मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत शनिवार को जिले में 811 राशन दुकानों से 68 हजार 617 पात्र परिवारों को 10 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। जिले में हर हुए वितरण का आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। और योजना के तहत खाद्यान्न वितरण में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में खाद्यान्न वितरण की शुरुआत सुबह 10 बजे स्थानीय एफडीडीआई में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य में की गई।
