धरहरा(संवाददाता) :- शुक्रवार की बीती रात्रि धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 16 वर्षीय छात्र अर्पित कुमार के आत्महत्या कर लेने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक के पिता पंकज साव ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार की रात्रि मे अर्पित खाना खाया और सोने अपने कमरे मे चला गया ।शनिवार की सुबह अर्पित को अपने कमरा में नहीं देख खोजबीन करने लगा तो घर के ही स्टोर रूम में अर्पित को फंदे से लटका पाया। मृर्तक का पिता व माँ रोते हुए कह रही थी कि बडे़ अरमान से अपने पुत्र अर्पित के नाम पर ही मैंने अपना कारोबार "अर्पित टेंट हाउस " की शुरूआत किया । वह साढा़ उच्च विधालय दशरथपुर मे पढ़ते हुऐ टेंट हाउस के कारोबार मे पुरा मदद भी करता था मुझे क्या पता था कि वह हमे अकेला छोड़कर खुद मौत को गले लगा लेगा। पंकज साव को दो पुत्र एवं एक पुत्री है ।पुत्रो मे बडा़ पुत्र अर्पित के आत्महत्या से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है । धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने घटना स्थल के प्रत्येक विन्दु का तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम हेतू मुँगेर सदर अस्पताल भेज दिया ।
