरा , पायल एवं चौबीस इंच का एल ई डी टीबी , मोबाईल फोन ,सभी सामानो का कुल मूल्य लगभग ढाई लाख रूपये का डकैती की घटना को अंजाम दिया । पीडि़त ने बताया कि मेरी 60 वर्षीय पत्नी पाना देवी को भी अपराधियो ने मारपीट कर हम दोनो पति -पत्नी का हाथ ,पैर बाँधकर मुह मे कपडा़ बाँध दिया । मेरे घर मे हम दोनो पति -पत्नी घर मे अकेले रहते है ।जिसकी जानकारी महरना गाँव को है ।मेरे दो पुत्र ओर तीन पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है पुत्र प्रफुल यूपी के वनारस मे यूनियन बैंक मे कार्यरत है । अपराधियो के मारपीट मे लहुलुहान हुए रेलकर्मी ने धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे अपना ईलाज कराया एवं घर मे डकैती होने की सूचना व लिखित आवेदन धरहरा पुलिस को दी है । धरहरा के सब इस्पेक्टर सुनील कुमार यादव ने पीडि़त पक्ष के आवेदन पर डकैती मे शामिल अपराधियो की तहकिकात मे जुट गए है । सनद रहे कि पूर्व मे भी अपराधियो ने गाँव मे कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया परंतु अपराधियो को धरहरा पुलिस पकड़ने मे नाकाम होने के कारण अपराधियो का मनोबल दिनो - दिन बढ़ता जा रहा है जिससे महरना के सभ्य लोग दहशत मे जीने को मजबुर है ।

आज संग्रामपुर प्रखंड के वलिया पंचायत के कमर गामा गांव के समीप कुमार डब्बी नामक पोखर में एक महिला की लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में किया गया है जिनका की उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है यह महिला वलिया पंचायत के झुनझुनिया गांव के विष्णु सिंह की पत्नी है बीते कुछ दिन पहले यह घर से गुम हो गई थी जिसको लेकर के संग्रामपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था और आज सुबह लाश मिलने पर संग्राम पुर थाना प्रभारी को जानकारी होने से अपने दल बल के साथ कुमार डुव्वी पोखर के पास पहुंच करके लाश को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम हेतु मुगेंर भेज दिया गया है

*शरद पवार को पीएम बनाने के संकल्प के साथ मनाया गया एनसीपी का बाइसवां स्थापना दिवस* हिन्दुस्तान में शरद पवार ही प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का सशक्त विकल्प हैं इसलिए देश बचाने के लिए सभी राष्ट्रवादियों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ आना ही होगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के 22वां स्थापना दिवस पर केक काटते हुए कहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्र एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी भी उपस्थित थे। श्री केशरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पवार का पावर ही देश को विघटनकारी शक्तियों से बचाते हुए किसानों-मजदूरों और बेरोजगारों को इंसाफ दिला सकता हैं। एनसीपी नेता संजय केशरी ने आगे कहा कि शरद पवार की ओर आज ना सिर्फ़ सम्पूर्ण विपक्ष उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है बल्कि मोदी-शाह की जोड़ी भी पवार के पावर से भयाक्रांत हैं। मुख्य अतिथि प्रीतम सोमवंशी ने कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने स्थापना के मात्र नब्बे दिनों के अंदर ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा हासिल कर लिया। महिला नेत्री सोनी सिन्हा, बीणा देवी एवं रुक्मिणी देवी ने कहा कि एनसीपी ही महिलाओं के लिए लड़ने वाली पार्टी है। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि शरद पवार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बिहार से पांच सांसद जीताकर भेजा जाएगा। मौके पर वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, आजाद शर्मा, शंकर यादव, मो० सलाम, मो० तनवीर अख्तर, सुबोध छवि, निरंजन गुप्ता, रतन सिन्हा, रामबिनय कुमार, शोभा देवी, किरण देवी, बेबी देवी एवं ललन बिंद आदि उपस्थित थे।

बुधवार को सदर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक सदर प्रखंड मुंगेर नौवागढी दक्षिणी पंचायत के मुखिया विभा कुमारी की अध्यक्षता में की गई यह बैठक इसलिए किया गया कि 15 जून 2021 को पंचायती राज का कार्य काल खत्म होने के बाद विकास कार्य में संकट आ जाती पक्ष विपक्ष के लोगों द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास कार्यों के करने करने पर विचार कर सरकार ने परामर्श समिति द्वारा पुणे पंचायत में विकास हो इसके लिए मुखिया के साथ अन्य प्रतिनिधि को भी पुणे परामर्श समिति में रखकर विकास कार्य में बाधा नहीं हो और विकास हो इस की स्वागत करते हुए मुखिया संघ के द्वारा सराहना किया गया और स्वागत किया गया इस मौके पर मुखिया विभा कुमारी, मुखिया मुखिया पंकज यादव रामविलास पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अरुण जय पासवान, मनोज चौधरी ,रवि कुमार, संतोष यादव अन्य मुखिया प्रतिनिधि एवं मुखिया उपस्थित थे

मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण को लेकर राजद लगातार सरकार से मांग करती रही है।राजद जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह के नेतृत्व में राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी सह महासचिव गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद राजद के 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नगर निगम के वार्ड नंबर 9 के कन्या मध्य विद्यालय बासुदेवपुर में 70 और वार्ड नंबर 7 के बीएमसी मकतब नया गांव में 40 लोगों ने टीका एक्सप्रेस अभियान के तहत कोविड‌-19 का वैक्सीन ‌लिया।

बुधवार को राजद नेताओं द्वारा कुरोना महामारी काल में उत्पन्न स्थिति और मुंगेर की व्यवस्था विभिन्न बदहाली के कारण जिले में कई लोगों की मौत और संक्रमण के कारण लॉकडाउन के नाम पर सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में अनियमितता का नजारा देखने के बाद मुंगेर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आवश्यकता को महसूस किया गया जबकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने को लेकर बिहार सरकारसे जिले में राजद द्वारा मांग किया जा रहा है जनता मैसूर करती है कि सही समय पर सरकार मुंगेर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की निर्माण किया होता तो इलाज में सुविधा होती और सैकड़ों लोगों की जान बच जाती

मंगालवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 7 और 8 में होगा टीकाकरण : मंगलवार 08 जून को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 7 के कन्या प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद रीना देवी के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी कर संग्रहकर्ता मो. चांद और वार्ड सचिव प्रणव कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु रॉय, नागलोक और लाल दरवाजा कि कोमल कुमारी मौजूद होंगी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त दीनानाथ, सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 8 के आई.टी.सी. वर्क्स इंस्टिट्यूट में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 8 के स्थानीय वार्ड पार्षद बबिता गुप्ता के अलावे प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में संग्रहकर्ता रणधीर कुमार और वार्ड सचिव प्रणव कुमार मौजूद रहेंगे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप बेबी कुमारी, अरगड़ा और प्रीति कुमारी लेडी स्टीफेंसन के अलावे वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम करेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों कि मॉनेटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी और अभियंता राहुल कुमार मौजूद रहेंगे।