शनिवार को सदर प्रखंड मुंगेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बेहतर काम करने वाले आशा कार्यकर्ती को सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी बीणा मिश्रा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर मुंगेर डॉ सुशील कुमार झा के द्वारा आयोजित की गई इसमें 16 ,6 , 2021 को आयोजित मेगा शिविर में बेहतर काम करने के लिए आशा रचना देवी एवं कुमारी बिना भारती तथा फूलवती देवी एवं रेखा कुमारी के साथ आशा फेस लेटर लक्ष्मी कुमारी को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उपस्थित हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, लेखापाल कमलेश कुमार, बीसीएम अंकेश रंजन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा दीदी उपस्थित थे