मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बनी बादलों की सक्रियता रविवार के साथ-साथ सोमवार को भी नजर आई है। बादलों के छत्ते ही पारा चढ़ने लगा है। दिन की गर्मी और उमस से लोगों को गर्मी का एहसास भी कराया है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी जिले में बादलों की मौजूदगी रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावनाएं भी जताई है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि इन दिनों जिले के शहरी क्षेत्र में घनी आबादी वाले क्षेत्र में एडीज मच्छरों का तांडव जारी है। इन क्षेत्रों में तेजी से पनप रहे मच्छर डेंगू फैला रहे हैं ।जुलाई से अब तक इन इलाकों के 22 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। मच्छरों के आगे मलेरिया विभाग की टीम बेबस नजर आ रहे हैं। लगातार सर्वे और लारवा नष्ट करने के बाद भी लगभग हर रोज एक डेंगू मरीज की पुष्टि हो रही है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में लगभग 180 बसों का संचालन ग्रामीण मार्गों पर होता है। लेकिन इस साल भी लाकडाउन खुलने के 2 माह हो चुके हैं ।अब तक लगभग 135 बसे गैरेज में खड़ी है। केवल 45 बसों का ग्रामीण सड़कों पर आवागमन शुरू हो पाया है। जिले के ग्रामीण मार्गो में आवागमन का मुख्य साधन केवल बसे हैं ।लगभग 180 बसें स्थाई और अस्थाई परमिट पर शहर के ग्रामीण मार्गो पर संचालित होती है ।इस साल अप्रैल माह से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। दो माह तक कोरोना कर्फ्यू रहने के बाद भी जून में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने की अनुमति दी है। लेकिन अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर नहीं आया है। आज भी केवल 45 बस यही ग्रामीण मार्गों पर संचालित है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्य उत्सव के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा बांटे गए गेहूं की गुणवत्ता का आरोप लगाने के बाद जिला प्रशासन ने दावा किया, कि जिनके गेहूं को खराब बताया गया उनकी जांच कराए गए हैं। और गेहूं पूर्ण रूप से गुणवत्ता युक्त पाया गया है। एफडीआई में बांटे गए गेहूं पर सवाल खड़े करने के बाद कल जिला कलेक्टर ने निर्देश पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा दीपक डेकाटे एवं वरिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर एस बर कटिंग के संयुक्त दल ने जांच कराई।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत शनिवार को जिले में 811 राशन दुकानों से 68 हजार 617 पात्र परिवारों को 10 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। जिले में हर हुए वितरण का आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। और योजना के तहत खाद्यान्न वितरण में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में खाद्यान्न वितरण की शुरुआत सुबह 10 बजे स्थानीय एफडीडीआई में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य में की गई।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय को 2 साल पूरे हो चुके हैं तीसरे वर्ष कार्यकाल शुरु हो चुका है। लेकिन अब तक विहार रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हो सकी है उधार की बिल्डिंग में चल रही विश्वविद्यालय में एक भी डिपार्टमेंट नहीं खोला गया है , जबकि विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही साधना बाईपास पर 125 एकड़ जमीन और 325 की स्वीकृत हो चुकी है। फंड के अभाव में विश्वविद्यालय अपेक्षा का शिकार हो रहा है। जानकारी के अनुसार 2 साल पूर्व छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय को 325 सैनिक और शैक्षणिक पदों की स्वीकृति मिली थी कुलपति की नियुक्ति के अलावा कुछ पदों पर पीजी कॉलेज के स्टाफ को ट्रांसफर किया जाना था। 2 साल बीतने के बाद भी एक रजिस्टर, 4 असिस्टेंट रजिस्ट्रार ,4 डिप्टी रजिस्टर के पदों पर नियुक्ति की जाना जरूरी है। गैर शैक्षणिक पदों पर भी चंद कर्मचारी काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के घोषित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अपने गढ़ में डेरा डालने वाले हैं। कमलनाथव सांसद नकुल नाथ 12 अगस्त को चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आने वाले हैं। हालांकि अभी तक दौरा कार्यक्रम अधिकृत तौर पर जारी नहीं हुआ है । इधर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के आगमन की सिर्फ तारीख आई हैं। कार्यक्रम क्या होना है। यह अब तक जारी नहीं हुआ है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल गाने के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसूनी बादलों की सक्रियता बनी हुई है। जिसके चलते घने बादल छाए रहने और बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। आगामी 3 से 4 दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश रुक रुक कर होने की संभावनाएं भी जताई गई है। वहीं शनिवार को भी जिले के अधिकांश भागों में रिमझिम तो कई सारे मौसम में ठंडक घोली है। वह न्यूनतम में भी अंतर आया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विकासखंड पांढुर्णा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुडेवानी इन दिनों उचित मूल्य की दुकान पर राशन का वितरण नहीं हो रहा है। वह बता रहे हैं कि उनके ग्राम में राशन का वितरण नहीं होने से लोग खासे परेशान हो रहे हैं ।आज इन लोगों को राशन की दुकानों के सामने खड़ा रहना पड़ रहा है पर राशन नहीं मिल रहा है प्रशासन इस ओर ध्यान दें और यहां पर राशन वितरण की व्यवस्था पर बनाएं ।

छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के अंतर्गत ग्रामडुडेवानी से कमलेश कुमार बता रहे हैं कि 11 अगस्त को विकलांग शिविर का आयोजन किया है इसमें जो विकलांग है उनको संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे इसलिए विकलांगों को सेंटर पर पहुंचने की गुजारिश की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।