मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि इन दिनों जिले के शहरी क्षेत्र में घनी आबादी वाले क्षेत्र में एडीज मच्छरों का तांडव जारी है। इन क्षेत्रों में तेजी से पनप रहे मच्छर डेंगू फैला रहे हैं ।जुलाई से अब तक इन इलाकों के 22 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। मच्छरों के आगे मलेरिया विभाग की टीम बेबस नजर आ रहे हैं। लगातार सर्वे और लारवा नष्ट करने के बाद भी लगभग हर रोज एक डेंगू मरीज की पुष्टि हो रही है।