पेट के विविध अंगों के लिए महत्वपूर्ण आसन

बढती महंगाई, बेरोजगारी, बढते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम रूकने का नाम नही ले रही है। एक और रोजगार नहीं है? दुसरी ओर बेतहाशा बढती महंगाई ने लोगों की आजीविका पर खासा प्रभाव पडा है। प्रत्येक दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस, खाने का तेल और नही रोजगार। आम आदमी का जीवन महंगाई मे पीसता ही जा रहा है। वही एक और कोरोना संक्रमण बीते करीब दो वर्षों से अपनी आजिवीका मे बाधा बना हुआ है। इस पर मोबाइलवाणी के माध्यम से गांधीवादी, लोहियावादी विचारक डाॅ अनुप सिंह सर ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की मे अपनी राय दी।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून बेरुखी के चलते अब तक जिले में महज 225.3 मी मी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। ऐसे में उमस और गर्मी से लोग खासे परेशान हो रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ही राहत की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ के मध्य प्रदेश से होकर गुजरने और हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में जुलाई माह का आधा महीना बीत गया है लेकिन अब तक जिले में उमस और गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है वहीं अब तक 325. 3 मी मी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। लेकिन किसानों के साथ आमजन को भी अच्छी बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है ।ऐसे में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार जिले में झमाझम बारिश का दौर चल सकता है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम के बनने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को सुबह से बादलों की आवाजाही रही लेकिन इसके बावजूद भी देर रात तक बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि जिले में सामूहिक रूप से त्यौहार मनाने के संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में सामाजिक, राजनीतिक, खेल ,मनोरंजन ,सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन, मेला आदि जिनमें जनसमूह एकत्रित प्रतिबंधित है। इन दिशानिर्देशों के अनुसार ईदुज्जुहा का त्योहार और अन्य पर्वों सामूहिक रूप से ना बनाया जाए तथा सार्वजनिक स्थल के स्थान पर भरो पर ही नमाज अदा की जा सके और अन्य अन्य त्यौहार भी सामूहिक रूप से ना बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में कोरोना महामारी के कारण सभी ने शासन के दिशा निर्देशों का पालन सक्रियता सहभागिता निभाते हुए सहयोग प्रदान किया है। जिससे जिले में इस महामारी के संक्रमण से बचाव में सफलता मिली है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में जिला पंचायत के सभा कक्ष में शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद पंचायत सीआई वह सी एल मरावी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्य पर कार्यो की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार भी लगाई ।इसके लिए उन्होंने समय सीमा के भीतर सभी संबंधित कर्मचारियों को इसके लिए जुट जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक में उपस्थित सहायक विकास विस्तार अधिकारी पंचायत समन्वय अधिकारी सचिव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत को इस संबंध में उपस्थित रहे। जिनमें 12 अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 25 जुलाई को आधारित विधि से परीक्षा होगी। दो चरणों में ही परीक्षाएं होगी जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय के 35 परीक्षा केंद्रों में राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया है। इन परीक्षाओं में 11 हजार 832 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

ब्रम्ह समाज महिला मंडल ने किया बृक्षारोपण अमरवाड़ा-आज अमरवाड़ा में ब्रम्ह समाज महिला मंडल द्वारा श्रीमती ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में सकल ब्रम्ह समाज की महिलाओं को एकत्र कर खमरा रोड पर स्थित इंडेन गैस के वेयरहाउस केम्पस और सम्पूर्ण प्रांगण में, गरमेटा प्रांगण तथा अन्य स्थानों पर सभी महिलाओं द्वारा बृक्षारोपण किया गया। साथ ही सभी ने फलदार और औषधीय पौधों , धार्मिक पौधों को लगाकर उनके पोषण का संकल्प भी लिया। ज्ञात है कि ब्रम्ह समाज महिला मंडल द्वारा समय समय पर नगर और नगर के आसपास विविध आयोजन होते रहते है। विगत दिनों में भी ब्रम्ह समाज महिला मंडल द्वारा विश्व मे त्राहि त्राहि करने वाली महामारी कोरोना से निजात दिलाने और स्वस्थ्य वातावरण के निर्माण हेतु नगर के हृदय स्थल श्री राम मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया था। इन सभी आयोजनों में ब्रम्ह समाज की महिलाओं का उत्साह और उमंग के साथ विशेष योगदान रहता है।

ऊंचाई बढ़ाने और एकाग्रता के लिए आवश्यक

विश्व सर्प दिवस पर वन्य जीव रक्षक एवं विविध विवेकावादी संगठनों से जुड़े महाराष्ट्र के वर्धा जिले से संजय ईगले तिगांवकर , अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय महासचिव हरिश देशमुख एवं मोहगांव सौसर से विक्की कांबळे से विशेष बातचीत