मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के घोषित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अपने गढ़ में डेरा डालने वाले हैं। कमलनाथव सांसद नकुल नाथ 12 अगस्त को चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आने वाले हैं। हालांकि अभी तक दौरा कार्यक्रम अधिकृत तौर पर जारी नहीं हुआ है । इधर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के आगमन की सिर्फ तारीख आई हैं। कार्यक्रम क्या होना है। यह अब तक जारी नहीं हुआ है।